Posts

Showing posts from August, 2021

राष्ट्रीय कार्यशाला में श्रीमती भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ के नए जिलों और रायपुर में एक और सखी सेंटर प्रारंभ करने का किया अनुरोध

Image
सुदूर अंचलों में नेटवर्क समस्या को देखते हुए पोषण ट्रैकर एप में ऑफ लाइन एंट्री का दिया सुझाव रायपुर/छ.ग./महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज नर्मदा जिले के केवड़िया में केंद्रीय महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुईं। वहां केंद्रीय बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से चर्चा के दौरान श्रीमती भेंड़िया ने शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया तथा अन्य संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने नए गठित जिलों सहित रायपुर में एक और सखी सेंटर की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप में नेटवर्क समस्या के कारण डाटा एंट्री करते समय ऑफलाइन मोड पर भी डाटा एंट्री किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस कार्यशाला में पोषण-दो, वात्सल्य और मिशन शक्ति केन्द्रीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के पहले श्रीमती भेंड़िया ने केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित क...

मंत्री डॉ. डहरिया की पहल से नवा रायपुर के 41 ग्राम पंचायतों की बदलेगी तस्वीर

Image
प्रभावित गांव के सरपंचों की वनमंत्री मोहम्मद अकबर से कराई मुलाकात सभी 41 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिलेगी 10-10 लाख की राशि   रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से नवारायपुर अंतर्गत प्रभावित 41 ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने वाली है। मंत्री डॉ.डहरिया की पहल से सभी 41 ग्राम पंचायतों को अपने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने का निर्देश वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने दिए हैं।     नवारायपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार घिदौडे़ सहित संघ के सदस्यों ने आज जब मंत्री डॉ. डहरिया के निवास कार्यालय में भेंट कर नवारायपुर अंतर्गत प्रभावित ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने तथा क्षेत्र की अन्य समस्याओं के संबंध में बताया तो मंत्री डॉ. डहरिया ने सभी की मांगों को गंभीरता से लिया। उन्होंने सरपंच संघ के पदाधिकारियों से लंबी चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास के संबंध में न सिर्फ चर्चा कर उचित आश्वासन दिया अपितु नया रायपुर विकास...

राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर में होंगे जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम : मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने की जनसहयोग की अपील

Image
रायपुर/छ.ग./महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने एक सितम्बर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पोषण माह की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जनजागरूकता से ही कुपोषण मुक्ति के प्रयास सफल हो सकेंगे, इसके लिए अधिक से अधिक लोगों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग जरूरी है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि कोरोना काल ने हमें स्वस्थ शरीर और प्रतिरोधक क्षमता का महत्व सिखा दिया। स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार का बहुत अधिक महत्व है, यह शारीरिक विकास के साथ कई प्रकार की बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि लोग स्वस्थ जीवन के लिए खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होेंने कहा है कि पोषण माह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।   मंत्री श्रीमती भेंड़िया उल्लेखनीय है कि कुपोषण में कमी लाने के उद्देश्य से संचालित पोषण अभियान के तहत पूरे देश में सितम्बर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इसकी पूरी ...

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ डहरिया ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की फरियाद

Image
रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से  लोगों से कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों एवं विधानसभा क्षेत्र से आए आम नागरिकों से आवेदन लिए और नियमानुसार आवेदनों पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। श्रम मंत्री डॉ डहरिया ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की फरियाद

पंचायत एव ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

रायपुर। छत्तीसगढ़।  पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राज्य आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग के कार्यों सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।      मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत अपूर्ण सड़कों का निर्माण शीघ्रता से पूर्ण करने और निर्मित सड़कों का नियमित रूप से मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़कों के संधारण एवं निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, ओडीएफ स्थायित्व, ठोस एवं तरल अपश...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का किसानों के हित में बड़ा ऐलान

Image
सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रूपए की मदद पंडवानी कलाकार स्व. श्री पुनाराम निषाद एवं स्व. श्री मदन कुमार निषाद की जीवनी के प्रकाशन की घोषणा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। जिन किसान भाईयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो-कुटकी, अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपये की सहायता देगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपये के मान से मदद दी जाएगी।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पंडवानी कलाकार स्वर्गीय श्री पुनाराम निषाद और नाचा-गम्मत कलाकर स्वर्गीय श्री मदन कुमार निषाद के जीवनी को प्रकाशित किए जाने की घोषणा की और इस संबंध में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कह...

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए रखें सभी आवश्यक तैयारियां : श्री टी.एस. सिंहदेव

Image
प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क खून जांच और मिलेगी दवाईयां नवीन मेडिकल कॉलेज कांकेर, कोरबा और महासमुंद को जल्द स्टेब्लिश करने अधिकारियों को निर्देश डेंगू से बचाव के लिए जल-ठहराव और गंदगी के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील स्वास्थ्य मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर/छ.ग./स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव और उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री सिंहदेव आज अपने निवास कार्यालय में विभागीय काम-काज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में राजधानी रायपुर सहित अन्य जगहों में फैल रहे डेंगू के प्रकरणों कीे रोकथाम और बचाव के लिए जल ठहराव, गंदगी के प्रति लोगों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू से पीड़ित मरीजों का एलिजा टेस्ट किया जाए। प्रभावित इलाकों के अस्पतालों में डेंगू के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।  स्वास्...

मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा आबंटन के लिए 8 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़/छ.ग./जनपद पंचायत खरसिया के अंतर्गत पंचायत के अधीनस्थ जलाशय रक्शापाली, नगोई, कुनकुनी, जोबी, सोनबरसा, बिलासपुर, फरकानारा एवं लोहाखान जलाशय को मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा पर आबंटित किया जाना है। इच्छुक पंजीकृत मछुआरा सहकारी समिति का पंजीयन प्रमाण-पत्र, बायलॉज, सदस्यों की सूची, समिति का प्रस्ताव एवं ठहराव व विगत वर्षो की ऑडिट रिपोर्ट एवं राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति, मछुआ समूह, एसजीएसवाय समूह आवेदन प के साथ समूह का प्रस्ताव ठहराव, गरीबी रेखा सर्वे प्रमाण-पत्र (वर्ष 2002-03 अनुसार), जाति, निवास प्रमाण, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति प्रस्तुत सहित आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 8 सितम्बर 2021 तक जनपद पंचायत खरसिया में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। अपूर्ण आवेदन पत्रों पर जनपद पंचायत की बैठक में विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जनपद पंचायत खरसिया, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने मुलाकात की

Image
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में मत्स्य कृषकों एवं मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं राज्य की नवीन मछुआ नीति के प्रारूप के संबंध में चर्चा की। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को 29 अगस्त को आयोजित होने वाले मछुआ कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि मछलीपालन को कृषि का दर्जा देने से मत्स्य कृषक एवं मछुआ समाज के लोग प्रसन्न हैं। इससे मत्स्यपालन के लिए शासन की ओर से ऋण एवं अन्य सुविधा मिलने से मत्स्य उत्पादन के लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ मत्स्य उत्पादन एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों को होगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप एवं महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना - गौठानों की बहुआयामी गतिविधियों से स्वावलंबी हो रहा है छत्तीसगढ़

Image
चारागाह और सामुदायिक बाड़ी विकास से मजबूत हो रहे गांव रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप एवं महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना का वास्तविक क्रियान्वयन वृहद रूप में अब गांवों के गौठानों में दिखाई दे रहा है। इस योजना के क्रियान्वयन ने न सिर्फ मवेशियों का समुचित ढंग से संरक्षण व संवर्द्धन किया है अपितु गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के संचालन ने रोजगार प्रदान करने की दिशा में पुख्ता इंतजाम किये हैं। ऐसा ही एक गौठान धमतरी के कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पचपेड़ी में विकसित हुआ है जहां की महिलाएं समूह से जुड़कर आजीविकामूलक कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दे रही हैं। इन महिलाओं द्वारा सामुदायिेक बाड़ी में विभिन्न प्रकार की जैविक सब्जियां का उत्पादन कर पिछले लगभग चार महीनों में 60 हजार रूपये से भी अधिक का लाभ अर्जित किया जा चुका है। गौठानों की बहुआयामी गतिविधियों से स्वावलंबी हो रहा है छत्तीसगढ़  धमतरी जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ग्राम पचपेड़ी में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी परियोजना के तहत आठ एकड़ क्षेत्र की परती भूमि में 5.60 लाख रूपए की लागत से चारागाह का विक...

डबरी निर्माण से किसानों को मिल रही सिंचाई सुविधा : किसान मछली पालन की ओर भी हो रहे अग्रसर

Image
रायपुर/छ.ग./प्रदेश में जल संग्रहण संरचनाओं के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाने की लगातार पहल की जा रही है। जल संग्रहण संरचनाओं एक तरफ जहां लोगों को रोजगार मिल रहा है वहीं किसानों को अपनी फसल के लिए सिंचाई की सुविधा भी मिल रही है। गांव में कई जरूरतमंदों को रोजगार भी मिल रहा है। मनरेगा से किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है।   मछली पालन  महासमुंद जिले में किसानों को न केवल धान की फसल के लिए सिंचाई सुविधा मिल रही है। उन्हें मछली पालन से भी अपनी आमदनी बढ़ाने का मौका मिल रहा है। ग्राम डूडूमचुंआ के किसान भुवनेश्वर सिन्हा खरीफ के बाद रबी सीजन में साग सब्जी का भी उत्पादन ले रहे हैं। श्री सिन्हा बताते हैं कि उन्हें राज्य शासन की कई योजनाओं में मदद मिल रही है। उन्होंने खेती किसानी के साथ ही मछली और मुर्गी पालन भी शुरू किया है। इससे उन्हें 18 से 20 हजार रूपए की आमदनी मिल रही है।            किसान श्री सिन्हा ने बताया कि डबरी निर्माण से उन्हें तीन एकड़ खेत में सिंचाई की सुविधा मिल रही है। उन्होंने डबरी निर्माण के लिए ग्राम स...

