Posts

Showing posts from March, 2021

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना जांच, इलाज और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था तथा टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की

Image
रायपुर/छ.ग./स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राज्य स्तरीय कोविड-19 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कोरोना टीकाकरण की प्रगति और कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए रोजाना 40 हजार सैंपलों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाने कहा। श्री सिंहदेव ने 1 अप्रैल से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में टीके लगाने के लिए प्रेरित करने और लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण सत्रों की संख्या बढ़ाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रदेश में इस आयु वर्ग के 58 लाख 67 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए कोविड अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटर्स में उपलब्ध सुविधाओं, होम आइसोलेशन व्यवस्था, ऑक्सीजन आपूर्ति, आईसीयू व एचडीयू सुविधा, नए लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण की तैयारियों और संक्रमितों क...

वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि को प्रथम स्थान मिलने पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई

Image
रायपुर/छ.ग./गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि बाफना को प्रथम स्थान मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री साहू ने ट्वीट कर कहा है कि दुर्ग की बिटिया ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। देश के सबसे बड़े संस्थान इसरो में स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस सफलता के लिए सृष्टि, उनके माता-पिता और गुरूजनों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि बाफना बालोद जिले के कुसुमकसा गांव की निवासी है। उन्होंने दुर्ग के महावीर विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एमटेक किया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना अब जीवंत रूप धारण कर रही

Image
आजीविका केन्द्रों के रुप में विकसित हो रहे गोठान - बाड़ी विकास योजना से ग्रामीणों को हो रहा आर्थिक लाभ सुकमा/छ.ग./छत्तीसगढ़ में अब गोठान ग्रामीणजनों के लिए आजीविका के साधन बन रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना अब जीवंत रूप धारण कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी शासन की हितकारी नरवा, गरवा, घुरुवा बाड़ी योजना से लाभ कमा रहे हैं। गोठान अब मात्र पशु और गोधन संवर्धन का केंद्र नहीं बल्कि ग्रामीणों के लिए आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं , जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। सुकमा जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदर्श गोठान रामपुरम उदाहरण स्वरूप है, जहां समिति और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा ना सिर्फ गोधन संवर्धन का कार्य किया जा रहा है, अपितु बहुत सी रोजगार मूलक गतिविधियां भी सफलता से संचालित की जा रही हैं। जिले के गोठान अब आत्मनिर्भर हो रहे हैं।      आदर्श गोठान रामपुरम में स्व-सहायता समूहों द्वारा शबरी लेयर फार्मिंग, कड़कनाथ मुर्गी पालन, वर्मी खाद उत्पादन के साथ ही बाड़ी विकास योजना के अन्...

जल जीवन मिशन - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन में जन जागरूकता के लिए की जाएगी वॉल राईटिंग

गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 15 करोड़ 72 लाख रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन रायपुर/छ.ग./लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जल जीवन मिशन के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मुंगेली कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जल मिशन के अंतर्गत जारी निविदा की अद्यतन स्थिति, आंगनबाडी केंद्रों और स्कूलों में रंिनंग वाटर की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले के विभिन्न गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 15 करोड़ 72 लाख रूपये से अधिक राशि की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया।     इस अवसर पर जल जीवन मिशन के कार्यों में जन जागरूकता लाने के लिए जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत और उनके आश्रित ग्रामों के सार्वजनिक स्थानों पर वॉल राईटिंग (दीवा...

