नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का भूमिपूजन

रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड के ग्राम पलौद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अस्पताल खुलने से आसपास के लोगों को इलाज में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लोगों को स्वास्थ्य की सम्पूर्ण सुविधाएं मुहैया हो और किसी तरह की परेशानी न हो। इस दिशा में लगातार सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे, श्री बलदाऊ चंद्राकर, सरपंच श्रीमती तारिणी गोविंद साहू,श्री कोमल साहू आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य