Posts

Showing posts with the label कांग्रेसी मंत्रियों का समाचार

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित

वन मंत्री तथा विधायक कवर्धा श्री मोहम्मद अकबर ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम में 20 खिलाड़ियों को एक लाख रूपए की राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने इन खिलाड़ियों में से प्रत्येक को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रूपए की राशि प्रदान की। वन मंत्री श्री अकबर ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विकास और मजबूती के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत और सतत् अभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित किया।  इस अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सर्वश्री जमील खान, नरेन्द्र देवांगन, चुनवा खान, सुशीला धुर्वे, मोहित माहेश्वरी, उत्तम गोप, संजय लांझी, संतोष यादव, सुनील साहू, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, हिरेश चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, बलदाउ चंद्रवंशी, देवा साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा सहित...

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बाल देखरेख संस्थाओं का किया निरीक्षण

रायपुर/महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत संचालित शासकीय बालगृह बालक एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती भेंड़िया के साथ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्रीमती पूजा खनुजा विशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री श्रीमती भेंड़िया निरीक्षण के दौरान विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कवर्धा में निवासरत बच्चों के स्वास्थ्य पोषण एवं सुरक्षा का जायजा लिया। विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कवर्धा के प्रबंधक सत्यमित्र शास्त्री ने संस्था के गतिविधियों एवं उपलब्धिओं की जानकारी देते हुए बाताया की यह संस्था विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत पंजीकृत है तथा यह संस्था 2015 से स्नेह संर्वाेदय सेवा संस्था राजनांदगांव द्वारा संचालित किया जा रहा है। संस्था में 0 से 6 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य पोषण एवं सुरक्षा का पालन किया जाता है तथा दत्तक ग्रहण विनियम 2017 के ...

विवाह में फिजुल खर्ची को रोकने के लिए आदर्श विवाह एक बेहतर माध्यम-गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

Image
पाहंदा में कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह में शामिल हुए गृहमंत्री नव दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद बेमेतरा /छ.ग./प्रदेश के गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज गुरुवार को जिले के बेरला तहसील के अन्तर्गत ग्राम पाहंदा में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए और वर-वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। तहसील साहू संघ बेरला एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ सरदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह में चार जोड़े का आदर्श विवाह सम्पन्न हुआ अतिथियों ने नव दम्पत्तियों को अपना आशीष प्रदान किया और उनके खुशहाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि विवाह संस्कार में फिजुल खर्ची को रोकने के लिए आदर्श विवाह एक बेहतर माध्यम है। आदर्श विवाह की शुरुआत साहू समाज के द्वारा ही की गई थी।  वर्तमान समय में शादी ब्याह में आडंबर एवं दिखावा पर अंकुश लगना...

किसानों के समृद्धि से होगा छत्तीसगढ़ का विकास: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

Image
तीन दिवसीय किसान मेले का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ ’किसानों की आमदनी बढ़ाने राज्य सरकार वचनबद्ध बिलासपुर/कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में द्वीप प्रज्जवलन एवं राज्य गीत के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ किया। मेला 15 तारीख तक चलेगा।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी की दिशा में समृद्ध बनानेे, उन्हें नवाचारों तथा नये आधुनिक तकनीकी से जोड़ने के लिए किसान समृद्धि मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और गांवों के खेत-खलिहानों में समृद्धि आने से छत्तीसगढ़ में भी समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की तरक्की तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियां निश्चित रूप से किसानों के लिए समृद्धि के द्वार खोलती है।    कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने प्रगतिशील एवं उन्नतशील किसानों को योजना अंतर्गत चेक का भी वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श...

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

Image
राजधानी रायपुर में सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी पर नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित हुआ देश के 20 से ज्यादा राज्य बने प्रतिभागी भारत सरकार के अधिकारी हुए शामिल राजधानी रायपुर में सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी पर नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित हुआ रायपुर/छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया है। इससे छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ बनाने में सफलता मिली है। डॉ. डहरिया आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी होटल में आयोजित सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी नेशनल कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। भारत सरकार के आवास एवं नगरीय मामले मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में देश के 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि स्वच्छता मॉडल की जब हमने शुरूआत की तो राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य बहुत धीमी गति से हो रहे थे। हमारी कोशिश रही है राज्य की स्वच्छता की पुरानी पंरपरा को जीवित करते हुए आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए हमने नरवा गरवा घुरवा बा...

