मछुआ सहकारी समितियों को योजना बताएं - छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद
जांजगीर/छ.ग./मछली पालन विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, सदस्य दिनेश फूटान उपस्थित रहे। श्री निषाद ने प्रत्येक मछुआ सहकारी समिति एवं उनके सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। संगोष्ठी में बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद को गावों से आए हुए मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं एवं सुझाव से भी अवगत कराया। बैठक में मछली पालन विभाग सहायक संचालक ने विभागीय योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी।
| छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद |
बोर्ड अध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करने एवं राशि को नियमानुसार व्यय कर हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि मछली पालन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जनपद पंचायत अधिकारी इस कार्य में विशेष रूचि लेते हुए मछली पालन से जुडी समितियों के लिए पट्टा का वितरण करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में समितियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निराकरण त्वरित किया जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। समितियों द्वारा दिए गए आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान उपसंचालक पंचायत अभिमन्यु साहू, मछली पालन विभाग सहायक संचालक एस.एस.कंवर उपस्थित रहे।
Comments