एम.आर. निषाद जी को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर मछुआ समुदाय में भारी ख़ुशी है

Machhua kangres samachar

कोरबा।छ.ग./ छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। श्री निषाद को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मछुआ समुदाय के लोगो में भारी खुशी है । छत्तीसगढ़ मछुआ कांग्रेस कोरबा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमृता निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री एम आर निषाद को बधाई दी है।अमृता निषाद ने  एम.आर.निषाद को बधाई देते हुए कहा कि आपने मछुआरा समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम भी ऊंचा किया है।आपके कार्य एवं संघर्ष से छत्तीसगढ़ की जनता काफी प्रभावित है। हमारे समाज का मुख्य व्यवसाय  मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिलाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के मछुआ समाज के लिए मार्गदर्शक है और आप जैसे लोगों की हमारे समाज को आवश्यकता है ।एमआर निषाद के सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता के कारण समाज गौरवांन्वित हैै। अमृता निषाद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के प्रति समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया है।


छत्तीसगढ़ मछुआ कांग्रेस कोरबा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमृता निषाद, प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद जी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य