उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने प्रदर्षनी का किया अवलोकन - मेले में लोगों को मिल रही शासन की योजनाओं की जानकारी-मंत्री श्री लखमा
नारायणपुर/छ.ग./जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा माता मावली मेले में लगाये गये विकास प्रदर्षनी का अवलोकन समापन कार्यक्रम में आये उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, विधायक श्री चंदन कष्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियांे ने किया। अतिथियों ने मेला परिसर में लगाये गये विभिन्न विभागों कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन, जनसंपर्क, शिक्षा, वन, बिहान बाजार, कृषि विज्ञान केन्द्र, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, यातायात, क्रेडा आदि के द्वारा लगायी गयी प्रदर्षनियों का अवलोकन किया। मेले में लगायी गयी प्रदर्षनी का अवलोकन करते हुए उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को शासन की विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाने से ग्रामीणों को इनका लाभ मिलता है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक और अधिकारीगण उपस्थित थे।
Comments