मछुआ कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण 30 जुलाई को करेंगे पदभार ग्रहण

रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की वर्चुअल मौजूदगी में 30 जुलाई को सुबह 10.30 बजे छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण का यह कार्यक्रम मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद एवं संसदीय सचिव श्री कुंवरसिंह निषाद विधायक (गुण्डरदेही) की मौजूदगी में जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में होगा।

 यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा श्री राजेंद्र ढीमर को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में श्री दिनेश फुटान रायपुर, श्री देव कुमार निषाद दुर्ग, श्री आर.एन. आदित्य महासमुंद, श्रीमती अमरीका निषाद कोरबा, श्री प्रभु मल्लाह मुंगेली एवं श्री विजय ढीमर बेमेतरा की नियुक्ति की गई है.

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य