Posts

Showing posts with the label मछुआ कांग्रेस नेताओं का समाचार

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद जी 12 और 13 मार्च को रायपुर में समाज के लोगों से मिलेंगे

Image
रायपुर/छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री एम आर निषाद जी दो दिन रायपुर में रहेंगे 12 और 13 मार्च तक सम्मानीय समाज जन एवं मछुआ समिति के सदस्य, अपनी समस्याओं के साथ मिलना चाहते हैं तो उनके निज निवास कृष्णा वाटिका हर्ष टावर के सामने देवपुरी रायपुर में संपर्क कर सकते हैं. श्री एम आर निषाद

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद जी 12 और 13 मार्च को रायपुर में समाज के लोगों से मिलेंगे

Image
रायपुर/छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री एम आर निषाद जी दो दिन रायपुर में रहेंगे 12 और 13 मार्च तक सम्मानीय समाज जन एवं मछुआ समिति के सदस्य, अपनी समस्याओं के साथ मिलना चाहते हैं तो उनके निज निवास कृष्णा वाटिका हर्ष टावर के सामने देवपुरी रायपुर में संपर्क कर सकते हैं. श्री एम आर निषाद

मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम. आर. निषाद जी नवीन मछुवा नीति को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले

Image
रायपुर/छ.ग./माननीय एम. आर. निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा द्वारा आज मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर नवीन मछुवा नीति हेतु गठित समिति द्वारा अभिमत  के  साथ मसौदा विभाग को सौंपी जा चुकी है जिसे मछुवारों के हित में तत्काल लागू कर मछुवारोंं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल करने निवेदन किया गया।मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम तथा देवकुमार निषाद सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन थे।

सुशील सन्नी अग्रवाल का मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

Image
रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) जी के मनेन्द्रगढ़ आगमन पर पीडब्लूडी तिराहा में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार मांझी जी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल मखीजा वरिष्ठ कांग्रेसी हारून मेमन घनश्याम बोनदिया सिद्धू लाल वर्मा रमेश यादव जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रुकमणी खोबरागडे राखी शशि चंदेल,पुष्पा गुप्ता,प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस हफ़ीज़ मेमन,पूर्व जिलाध्यक्ष NSUI स्वप्निल सिन्हा,बशीर अंसारी पार्षद अभय बड़ा अजय जयसवाल सपन, रवि केवट, राजेंद्र निषाद,  गणेश केवट, हिमांशु मांझी ,विजेंद्र जैस्वाल,कासिम अंसारी,सैफ अंसारी,विवेक वैश्य,यश ताम्रकार,मयंक पांडेय,मेहुल यादव,अमन नेताम,सिख वसीम,रामायण तिवारी,सोहैल मेमन,मोहम्मद शमी,याकूब अंसारी,बादल मालिक,सूरज चौधरी,रोहित सिंह, इम्तियाज,शमा,किस्मत,करण रजक,गुड्डू,राहुल,लखन,आशु ,चंदन,अकबर,राज जैस्वाल,सत्यम वैदय...

एम्आर निषाद एवं कुंवर सिंह निषाद के आतिथ्य में मछुआ दिवस कार्यक्रम हुआ

Image
रायपुर/छ.ग./दिनांक 21 नवंबर 2021 विश्व मछुआ दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय न्यू डोम रायपुर में छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें माननीय कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी,मछुआ बोर्ड अध्यक्ष माननीय एम.आर.निषाद जी, माननीय संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू जी के साथ संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी सम्मिलित हुए । इस अवसर पर मछुआरा समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

विश्व मत्स्यकीय दिवस : नवीन तकनीक और बाजार प्रतिस्पर्धा के हिसाब से करें मत्स्य पालन : कृषि मंत्री का मत्स्य कृषकों और मछुआरों से आव्हान