राजीव युवा मितान क्लब युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम: मंत्री श्री उमेश पटेल

Image
प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल   राजिम माघी पुन्नी मेला  कार्यक्रम  रायपुर/छ.ग./प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज राजिम माघी पुन्नी मेला के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिए ऋण का वितरण किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजिम मेला की भव्यता अब देखते ही बन रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम किया है। त्यौहारों में छुट्टी के अलावा तीज त्यौहार की परंपरा को उच्च शिखर पर स्थान दिलाया है। उन्होंने सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित के साथ किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने राजीव युवा मितान कला पर फोकस करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए बजट में 50 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। प्रत्येक कला को प्रत्येक 3 माह में 25 हजार रूपये के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए 1 लाख रूपये दिये जायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल और कॉलेजों में फाईनेंसियल साक्षर...

अनुसूचित जाति, जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जाति जनजाति सहित अन्य वर्गों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।  डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सर्वांगीण विकास के लिए नौकरियों, शासकीय योजनाओं तथा कृषि सहित अन्य व्यवसायों में प्राथमिकता देने के लिए कार्य कर रहे है।  रायपुर/डॉ. डहरिया आज रायपुर में गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के शहीद स्मारक भवन में किया गया था। इस अवसर पर श्रीमती शकुन डहरिया मौजूद थीं।  कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा और अन्य राज्य के युवक-युवती और समाज के लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया। कार्यक्रम में गुरूघासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष श्री के.पी. खाण्डे, महासचिव डॉ. जे.आर. सोनी, उपाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल लहरे, श्री चेतन चंद...

प्रदेश के नगरीय निकायों को टैंकर मुक्त बनाया जाएगा: नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम डॉ. शिवकुमार डहरिया

Image
रायपुर के मिनी माता सामुदायिक भवन में नई लिफ्ट का लोकार्पण  ब्राईट फाउंडेशन रायपुर को इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित रायपुर के मिनी माता सामुदायिक भवन में नई लिफ्ट का लोकार्पण ब्राईट फाउंडेशन रायपुर को इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित रायपुर/नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को टैंकरों से वाटर सप्लाई से मुक्त किया जाएगा। डॉ. डहरिया आज यहां रायपुर के राजेन्द्र नगर स्थित मिनीमाता सामुदायिक भवन में लगायी गई नई लिफ्ट के लोकार्पण एवं ब्राईट फाउंडेशन रायपरु को इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमादे दुबे सहित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जनोन्मुखी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत...

विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे

Image
नव नियुक्त सहायक अभियंताओं के कंधों पर छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: रायपुर/छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने सोमवार को जल संसाधन विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को बेहतर काम के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, जल संसाधन विभाग के रायपुर ट्रेनिंग सेंटर में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के आधारभूत प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव नियुक्त अभियंताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी आप के कंधों पर हैं और आप सभी कुछ ऐसा काम करें की आने वाली पीढियां आपको याद करे। विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: जल संसाधन मंत्री श्री चौबे ने कहा कि पानी विकास की आधारभूत आवश्यकता है इस विकास की जिम्मेदारी आप जैसे अभियंताओं के कंधों पर है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को संबोधित करते हुए श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आपको बदलती हुयी तकनीक के अनुसार खुद को भी हर दिन अपडेट करते रहना होगा ताकि आपकी क्षमताओं में विस्तार होता रहे। इस प्र...