श्री कुंवर सिंह निषाद (विधायक)- मैं डिप्टी सीएम बनना चाहता हूं

 रायपुर/छ.ग./  श्री एमआर निषाद- भोलेनाथ ने मुझे मेरे इच्छानुसार ही मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। मैं इस वरदान से बहुत खुश हूं। श्री दानसिंह निषाद- मैं भी भविष्य में मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनूंगा। श्री बसंत निषाद, रायपुर- मैं । क्लास का बड़ा ठेकेदार बनना चाहता हूं।  श्रीमती मीना निषाद, रायपुर- मैं भी विधायक बनना चाहती हूं।   श्री आनंद निषाद, रायपुर- विधायक टिकट के लिये ही मैं अध्यक्ष बने रहना चाहता हूं।  श्री पुनारद निषाद, रायपुर- जो पार्टी मुझे विधायक टिकट का गारंटी देगा उस पार्टी में मैं शामिल हो जाऊंगा। मुझे वोट बहुत मिलता है।  श्री मुकेश निषाद, रायपुर- मैं अपने प्यारी बीबी को विधायक बनाना चाहता हूं।  श्री पप्पु विनायक, रायपुर- मैं बहुत पावरफुल आदमी हूं।   श्री गणेश केंवट (संपादक), रायपुर- जनता ने यदि मुझे प्रधानमंत्री बना दिया तो 24 घंटे के अन्दर ही शराब एवं महंगाई को खत्म कर दूंगा और और अपराधियों को चैंक में खड़ा करके हजार कोड़े मारने की सजा दूंगा। मेरे पास देश की समस्याओं का गारंटेड उपाय है।          ...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक चल रही है...

Image
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक चल रही है। इस अवसर पर बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी पिल्लई, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्दार्थ कोमल सिंह परदेशी, आयुक्त स्वास्थ डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ.प्रियंका शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने भी आयुष्मान कार्ड बनवाया

Image
अम्बिकापुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने भी शनिवार को आयुष्मान कार्ड बनवाया। उन्होंने  पात्रता अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की योजना का लाभ उठाने की अपील की है। जिले में अब तक  3 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है जबकि लक्ष्य करीब 10 लाख कार्ड बनाने की है। उल्लेखनीय है कि जिले के च्वाइस सेंटर या कामन सर्विस सेंटर में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अब आयुष्मान कार्ड 30 अप्रैल 2021 तक बनेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पहले हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसमे वृद्धि की गई है। कार्ड बनाने के लिए हितग्राहियों को राशनकार्ड के साथ अपना आधार कार्ड लेकर च्वाइस सेंटर जाना होगा। परिवार की पात्रता के आधार पर क्रियाशील अंत्योदय कार्ड, प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार और सामाजिक-आर्थिक संगणना 2011 से चयनित परिवारों को पांच लाख रूपए तक ईलाज के लिए सालाना सुविधा इन कार्डों से मिलेगी। इसी प्रकार शेष राशनकार्ड धारी परिवारों को स...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर ही देश और राज्य में आर्थिक सुधार और बुनियादी बदलाव संभव-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
नई दिल्ली में आयोजित इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जोर रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर ही देश और राज्य में आर्थिक सुधार और बुनियादी बदलाव हो सकते हैं। इस दौरान उन्हांेने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। श्री बघेल आज नई दिल्ली में आयोजित 7वें इंडियन इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में शामिल हुये, जहां उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए आम लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम करने की बात कही। कॉन्क्लेव में देश भर से आए अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।     इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में श्री बघेल ने कहा कि ग्रामीण विकास पर आधारित योजनाओं से छत्तीसगढ़ के गांवों में सवा दो सालों में ही बड़ा बदलाव दिख रहा है। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार के गठन के साथ ही हमने छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास के लिए एक रोड मैप तैयार किया। जिसके तहत सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया, 25 सौ रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की, आदान सहायता के रूप में किसानों को 5 हजार क...