Image
प्रदेश स्तरीय मछुआरा सम्मेलन में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे  नवा रायपुर में स्थापित होंगी भक्त गुहा निषादराज की प्रतिमा  मछुआरों के हित में बन रही हैं नवीन मछुआ नीति  रायपुर।छ.ग.। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आज बाजार में प्रतिस्पर्धा का दौर है, परंपरागत मछली पालन के साथ-साथ नवीन तकनीक और बाजार की प्रतिस्पर्धा के हिसाब से मछली पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परंपरागत मछली पालन जीवनयापन के साधन तो बन सकते है, लेकिन वास्तविक आर्थिक सशक्तीकरण आधुनिक तकनीक के साथ मछली पालन करने में बेहतर संभावनाएं हैं। श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के मछुआरों के हित में नयी मछुआ नीति पर  काम कर रही हैं। कृषि मंत्री श्री चौबे आज राजधानी रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय में विश्व मत्स्कीय दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय मछुआरा सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर मत्स्य कृषकों और मछुआरों की मांग पर नवा रायपुर में भक्त श्री गुहा निषादराज की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। मंत्री श्री चौबे ने इ...

आदिवासी कश्यप,कहार, निषाद,भोई समन्वय समिति व मछली पालन विभाग द्वारा आयोजित भ्रमण में शामिल हुए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद

Image
उत्तराखण्ड के देहरादून मे 12 से 15 नवंबर तक 4 दिवसीय भ्रमण से आज वापस आये हरिद्वार,मैसूरी तथा ऋषिकेश भ्रमण कर दर्शन लाभ लिए छत्तीसगढ़/देहरादून: आदिवासी कश्यप,कहार,निषाद,भोई समन्वय समिति द्वारा मछुवारों के हितों एवं बोर्ड के उद्देश्यों से संबंधित मछुवारा प्रतिनिधि सम्मेलन में एम.आर. निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त ने छत्तीसगढ़ मछुवा समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ शामिल हुए।मछली पालन विभाग द्वारा आयोजित भ्रमण में मछली पालन से संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की दिशा में कार्य योजना तैयार किये।                                                                                                              कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की।समन्वय समिति म...

मछुआ सहकारी समितियों को योजना बताएं - छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद

Image
जांजगीर/छ.ग./मछली पालन विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, सदस्य दिनेश फूटान उपस्थित रहे। श्री निषाद ने प्रत्येक मछुआ सहकारी समिति एवं उनके सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। संगोष्ठी में बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद को गावों से आए हुए मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं एवं सुझाव से भी अवगत कराया। बैठक में मछली पालन विभाग सहायक संचालक ने विभागीय योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद बोर्ड अध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करने एवं राशि को नियमानुसार व्यय कर हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि मछली पालन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जनपद पंचायत अधिकारी इस कार्य में विशेष रूचि लेते हुए मछली पालन से जुडी समितियों के लिए पट्टा का वितरण करें। उन्होंने कहा कि प्...

मछुवा सम्मेंलन का हुआ आयोजन - मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने की मछली पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा, हितग्राहियों को बांटे गये जाल,आइस बॉक्स सहित अन्य सामग्री,

बलौदाबाजार/छ.ग./मछली पालन विभाग द्वारा आज जिला पंचायत सभागार में मछुवा सम्मेंलन का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा एवं बोर्ड के दो अन्य सदस्य दिनेश फूटान  एवं आर एन आदित्य उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में पंजीकृत मछुवा सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर अतिथियों के हाथों जिलें के विभिन्न विकासखंडों के 6 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक स्वरूप मछली जाल, आईस बॉक्स एवं मच्छर जाली का वितरण किया गया। इस दौरान मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने अपनें संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी के सपनों के अनरूप मछली पालन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। जिससे लोगों को अधिक से अधिक रोज़गार एवं स्वरोजगार का जरिया बन रहा है। प्रत्येक मछुवा सहकारी समिति एवं उनके सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए है। इस  गावों से आए हुए मछुवा सहकारी समिति के सदस्यों ने अपनी...

मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने मुलाकात की

Image
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में मत्स्य कृषकों एवं मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं राज्य की नवीन मछुआ नीति के प्रारूप के संबंध में चर्चा की। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को 29 अगस्त को आयोजित होने वाले मछुआ कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि मछलीपालन को कृषि का दर्जा देने से मत्स्य कृषक एवं मछुआ समाज के लोग प्रसन्न हैं। इससे मत्स्यपालन के लिए शासन की ओर से ऋण एवं अन्य सुविधा मिलने से मत्स्य उत्पादन के लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ मत्स्य उत्पादन एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों को होगा।

मछुवा कल्याण बोर्ड के कार्यालय में अध्यक्ष निषाद जी ने ध्वजारोहण किया

Image
रायपुर/छ.ग./रविवार 15 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में आजादी के  75 वाँ वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड तेलीबांधा रायपुर में मुख्य अतिथि माननीय श्री एम. आर. निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ( कैबिनेट मंत्री का दर्जा ) ने ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। कहा कि देश में एकता और अखण्डता बनाये रखना हम सबकी जवाबदेही है।कार्यक्रम में श्री दिनेश फूटान जी सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, श्री नरेश निषाद जी प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ मछुवा कांग्रेस, श्री झुमुक निषाद जी, श्रीमती अनीता  फूटान जी, श्रीमती लक्ष्मी पेंदरिया जी तथा प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मछुआ कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण 30 जुलाई को करेंगे पदभार ग्रहण

Image
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की वर्चुअल मौजूदगी में 30 जुलाई को सुबह 10.30 बजे छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण का यह कार्यक्रम मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद एवं संसदीय सचिव श्री कुंवरसिंह निषाद विधायक (गुण्डरदेही) की मौजूदगी में जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में होगा।  यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा श्री राजेंद्र ढीमर को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में श्री दिनेश फुटान रायपुर, श्री देव कुमार निषाद दुर्ग, श्री आर.एन. आदित्य महासमुंद, श्रीमती अमरीका निषाद कोरबा, श्री प्रभु मल्लाह मुंगेली एवं श्री विजय ढीमर बेमेतरा की नियुक्ति की गई है.

एमआर निषाद मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष से मिले निषाद समाज के लाेग

Image
अंवरी/छ.ग./कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त एवं मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद से नगर पंचायत भठेली भखारा में निषाद समाज व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। पार्षद संतोषी निषाद के घर में निषाद समाज के अध्यक्ष परमेश्वर निषाद ने निषाद समाज के समस्याओं की जानकारी दी। अध्यक्ष के द्वारा आश्वासन दिया गया कि निषाद समाज के समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा। इस दैारान निषाद समाज से मछुवा कल्याण बोर्ड के ब्लॉक अध्यक्ष चिंता राम निषाद, गोवर्धन निषाद, हेमलाल निषाद, योगेंद्र निषाद, हरी राम निषाद, राकेश निषाद, साथ ही नगर पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष भरत नाहर, विनोद साहू, पूर्व उपाध्यक्ष नपं अनिरुद्ध साहू, तोरण साहू,बलिराम कोसरिया, मत्स्य कल्याण बोर्ड के महामंत्री व पार्षद संतोषी निषाद नगर पंचायत भठेली भखारा ब्लॉक युवा कांग्रेस महासचिव नितेष मानिकपुरी उपस्थित रहे|

एम.आर. निषाद जी को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर मछुआ समुदाय में भारी ख़ुशी है

Image
Machhua kangres samachar कोरबा।छ.ग./ छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। श्री निषाद को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मछुआ समुदाय के लोगो में भारी खुशी है । छत्तीसगढ़ मछुआ कांग्रेस कोरबा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमृता निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री एम आर निषाद को बधाई दी है।अमृता निषाद ने  एम.आर.निषाद को बधाई देते हुए कहा कि आपने मछुआरा समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम भी ऊंचा किया है।आपके कार्य एवं संघर्ष से छत्तीसगढ़ की जनता काफी प्रभावित है। हमारे समाज का मुख्य व्यवसाय  मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिलाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के मछुआ समाज के लिए मार्गदर्शक है और आप जैसे लोगों की हमारे समाज को आवश्यकता है ।एमआर निषाद के सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता के कारण समाज गौरवांन्वित हैै। अमृता निषाद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के प्रति समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया है। छत्त...

मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम. आर. निषाद ने मां छिंदवाली श्री महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चन

Image
रायपुर।13 अप्रैल हिन्दू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र पर्व का शुभारंभ हुआ।माननीय एम. आर. निषाद जी अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन ने जगदलपुर स्थित मां छिंदवाली श्री महाकाली मंदिर में सपत्निक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश के लिये सुख समृद्धि की कामना की।इस मंदिर का निर्माण दिनांक_29/04/1998 को हुआ है। तब से संरक्षक के रूप में  श्री निषाद जी द्वारा विशेष पर्व के आयोजनों में महती योगदान देते रहे हैं।

श्री एम आर निषाद जी मछुआरों की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मिले

Image
रायपुर।छ.ग.।छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय एम आर निषाद ने बिलासपुर के ग्राम राजाकापा निवासी मृतक छोटूराम कैवर्त द्वारा पटवारी से प्रताड़ित होने के पश्चात की गई आत्महत्या की प्रकरण को लेकर दंडात्मक कार्यवाही करने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा की और कहा कि परिवार की स्थिति को देखते हुए शासन के नियम के तहत जो भी सहायता प्राप्त हो सकती है तत्काल प्रदान कराने हेतु निवेदन किया साथ ही पलारी विकासखंड के ग्राम गिर्रा में दबंगों द्वारा मछुआरों के ऊपर की जा रही शोषण के संदर्भ में में भी चर्चा की गई और मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि ऐसा ही संपूर्ण छत्तीसगढ़ में निस्तारी के नाम पर मछुआरों के साथ छल किया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री से मांग की गई है की नवीन मछली नीति में छत्तीसगढ़ में निस्तारित प्रथा को समाप्त की जाए और सभी तालाबों को मछुआरों को ही मछली पालन हेतु आबटन किया जाए ग्राम पंचायत द्वारा निस्तारित घोषित कर दोहन किया जा रहा है उसके विरूद्ध कोई जाता है तो उसके खिलाफ पंचायत में हुक्का पानी बंद कर दिया जाता है इनके साथ ही मछुआरों से संबंधित अनेक सम...

श्री कुंवर सिंह निषाद (विधायक)- मैं डिप्टी सीएम बनना चाहता हूं

 रायपुर/छ.ग./  श्री एमआर निषाद- भोलेनाथ ने मुझे मेरे इच्छानुसार ही मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। मैं इस वरदान से बहुत खुश हूं। श्री दानसिंह निषाद- मैं भी भविष्य में मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनूंगा। श्री बसंत निषाद, रायपुर- मैं । क्लास का बड़ा ठेकेदार बनना चाहता हूं।  श्रीमती मीना निषाद, रायपुर- मैं भी विधायक बनना चाहती हूं।   श्री आनंद निषाद, रायपुर- विधायक टिकट के लिये ही मैं अध्यक्ष बने रहना चाहता हूं।  श्री पुनारद निषाद, रायपुर- जो पार्टी मुझे विधायक टिकट का गारंटी देगा उस पार्टी में मैं शामिल हो जाऊंगा। मुझे वोट बहुत मिलता है।  श्री मुकेश निषाद, रायपुर- मैं अपने प्यारी बीबी को विधायक बनाना चाहता हूं।  श्री पप्पु विनायक, रायपुर- मैं बहुत पावरफुल आदमी हूं।   श्री गणेश केंवट (संपादक), रायपुर- जनता ने यदि मुझे प्रधानमंत्री बना दिया तो 24 घंटे के अन्दर ही शराब एवं महंगाई को खत्म कर दूंगा और और अपराधियों को चैंक में खड़ा करके हजार कोड़े मारने की सजा दूंगा। मेरे पास देश की समस्याओं का गारंटेड उपाय है।          ...

छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद जी ने आज राजिम प्रवास पर भगवान राजीव लोचन व कुलेश्वर महादेव भगवान का दर्शन किया

Image
राजिम/छ.ग./छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम आर निषाद जी आज राजिम प्रवास पर थे जिसमें भगवान राजीव लोचन व कुलेश्वर महादेव भगवान का दर्शन किया. ऑफिस में इस अवसर पर शरद पारकर  मछुवारा समाज प्रदेश संघटन मंत्री, सोमनाथ पटेल जिला अध्यक्ष पटेल समाज ने उनका आत्मीय स्वागत किया. साथ ही सामाजिक व राजनीतिक विषय पर खुलकर विचार विमर्श परिचर्चा किया .