छत्तीसगढ़ में गड्ढ़ा मुक्त सड़क योजना

रायपुर/छ.ग./लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में सड़कों की मरम्मत, रख-रखाव और विस्तार में तेजी आई है। मंत्री श्री साहू ने बताया कि वे सड़कों की गुणवत्ता को लेकर काफी गंभीर है और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार अंतिम देयक भुगतान के पहले सड़कों की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में सड़कों की मरम्मत के तहत राज्य के क्षतिग्रस्त मार्गों में व्यापक सुधार किया गया। इसे ध्यान में रखते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य में गड्ढ़ा मुक्त सड़क बनाने की योजना है। मंत्री श्री साहू ने बताया कि सड़कांे के निर्माण में गुणवत्ता में सुधार के लिए ठेकेदारों से होने वाले अनुबंध में परफारमेंस गारंटी की अवधि तीन वर्ष से बढ़ा कर पांच वर्ष किया गया है। इससे निर्माण कार्यों में कार्य एजेंसी की जवाबदेही बढ़ेगी और भविष्य में सड़कों की मरम्मत व्यय में कमी आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य