मत्स्यपालन योजना से बदली जिंदगी

Image
दन्तेवाड़ा/छ.ग./कृषक श्री मारो कश्यप पिता श्री लखमा कश्यप कृृषि कार्य के साथ-साथ मछलीपालन का कार्य करता है। जिसके स्वयं की भूमि में 0.40 हेक्टेयर का छोटा सा तालाब है जिसमे मछलीपालन का कार्य करता है। शुरूआत में मछलीपालन की जानकारी नही होने के कारण कृषक को अच्छी आमदनी प्राप्त नही हो रही थी। तालाब में बिना प्रबंधन तथा बिना आहार दिये 80-100 किलो ग्राम तक मछली प्राप्त कर लेता था जिससे कृषक की आय में वृ़िद्ध नहीं हो पा रही थी। मछली पालन विभाग के मत्स्य अधिकारी के सम्पर्क पश्चात मछली पालन से सम्बन्धित उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी कृषक को प्राप्त हुआ तथा विभाग से सम्पर्क कर सघन मछली पालन का कार्य किया गया तथा विभाग से सम्बन्धित हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे मत्स्याखेट उपकरण, आईस बाक्स, परिपूरक आहार, मत्स्य बीज का लाभ लेने से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई। प्रति वर्ष 4 हजार नग फिंगरलिंग संचयन कृषक के द्वारा किया जाता है। तथा परिपूरक आहार और तालाब के समुचित प्रबंधन से मछलीपालन में प्रति वर्ष 10 हजार रूपये तक आमदनी हो रहा है। खेती के साथ मछली पालन का कार्य कर अपने आय वृद्धि से कृषक मारो अब संतु...

जल जीवन मिशन- 55 बसाहटों में पेयजल की सप्लाई हुई शुरू - 150 से अधिक गांवों मंें पावर पम्प और पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Image
जांजगीर चांपा जिले में जन सुविधाओं में हो रहा लगातार इजाफा रायपुर/छ.ग./लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत सोलर ड्यूल पंप और पानी टंकी स्थापना का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। योजनांतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के चयनित 200 गावांें में पेयजल आपूर्ति के लिए तैयार की गई है और कार्ययोजना का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें से 55 गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार कर पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।     छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के सभी विकासखंडों में पेयजल पहुंचाने के लिए 12 मीटर ऊंचाई पर 10 हजार लीटर की क्षमता की वाले पानी टंकी और 1200 वाट क्षमता के सोलर ड्यूल पंप पर स्थापना का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कार्ययोजना के तहत 55 से अधिक ग्रामों व स्थलों में सोलर ड्यूल पंपों की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। लगभग 150 ...

वन मंत्री श्री अकबर ने 10 गांवों में रूर्बन योजना के विकास कार्यों का किया शिलान्यास - रूर्बन योजना से गांवों में मिलेगी शहरों वाली सुविधाएं - वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री अकबर

Image
रायपुर/छ.ग./वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान बिरकोना क्लस्टर के 10 गांवों में रूर्बन योजना मद से 4 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। रूर्बन योजना के तहत गांवों में शहरों जैसी बिजली, पानी, सड़क, हेल्थ क्लीनिक आदि की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत स्किल डवलपमेंट के खास इंतजाम किए जाएंगे, गांवों को क्लस्टर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।     मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने रूर्बन योजना मद से बिरकोना क्लस्टर के ग्राम मानिकचैरी में 43.55 लाख रूपए से माध्यमिक शाला भवन एवं अन्य निर्माण कार्य, ग्राम जिन्दा में 38.39 लाख रूपए से तालाब स्थल एवं अन्य निर्माण कार्य, ग्राम धरमपुरा में 33.90 लाख रूपए से माध्यमिक शाला भवन एवं अन्य निर्माण कार्य, ग्राम बिरकोना में 82.25 लाख रूपए से हाईस्कूल भवन एवं अन्य निर्माण कार्य, ग्राम सोनपुरी रानी में 37.20 लाख रूपए से हाईस्कूल भवन एवं अन्य निर्माण कार्य, ग्राम जुनवानी में 23.60 लाख रूपए से माध्यमिक शाला भवन एवं अन्य निर्माण कार्य, ग्राम छिरहा में 44....

