Posts

Showing posts with the label मुख्यमंत्री के समाचार

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ

Image
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वनवासियों को जागरूक करने प्रदेश में 15 अगस्त से 26 जनवरी तक सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का एक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसका विमोचन विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के क्रियान्वयन की राज्य स्तर पर मार्गदर्शिका तैयार की गई है और मैदानी कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गई, परंतु ग्राम सभाओं में अभी भी सूचनाएं और प्रक्रियाएं पहुंच नहीं पा रही थी। अब पुनः मुख्यमंत्री ने समीक्षा की और ग्राम सभाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान की आवश्यकता महसूस की। इसे ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था ने आदिवासी विकास विभाग और वन विभाग के मार्गदर्शन में ग्राम सभाओं को प्रक्रियाओं की जानकारी देने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का एक कैलेंडर तैयार किया। इसका शुभारंभ 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। यह अभियान 15 अगस्त 2022 से 26 जनवरी 2023 तक चलाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष के समारोह मे...

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
आदिवासियों के मान सम्मान और गौरवशाली संस्कृति की सहेजने का काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा एवं आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है। उनके मान-सम्मान को बढ़ाने के साथ गौरवशाली कला, संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। यह समाज बहुत ही न्याय प्रिय और प्रकृति के बहुत समीप रहकर उन्मुक्त जीवन जीने वाला लोकतांत्रिक समाज है। जो किसी अन्य समाज में दिखाई नहीं देता। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बनने के साथ ही लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापसी के साथ उन्हें उनके क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य की दिशा में काम किया गया। पेसा कानून लागू कर उनके हितों को संवर्धित किया जा रहा है। आदिवासियों को उनके अधिकार दिए जा रहे हैं। उन्होंने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस की सबको बधाई दी। आदिवासी समाज के कार्य...

लंबित किसानों की समस्या मिनटों में दूर की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने

जलाशय के लिए ली गई थी किसानों की जमीन   2004 से लंबित था किसानों का मुआवजा, योजना भी बंद हो गई पांडारही के किसानों की समस्या पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा दिलाने के दिये निर्देश मुआवजा लंबित था और योजना बंद होने की वजह से इसे दे पाना भी संभव नहीं रहा, किसान निराश थे, मुख्यमंत्री के सामने रखी तकलीफ, मुख्यमंत्री ने तुरंत किया निदान रायपुर/कांकेर जिले के पांडारही के किसानों की दो दशक की समस्या मिनटों में मुख्यमंत्री ने दूर कर दी। कांकेर विधानसभा के कोदागांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पांडारही के किसान घसियाराम ने स्थानीय किसानों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि 2004 में जलाशय के लिए किसानों की जमीन ली गई थी और इसका मुआवजा तय हुआ था। जिस योजना में यह मुआवजा मिलना था वो योजना ही अब बंद हो गई। इसके कारण मुआवजा नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन के बदले जमीन दे देते हैं। किसानों ने कहा कि मुआवजा मिले तो अच्छा होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा प्रकरण बनाने और नियमानुसार जांच कर किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।      मुख...

अस्तित्व बचाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए संजीदगी से सोचें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हर साल हम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। यह दिन मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। निरंतर प्रकृति के बेतरतीब दोहन ने पर्यावरण के साथ-साथ जीवन के लिए भी संकट पैदा कर दिया है। अब समय है कि अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए हम संजीदगी से पर्यावरण को बचाने की दिशा में सोचें और काम करें, अन्यथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा मिलना भी दुष्कर हो जाएगा।     मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘पृथ्वी अनमोल है’ तथा स्लोगन ‘प्रकृति संग संतुलन बनायें’ है। इसका मकसद जीवनशैली और औद्योगिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों का प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का एक सकारात्मक पक्ष पर्यावरण प्रदूषण में गिरावट के रूप में हमने देखा है। अब जरूरत है कि हम आत्म आंकलन करें और पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने में सहयोग दें।     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है क...