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

Image
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये रायपुर/छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नए छत्तीसगढ़ सदन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हांेने अधिकारियों को समय सीमा का ध्यान रखते हुये गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिये। गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए द्वारका के सेक्टर 13 में 60 करोड़ 42 लाख की लागत से नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण किया जा रहा है। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारियों ने श्री साहू से बताया कि कोरोना काल के दौरान कार्य की धीमी गति को अब कवर किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री आर.पी. यादव भी उपस्थित रहे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदान किए 23.70 लाख रूपए के चेक

Image
महिला कोष की ऋण योजना से 36 महिला समूहों और सक्षम योजना से 2 हितग्राहियों को किया लाभान्वित  रायपुर/महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित निवास कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना अंतर्गत जिले की 36 महिला स्वसहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत दो हितग्राहियों को 23 लाख 70 हजार रूपए के स्वीकृत ऋण राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने महिलाओें को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  श्रीमती भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 08 व डौण्डी विकासखण्ड के 18 एवं गुरूर विकासखण्ड के 10 महिला स्वसहायता समूहों सहित कुल 36 महिला स्वसहायता समूहों को 21 लाख 70 हजार रूपए का चेक वितरण किया। उन्होंने सक्षम योजना से डौण्डी विकासखण्ड की 02 महिला हितग्राहियों को 02 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।  उल्लेखनीय है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला कोष के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जात...

मंत्री श्री चौबे द्वारा 192 हितग्राहियों को स्वीकृत आवास का कार्यादेश वितरित

Image
रायपुर/कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज साजा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में 192 हितग्राहियों को स्वीकृत आवास के निर्माण का कार्यादेश प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।  कृषि मंत्री श्री चौबे ने इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद साजा नगर के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार की मंशा लोगों को शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि आवास योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आवास मंजूर हुए हैं, वे अपने सपनों के अनुरूप घर बनाए। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि अब तक आवास स्वीकृति की सूची में जिनका नाम नहीं आया है, उन्हें निराश होनें की कोई आवश्यकता नहीं है। आगे उनका भी नाम आयेगा, उनका भी पक्का घर जरूर बनेगा। इसकी जवाबदारी हम सभी जन प्रतिनिधियों की है।  मंत्री श्री चौबे ने कहा कि साजा नगर पंचायत के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जा...

गांव और शासन-प्रशासन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान करने में कोटवारों की भूमिका महत्वपूर्ण - वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर

Image
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला मुख्यालय कवर्धा में नवनिर्मित ‘‘कोटवार सामुदायिक भवन’’ का लोकार्पण किया। इसका निर्माण विधायक मद के अंतर्गत स्वीकृत 14 लाख 35 हजार रूपए की राशि से किया गया है। उन्होंने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कोटवार संघ को आज जिला मुख्यालय कवर्धा में अपना स्वयं का सर्वसुविधायुक्त कोटवार सामुदायिक भवन मिल गया है।  वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद कबीरधाम छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, जहां जिला कोटवार संघ की मांगो को पूरा करते हुए संघ के लिए सर्वसुविधायुक्त कोटवार सामुदायिक सदन का निर्माण कराया गया है। वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि कोटवारों को स्वयं का कोटवार सदन मिलने के बाद उन्हें अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। पूरे राज्य में कोटवारों के लिए सभी जिलों में ऐसी सुविधा मिले, इसका पूरा प्रयास रहेगा। इस दौरान वन मंत्री श्री अकबर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले के समस्त जनपद पंचायतों कवर्धा, बोड़ला, सह...

समाज के विकास के लिए महिलाओं आगे आना होगा - श्रीमती भेंड़िया

भारत की पहली महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजुबाला पटेल ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती भंेड़िया ने समाज सुधारक और मराठी कवियत्री श्रीमती सावित्री बाई फूले के महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किये गये अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि श्रीमती फूले ने अपने पति जोतिबा फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। श्रीमती भेंड़िया ने समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने महिलाओं से आगे आने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।     कार्यक्रम में जीवन-साथी चुनने लगभग 200 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। साथ ही विधवा, विधुर, तलाकशुदा लोगों को खुशहाल नव जीवन के लिए प्रेरित करने के साथ ग्राम सेलूद निवासी श्री तोरण पटेल और ग्राम बेलरगांव निवासी श्रीमती सुहागा पटेल का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि श्रीमती संध्या माल...

