श्री एम आर निषाद जी मछुआरों की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मिले
रायपुर।छ.ग.।छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय एम आर निषाद ने बिलासपुर के ग्राम राजाकापा निवासी मृतक छोटूराम कैवर्त द्वारा पटवारी से प्रताड़ित होने के पश्चात की गई आत्महत्या की प्रकरण को लेकर दंडात्मक कार्यवाही करने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा की और कहा कि परिवार की स्थिति को देखते हुए शासन के नियम के तहत जो भी सहायता प्राप्त हो सकती है तत्काल प्रदान कराने हेतु निवेदन किया साथ ही पलारी विकासखंड के ग्राम गिर्रा में दबंगों द्वारा मछुआरों के ऊपर की जा रही शोषण के संदर्भ में में भी चर्चा की गई और मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि ऐसा ही संपूर्ण छत्तीसगढ़ में निस्तारी के नाम पर मछुआरों के साथ छल किया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री से मांग की गई है की नवीन मछली नीति में छत्तीसगढ़ में निस्तारित प्रथा को समाप्त की जाए और सभी तालाबों को मछुआरों को ही मछली पालन हेतु आबटन किया जाए ग्राम पंचायत द्वारा निस्तारित घोषित कर दोहन किया जा रहा है उसके विरूद्ध कोई जाता है तो उसके खिलाफ पंचायत में हुक्का पानी बंद कर दिया जाता है इनके साथ ही मछुआरों से संबंधित अनेक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन सौपा कर नवीन मछली नीति शीघ्र लागू करने का अनुरोध किया उक्त अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम आर निषाद के साथ कोरबा के जिलाध्यक्ष अमृता निषाद भी उपस्थित थी।
दिनेश फुटान प्रदेश
प्रभारी महामंत्री
छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कांग्रेश

Comments