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने मासिक पत्रिका राम-रचना के "छत्तीसगढ़ की माटी पुत्रियों" को समर्पित मार्च अंक का किया विमोचन

Image
रायपुर/छ.ग./महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने राजधानी रायपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका राम-रचना के “छत्तीसगढ़ की माटी पुत्रियों” को समर्पित मार्च माह के अंक का विमोचन किया। श्रीमती अनिला भेड़िया ने महिलाओं के विशेष अंक पर राम-रचना की संपादक श्रीमती प्रीति उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी छत्तीसगढ़ की मेहनतकश एवं प्रतिभाशाली महिलाओं को अपनी पत्रिका में स्थान देते रहें, जिससे मेहनती और स्वयंसिद्धा महिलाओं के उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गाँव, कस्बे, शहर के लोगों तक पहुंच सके और उनसे प्रेरणा ले कर समाज की अन्य महिलाएं भी जीवन में सफलता के नये मापदंड स्थापित कर पाएं।     राम-रचना की संपादक श्रीमती प्रीति उपाध्याय ने श्रीमती अनिला भेंड़िया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि श्रीमती भेंड़िया की महत्वपूर्ण सलाह पर अमल करते “राम-रचना” पत्रिका में आगे भी महिलाओं की उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाने के प्रयास जारी रहेंगेे।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का भूमिपूजन

Image
रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड के ग्राम पलौद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अस्पताल खुलने से आसपास के लोगों को इलाज में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लोगों को स्वास्थ्य की सम्पूर्ण सुविधाएं मुहैया हो और किसी तरह की परेशानी न हो। इस दिशा में लगातार सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे, श्री बलदाऊ चंद्राकर, सरपंच श्रीमती तारिणी गोविंद साहू,श्री कोमल साहू आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मार्च को किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का करेंगे भुगतान

Image
चौथी किश्त के रूप में 1104.27 करोड़ रूपए का किया जाएगा भुगतान अब तक योजना की तीन किश्तों में धान उत्पादक 18.43 लाख किसानों को किया गया है 4500 करोड़ रूपए का भुगतान प्रमाणित बीज उत्पादक 4777 किसानों को तीन किश्तों में दी गई है 23.62 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि गन्ना उत्पादक 34 हजार 292 किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन और आदान सहायता के रूप में किया गया है 74.24 करोड़ रूपए का भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चतुर्थ किश्त मिलाकर, प्रमाणित बीज उत्पादक किसानों और गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगी कुल 5702.13 करोड़ रूपए की राशि रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मार्च को प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चैथी किश्त के रूप में एक हजार 104 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि का भुगतान करेंगे। इस योजना में अब तक किसानों को तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार प्रमाणित बीज उत्पादक 4777 किसानों को तीन किश्तों में 23 करोड़ 62 लाख रूपए तथा गन्ना उत्पादक 34 हजार 292 किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन और आदान सहायता के रूप में 74 करोड़ 24 लाख ...

छत्तीसगढ़ में गड्ढ़ा मुक्त सड़क योजना

रायपुर/छ.ग./लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में सड़कों की मरम्मत, रख-रखाव और विस्तार में तेजी आई है। मंत्री श्री साहू ने बताया कि वे सड़कों की गुणवत्ता को लेकर काफी गंभीर है और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार अंतिम देयक भुगतान के पहले सड़कों की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में सड़कों की मरम्मत के तहत राज्य के क्षतिग्रस्त मार्गों में व्यापक सुधार किया गया। इसे ध्यान में रखते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य में गड्ढ़ा मुक्त सड़क बनाने की योजना है। मंत्री श्री साहू ने बताया कि सड़कांे के निर्माण में गुणवत्ता में सुधार के लिए ठेकेदारों से होने वाले अनुबंध में परफारमेंस गारंटी की अवधि तीन वर्ष से बढ़ा कर पांच वर्ष किया गया है। इससे निर्माण कार्यों में कार्य एजेंसी की जवाबदेही बढ़ेगी और भविष्य में सड़कों की मरम्मत व्यय में कमी आएगी।

