मछुवा कल्याण बोर्ड के कार्यालय में अध्यक्ष निषाद जी ने ध्वजारोहण किया
रायपुर/छ.ग./रविवार 15 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में आजादी के 75 वाँ वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड तेलीबांधा रायपुर में मुख्य अतिथि माननीय श्री एम. आर. निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ( कैबिनेट मंत्री का दर्जा ) ने ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। कहा कि देश में एकता और अखण्डता बनाये रखना हम सबकी जवाबदेही है।कार्यक्रम में श्री दिनेश फूटान जी सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, श्री नरेश निषाद जी प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ मछुवा कांग्रेस, श्री झुमुक निषाद जी, श्रीमती अनीता फूटान जी, श्रीमती लक्ष्मी पेंदरिया जी तथा प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।







Comments