मूरता के साप्ताहिक बाजार मे फोटो प्रदर्शनी के जरिए दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
बेमेतरा/छ.ग./छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिलाधीश श्री शिव अनंत तायल के निर्देशन मे कल शनिवार को विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत मूरता के हाट-बाजार में शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार समाग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। आयोजित शिविर के दौरान ग्राम मूरता के सेवानिवृत्त आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री घुरवा राम साहू, पुन्नूराम साहू, ग्राम सिवनी के नेतराम धु्रव, ग्राम कामता के राम सहनी वर्मा, ग्राम सिवनी के नरेश वर्मा, ग्राम सम्बलपुर कि श्रीमती सविता बाई, देवती साहू, और बाजार मे आये हुए ग्रामीणों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की योजनाओं को जनकल्याणकारी बताया और शासकीय योजनाओं की सराहना की।
प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, आदर्श गौठान, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राम वन गमन पथ, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, डाॅ खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, शिक्षा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, पीडीएस, के विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से संबंधित छायाचित्र के माध्यम से जानकारी दी गई।
Comments