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से की भेंट

रायपुर।छ.ग.।नगरीय प्रशासन, विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से आज यहां रायपुर में उनके शासकीय आवास पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास कार्याें के संबंध में चर्चा की।  डॉ. डहरिया से रायपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्याें के संबंध में चर्चा की। इसी तरह से अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में उनसे चर्चा की। डॉ. डहरिया ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन मंत्री प्रत्येक मंगलवार को अपने शासकीय आवास पर लोगों से भेंट करते हैं।

मनरेगा के अंतर्गत लगाए जाएंगे मुनगा के पौधे, नर्सरी भी तैयार की जाएगी

मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश श्रमिकों की मांग के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा रायपुर.राज्य मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों में कार्यरत सहायक परियोजना अधिकारियों एवं विकासखण्डों में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक लेकर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा भारत सरकार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए लेबर बजट में बढ़ोतरी हेतु भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार हर जिले में संशोधित लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिक परिवारों की मांग के अनुसार गांवों में रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने वर्ष 2019-20, 2020-21 और चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे श्रमिक परिवारों जिनके जॉब-कॉर्ड का सत्यापन अभी तक नहीं...

जनता के हर सुख दुःख में सरकार हमेशा साथ खड़ी है - प्रभारी मंत्री श्रीमती भेंड़िया

Image
नगरी के ग्राम सेमरा में किया 11.45 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री और धमतरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज नगरी विकासखंड के ग्राम सेमरा में कुल 11.45 लाख रुपए की लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें शीतला मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन पांच लाख रुपए और नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण 6.45 लाख रुपए शामिल है।  ग्राम सेमरा के शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांव, परिवार, समाज और प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेशवासियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है और आमजनता के हर सुख-दुःख में सरकार साथ है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ग्रामीणों की मांग पर संस्कृति विभाग से दस लाख रुपए की राशि की अनुशंसा करने की बात कही। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो काम वर्षो तक लंबित...

बाबा गुरू घासीदास जी ने सामाजिक कुरीतियों को किया मिटाने का काम : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

Image
नगरीय प्रशासन मंत्री बाबा गुरू घासीदास सार्वजनिक जयंती समारोह में हुए शामिल  रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी द्वारा मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने मानव जाति के उत्थान के लिए उपदेश दिए हैं, उनके बताये हुए मार्ग में चलकर हम जीवन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। बाबा गुरू घासीदास जी ने तत्कालीन समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों, प्रथाओं, छुआछूत, जातिप्रथा आदि सामाजिक बुराईयों को दूर करने का प्रेरणास्पद काम किया। मंत्री डॉ. डहरिया राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में बाबा गुरू घासीदास जी के 265वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।  मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने समता रूपी समाज के निर्माण और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। डॉ. डहरिया ने कहा कि वर्तमान समय में जीवन की लड़ाई तलवार से नहीं कलम से लड़ी जाएगी, जो शिक्षा से संपन्न होगा। हम सबको बाबा गुरू घासीदास जी के बताए ’मनखे-मनखे एके बरोबर’ के संदेश को जीवन...

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा में किया गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी

Image
समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ बालोद/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के पुराना जनपद पंचायत काम्पलेक्स में गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दुग्ध उत्पादक पशुपालको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति की नई शाखा नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शुरू होने से आसपास के दुग्ध उत्पादक पशुपालको को लाभ मिलेगा।  उन्हें दूध का सही दाम मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों सहित समाज के सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू, पूर्व विधायक श्री डोमेंद्र भेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा, एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, तहसीलदार श्री आर.आर. दुबे,...

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.डहरिया ने जनदर्शन में आमजनों से की भेंट

Image
रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने आज अपने शासकीय आवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में आमजनों से भेंट की। डॉ.डहरिया को लोगों ने विभिन्न कार्यों, मांग एवं समस्याओं के संबंध में बताया तथा आवेदन भी दिए। डॉ.डहरिया ने लोगों सेे उनकी समस्याओं के बारे में गंभीरता से बात की और निराकरण का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि डॉ.डहरिया के साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि एवं आमजन मिलने आते हैं एवं अपने क्षेत्र के विकास कार्यों, समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराते हैं तथा आवेदन भी देते हैं।