अवार्ड प्राप्त फिल्म ‘भूलन द मेज‘ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया टैक्स-फ्री

रायपुर/छत्तीसगढ़ में बनी नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त फिल्म ‘भूलन द मेज‘ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देखी। इस मौके पर उन्होंने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद इतनी शानदार फिल्म देखने को मिली है। यह छत्तीसगढ़ के ग्राम्य जीवन पर आधारित है। इसमें छत्तीसगढ़ के लोगों की सरलता सहजता दिखाई गई है। एक दूसरे को सहयोग करने की जो भावना फिल्म में दिखाई गई है वो छत्तीसगढ़ के लोगों की मूल भावना है। फिल्म का निर्देशन बहुत अच्छा है। फिल्मांकन भी बहुत अच्छा है। मैं सभी कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा करता हूँ और इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूँ। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों के साथ यह फिल्म देखी। मुख्यमंत्री इस मौके पर फिल्म के निर्देशक श्री मनोज वर्मा से और लेखक श्री संजीव बख्शी से भी मिले। उन्होंने कहा कि भूलन कांदा के माध्यम से छत्तीसगढ़िया लोगों के मूल स्वभाव का सिनेमा में जिस तरह दिखाया गया है, वो काबिलेतारीफ है। छत्तीसगढ़ की सुंदर संस्कृति का जो फिल्मांकन हुआ है वो बहुत अच्छा हुआ है। लोक गीतों को जो जगह दी ग...

1 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी

रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 01 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की है। विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल सुरक्षा दिवस वह अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। आज के बच्चे कल भविष्य गढ़ेंगे। बच्चों के साथ उनके बाल मन को समझते हुए संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाना चाहिए। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। श्री बघेल ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोण्डागांव जिले के टाटामारी में टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह बहनों से कराया सेंटर का शुभारंभ मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट एवं लोगो का हुआ विमोचन मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह बहनों से कराया सेंटर का शुभारंभ रायपुर/छ.ग./कोण्डागांव जिले में पर्यटन सुविधाओं की जानकारी देने के लिए टाटामारी में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में स्व सहायता समूह बहनों ने टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर का लोकार्पण किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस सेंटर का निर्माण लगभग 25.36 लाख रूपए की लागत से किया गया है। इस टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर में प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट पर केन्द्रीत पुस्तिका और लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने टाटामारी में बनाए गए टूरिस्ट इंर्फोमेशन सेंटर का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा कोण्डागांव जिले में पर्यटन संभावनाओं की जानकारी दी गई। टाटामारी के बिहान कैंटीन में ...

मुख्यमंत्री ने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री द्वारा निर्मित कपड़ो से लदे ट्रक को किया रवाना

Image
रायपुर /छ.ग./मुख्यमंत्री ने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री द्वारा निर्मित कपड़ो से लदे ट्रक को किया रवाना.

किसानों से धोखाधड़ी किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर/छ.ग./किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें जेल भेजा जाएगा। किसानों से धोखाधड़ी किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। माकड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक किसान की शिकायत पर सभी किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों से धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जा सके। उल्लेखनीय है कि माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने सहायक कृषि विस्तार अधिकारी ए.के. टंडन के विरुद्ध शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्री टंडन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। किसानों को फसल कीे उचित मूल्य के साथ ही उन्हें संरक्षण देना भी प्राथमिकता में है ताकि खेती किसानी को आगे बढ़ाने में निरंतर मदद मिलती रहे। भेंट-मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, सांसद श्री दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक श्री मोहन मरकाम एवं अन्य जन...

राजीव युवा क्लब के युवाओं द्वारा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के काम को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा सराहनीय

रायपुर/छ.ग./ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर विधानसभा के  ग्राम बकावंड में भेंट मुलाकात अभियान के दौरान राजीव युवा मितान क्लब के युवक राजेश से चर्चा के दौरान कहा कि राजीव युवा क्लब के युवाओं द्वारा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम सराहनीय है। इससे आम जनता में योजनाओं के प्रति जागरूकता आएगी और वे योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगे। राजीव युवा मितान क्लब के राकेश ने भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि वे क्लब में युवाओं के लिए कई गतिविधियों का आयोजन करते है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा जो शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे है वह सरहानीय है। इससे वनांचल में रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे।  राजीव गांधी किसान न्याय योजना का सही समय पर मिल रहा है लाभ,अन्नदाताओं में है खुशी भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री से मिलने आये राजनगर के संतराम पाटले ने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राही है। साथ ही प्रदेशभर के किसान इससे लाभान्वित है किंतु बड़ी बात यह है कि किसानों को जरूरत के समय यह राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि बीज खरीदने, खेत बना...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - लोगों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे झीरम घाटी के शहीद; मेमोरियल स्मारक आम जनता को किया लोकार्पित

जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल स्मारक आम जनता को लोकार्पित शहीदों की याद में सदैव लहराता रहेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झीरम घाटी हादसे की 9वीं वर्षगांठ पर पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि रायपुर/छ.ग./आज से ठीक 9 साल पहले बस्तर के झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस के जवानों समेत 32 लोग शहीद हो गए थे। शहीदों को सम्मान देने के लिए आज के दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जगदलपुर के लालबाग मैदान में उपस्थित थे। झीरम घाटी में शहीद 32 लोगों की यादों को आम लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रखने के लिए जगदलपुर के लागबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इस मेमोरियल को आम जनता के नाम लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री ने मेमोरियल परिसर में ही 100 फीट ऊंचे तिरंगे का भी ध्वजारोहण किया जो शहीदों के सम्मान के रूप में सदैव लहराता रहेगा। झीरम घाटी में शहीद 32 जनप्रतिनिधियों एवं जवानों की मूर्तियां उनके नाम के साथ स्थापित की गयी हैं जो उनकी पहचान को सदैव जीवित रखेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेमोरियल में मौजूद शह...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देख उन्हें संतोष की अनुभूति होती है

उसरीबेड़ा में आदिवासी समाज के लिए भवन, लोहंडीगुड़ा में नया कालेज, ककनार में नया स्कूल और नया धान खरीदी केंद्र की मिली सौगात रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज चित्रकोट विधानसभा के ग्राम उसरीबेड़ा में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देख उन्हें संतोष की अनुभूति होती है। वे भेंट-मुलाकात के दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आए हैं। योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर उसरीबेड़ा में आदिवासी समाज के लिए भवन, चित्रकोट पुलिस चौकी के सामने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा की स्थापना, लोहंडीगुड़ा में नया कालेज, ककनार में नया स्कूल और नया धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा की। साथ ही आस-पास के गांवों में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वे आज उसरीबेड़ा में आम के पेड़ की छांव में छिंद के पत्ते और बांस से बने छ्प्पर के नीचे ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान चित्र...

जैव विविधता के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने उठाए अनेक कदम; जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
हसदेव नदी के तट पर ‘गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क‘ का काम अगले माह से होगा शुरू जैव विविधता संरक्षण हेतु नए बजट मद का सृजन वनोपज के विक्रय मूल्य की 02 प्रतिशत राशि दी जाएगी स्थानीय जैव विविधता समितियों को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम को सम्बोधित किया जैव विविधता संरक्षण हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार घोषित किए हसदेव नदी के तट पर ‘गोंडवाना मेरिन फॉसिल्स पार्क‘ का काम अगले माह से होगा शुरू रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। जैव विविधता संरक्षण हेतु नए बजट मद का सृजन मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कदम उठाये गए हैं। छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़ के निकट हसदेव नदी के तट पर समुद्री फॉसिल्स पाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के इस स्थान के संरक्षण के लिए...

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के 26.68 लाख किसानों को पहली किश्त के रूप में मिले 1720.11 करोड़ रूपए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को दी 1804.50 करोड़ रूपए की सौगात लोगों कोे सामाजिक और आर्थिक अधिकार दिला रही है, छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाएं -मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों को चार किश्तों में मिलेंगे लगभग 6900 करोड़ रूपए चुनौतियों के बावजूद छत्तीसगढ़ के किसानों को लगातार तीसरे वर्ष जारी है इनपुट सब्सिडी रायपुर/न्याय योजनाएं -मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों मंे अंतरित की। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है। चुनौतियों के बावज...

आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार मिले, जिन्हें परेशानी है, उनसे चर्चा के लिए द्वार खुले हैं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा निरंतर प्रयास है आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार मिले, जिन्हें परेशानी है, उनसे चर्चा के लिए द्वार खुले हैं। जिन्हें भारतीय संविधान पर विश्वास नहीं, उनसे संवाद करना मुमकिन नहीं है। मुख्यमंत्री आज सुकमा में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुकमा में आज बहुत बदलाव आया है। आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण के स्तर में हुई है वृद्धि। आदिवासियों की आय में वृद्धि हो रही है, क्षेत्र में लघु वनोपज खरीद बढ़ी है। अंदरूनी क्षेत्रों में राशन दुकान खोले जा रहे हैं, बंद पड़े स्कूलों का पुनः संचालन हो रहा है। सुकमा, जहां से नक्सलवाद की शुरुआत हुई थी, आज वहां नक्सलवाद बहुत पीछे जा चुका है। ग्रामीण जो पहले सुरक्षा कैंप का विरोध करते थे, आज सुरक्षा कैंप की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के मध्य मैत्री संबंध स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र मिल रहा है, जिसमें वे कृषि के साथ, पशुपालन, मछलीपालन, मुर्गीपालन आदि कार्य कर रहे हैं। गौठानांे में रोजगारमूलक...

छतीसगढ़ में दूरस्थ अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का किया भूमिपूजन रायपुर/छ.ग./दूरस्थ अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने की। इनमें 35 करोड़ रूपए की लागत से 200 बिस्तर नवीन जिला अस्पताल और 9 करोड़ रूपए की लागत से 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण होगा। इससे कोरिया जिले सहित आस-पास के लोगों को अत्याधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते तीन वर्षो में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों के निकट पहंुचाने तथा इलाज को किफायती बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। इस कड़ी में आज कोरिया के जिले को स्वास्थ्य के ...

सहकारी बैंकों को किसानों और ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सक्षम बनाने की जरूरत - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अन्नदाता किसानों को ऊर्जादाता बनाने की जरूरत केन्द्र समर्थन मूल्य पर खरीदे गए अनाज से एथेनॉल उत्पादन की दे अनुमति किसानों को उनकी उपज का लाभप्रद मूल्य दिलाने का रास्ता छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी नीतियों से निकलेगा सहकारी आंदोलन का सबसे बड़ा उद्देश्य किसानों को उपज का समर्थन मूल्य दिलाना होना चाहिए मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का किया शुभारंभ सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को किया पुरस्कृत रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा है कि सहकारी आंदोलन को और अधिक संगठित कर मजबूत बनाने की आवश्यकता है। देश के विभिन्न राज्यों की सहकारी क्षेत्र की नीतियों की अच्छाईयों को स्वीकार कर और सहकारी क्षेत्र की कमियों को दूर कर आगे बढ़ा जा सकता है। आज यह भी जरूरत है कि सहकारी क्षेत्र को किसानों और ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सक्षम बनाया जाए। इसके लिए हमें सहकारी बैंकों को राष्ट्रीयकृत बै...

बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने  की मंगल भवन और ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा अंबेडकर चौक में लगेगी बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा : मुख्यमंत्री रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंबेडकर चौक में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने दलित, शोषित और वंचितों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत दलितों के उद्धार में लगे रहे। उन्होंने सामाजिक दंश झेलने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज की सेवा और उत्थान में जुड़ गए ।  बाबा साहेब ने दलितों, शोषितों और वंचितों के लिए समर्पित किया जीवन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाबा साहेब अंबेडकर ने मंत्र दिया कि 'शिक्षित बनो, संगठित...

सूरजपुर जिले में हाट बाजार क्लीनिक योजना के वाहनों को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान  मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के 18 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जिले के दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत करने वाले रहवासियों को चिकित्सा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मरावी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू सहित स्थानीय प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बेहतर कार्यप्रबंधन से घटी राज्य की बेरोजगारी दर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ तीसरे क्रम पर सीएमआईई ने जारी किये आंकड़े: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 1.7 प्रतिशत, जबकि देश में 7.4 प्रतिशत नीतिगत फैसलों औैर बेहतर प्रबंधन ने घटाई राज्य की बेरोजगारी दर रायपुर/छ.ग./सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन द्वारा जारी किये गये बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों ने एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 1.7 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में तीसरे क्रम पर है। राज्य सरकार के नीतिगत फैसले और बेहतर कार्यप्रबंधन से लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिससे राज्य की बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। फरवरी 2022 की स्थिति में सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे कम बेरोजगारी दर ओडिशा में एक प्रतिशत है। जबकि सर्वाधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में 32.3 और हरियाणा में 31 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ ने समावेशी विकास का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तीन साल पहले महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के अनुरूप नया मॉडल अपनाया...