स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने भी आयुष्मान कार्ड बनवाया

अम्बिकापुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने भी शनिवार को आयुष्मान कार्ड बनवाया। उन्होंने  पात्रता अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की योजना का लाभ उठाने की अपील की है। जिले में अब तक  3 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है जबकि लक्ष्य करीब 10 लाख कार्ड बनाने की है।
उल्लेखनीय है कि जिले के च्वाइस सेंटर या कामन सर्विस सेंटर में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अब आयुष्मान कार्ड 30 अप्रैल 2021 तक बनेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पहले हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसमे वृद्धि की गई है। कार्ड बनाने के लिए हितग्राहियों को राशनकार्ड के साथ अपना आधार कार्ड लेकर च्वाइस सेंटर जाना होगा। परिवार की पात्रता के आधार पर क्रियाशील अंत्योदय कार्ड, प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार और सामाजिक-आर्थिक संगणना 2011 से चयनित परिवारों को पांच लाख रूपए तक ईलाज के लिए सालाना सुविधा इन कार्डों से मिलेगी। इसी प्रकार शेष राशनकार्ड धारी परिवारों को सालाना 50 हजार रूपए तक का निःशुल्क ईलाज की सुविधा पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मिलेगा।च्वाइस सेन्टर में कोरोना से बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने कहा गया है। सेन्टर में मास्क लगाकर प्रवेश करने के निर्देश दिए गए है। च्वाइस सेन्टर संचालकों को भीड़ कम करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने कहा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य