नक्सली क्षेत्रों में घर वापसी अभियान का आ रहा सार्थक परिणाम - गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर/छ.ग./गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी अभियान का सार्थक परिणाम आ रहा है। अभियान से प्रेरित होकर अधिकांश नक्सली मूल धारा में लौट रहे हैं। मंत्री श्री साहू आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सीएएफ केम्प में जवानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जवानों ने बताया कि केम्प में सभी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से मिल रही है। यहां मनोरंजन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। मंत्री श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा कर निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यो में गति लाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक दन्तेवाड़ा श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक कर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री छबिंद्र कर्मा, कमिश्नर बस्तर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी श्री पी. सुन्दर राज, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने अंडी बाहरा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया

Image
रायपुर/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डी तहसील के ग्राम खुर्सीटिकुर में 204 लाख रूपए लागत के अंडी बाहरा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम खुर्सीटिकुल में नवनिर्मित कलामंच का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

मूरता के साप्ताहिक बाजार मे फोटो प्रदर्शनी के जरिए दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

बेमेतरा/छ.ग./छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिलाधीश श्री शिव अनंत तायल के निर्देशन मे कल शनिवार को विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत मूरता के हाट-बाजार में शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार समाग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। आयोजित शिविर के दौरान ग्राम मूरता के सेवानिवृत्त आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री घुरवा राम साहू, पुन्नूराम साहू, ग्राम सिवनी के नेतराम धु्रव, ग्राम कामता के राम सहनी वर्मा, ग्राम सिवनी के नरेश वर्मा, ग्राम सम्बलपुर कि श्रीमती सविता बाई, देवती साहू, और बाजार मे आये हुए ग्रामीणों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की योजनाओं को जनकल्याणकारी बताया और शासकीय योजनाओं की सराहना की।         प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्र...

उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने प्रदर्षनी का किया अवलोकन - मेले में लोगों को मिल रही शासन की योजनाओं की जानकारी-मंत्री श्री लखमा

नारायणपुर/छ.ग./जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा माता मावली मेले में लगाये गये विकास प्रदर्षनी का अवलोकन समापन कार्यक्रम में आये उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, विधायक श्री चंदन कष्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियांे ने किया। अतिथियों ने मेला परिसर में लगाये गये विभिन्न विभागों कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन, जनसंपर्क, शिक्षा, वन, बिहान बाजार, कृषि विज्ञान केन्द्र, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, यातायात, क्रेडा आदि के द्वारा लगायी गयी प्रदर्षनियों का अवलोकन किया। मेले में लगायी गयी प्रदर्षनी का अवलोकन करते हुए उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को शासन की विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाने से ग्रामीणों को इनका लाभ मिलता है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक और अधिकारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद जी ने आज राजिम प्रवास पर भगवान राजीव लोचन व कुलेश्वर महादेव भगवान का दर्शन किया

Image
राजिम/छ.ग./छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम आर निषाद जी आज राजिम प्रवास पर थे जिसमें भगवान राजीव लोचन व कुलेश्वर महादेव भगवान का दर्शन किया. ऑफिस में इस अवसर पर शरद पारकर  मछुवारा समाज प्रदेश संघटन मंत्री, सोमनाथ पटेल जिला अध्यक्ष पटेल समाज ने उनका आत्मीय स्वागत किया. साथ ही सामाजिक व राजनीतिक विषय पर खुलकर विचार विमर्श परिचर्चा किया .

मछुआरों को भी अब किसानों की तरह ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
ठकुराइन टोला में भगवान शिव के दर्शन किए और निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री   रायपुर/छ.ग./मत्स्य पालन को खेती का दर्जा देकर राज्य सरकार ने मछुआरों को हित में निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के मछुआरों को अब किसानों की तरह ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सहकारी बैंकों से मछुआरों को सहजता से ऋण मिलेगा। यह बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ठकुराइन टोला में निषाद समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने यहां मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज पावन त्यौहार है। आप सभी के ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि निषाद समाज सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। निषाद राज रामायण के आदर्श पात्र रहे हैं। भगवान श्री राम जब अयोध्या वापस लौटे और उनके राज्य अभिषेक की तैयारी की जाने लगी, तो उन्होंने सबसे पहले पूछा कि निषादराज को आमंत्रित किया गया है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दूसरे देशों के अति...