गौठानों में अब लहलहाने लगे पौष्टिकता से भरपूर नेपियर घास

Image
रायपुर/छ.ग./श्री भूपेश बघेल की पहल पर गौठानों में किए जा रहे रोजगारमूलक कार्यों से न केवल लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, बल्कि यहां बन रहे जैविक खादों के निर्माण से हानिकारक रासायनिक खादों से छुटकारा भी मिल रहा है। गांवों में निर्मित गौठानों मेें पशुओं को रखने के साथ ही पौष्टिक चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां पर पशुओं का उचित देखभाल भी किया जाता है। नेपियर घास बस्तर संभाग के सुकमा जिले में पशुओं को पौष्टिकता से भरपूर हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए 80 गौठानों में लगभग 241.50 एकड के क्षेत्र में चारागाह का निर्माण कर नेपियर घास लगाया गया है। यह अब लहलहाने लगा हैं। नेपियर घास तेजी से विकसित होती है और कटाई के बाद तेजी से बढ़ती है। यह घास पशुओं के लिए पौष्टिकता से भरपूर होती है। आने वाले समय में नेपियर घास एवं नेपियर गांठ विक्रय कर गौठान समितियां, स्व-सहायता समूह को आर्थिक लाभ प्राप्त होगी।     पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक ने बताया की नेपियर घास को सालभर में 6 से 8 बार कटाई करके हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर हाईब्रिड नेपियर घास में कूड प्रोटीन 8-1...

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने तीजा-पोरा तिहार की तैयारियों के लिए ली बैठक

रायपुर/छ.ग./मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री निवास में हर साल मनाए जाने वाले तीजा-पोरा तिहार की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हर साल पोला तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की बहनों और माताओं को करू भात के लिए आमंत्रित करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक रूप से तीजा-पोरा तिहार मनाया जाता है, जिसमें प्रदेश भर से महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि शामिल होती हैं।  

सुराजी गांव योजना कृषि से समृद्धि लाने का सशक्त मॉडल

Image
वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय से महिला स्वसहायता समूहों को 1 करोड़ 60 लाख 61 हजार रूपए एवं गौठान समिति को 2 करोड़ 29 लाख 26 हजार रूपए की राशि का किया गया भुगतान  किफायती वर्मी कम्पोस्ट सभी विकासखंड के विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध किसानों, पशुपालकों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं में खुशी और उत्साह राजनांदगांव/छ.ग./सुराजी गांव योजना कृषि से समृद्धि लाने के सशक्त मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया है। शासन की यह योजना मेहनतकश किसानों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती प्रदान करने की दिशा मील का पत्थर है। जिले में इस योजना के फलीभूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों के गौठान से जुड़े किसानों, पशुपालकों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं में खुशी और उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक क्रांति, एक परिवर्तन की दस्तक को महसूस किया जा सकता है। राजनांदगांव में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण करने का कार्य परिणाममूलक रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। शासन क...

छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने की घोषणा की रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप जलाना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। इस नवीन महाविद्यालय के खुलने से कुम्हारी सहित आस-पास के इलाके के युवाओं के लिए अब उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दुर्ग-भिलाई, अहिरवारा एवं रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस महाविद्यालय में तीनों संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य के अध्ययन-अध्यापन की सुविधा सहजता से सुलभ होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिल...

प्रदेश में गो-धन न्याय योजना पशुपालकों और महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बना रही

Image
रायपुर/छ.ग/प्रदेश में गो-धन न्याय जैसी योजना एक ओर जहां पशुपालकों और महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। वहीं दूसरी ओर इस योजना से युवाओं को पशुपालन करने की प्रेरणा मिलने के साथ उनके आमदनी और रोजगार की संभावनाएं पुनर्जीवित हुई है। युवा पशुपालक अम्बुज यादव का परिवार भी वर्षों से पशुपालन करता आ रहा है, लेकिन पशुपालन से पहले न तो आमदनी बढ़ी थी और न ही वह किसी को रोजगार देने में सक्षम था। समय पर योजनाओं की जानकारी मिलने और उसका लाभ उठाने से अम्बुज यादव एक सफल उद्यमी बन चुका है। डेयरी फार्म का संचालक बनने के साथ गांव में शुद्ध दुग्ध की आपूर्ति कर वह गांव में अपनी अलग पहचान बना चुका है।       बलरामपुर के 49 वर्षीय अंबुज कुमार यादव ने बताया कि गांव में शुद्ध दुग्ध की कमी ने उन्हें डेयरी उद्योग की ओर आकर्षित किया और इसे एक अवसर मानते हुए, उन्होंने दुग्ध उत्पाद इकाइ की स्थापना की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पूर्व से ही गौपालन का कार्य किया जा रहा है किन्तु उन्नत नस्ल न होने के कारण पर्याप्त मात्रा में दुग्ध उत्पादन नही...

नया जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

मुख्यमंत्री का मनेन्द्रगढ़ के नागरिकों ने मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन सक्ती के नागरिकों ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को पोट्रेट और शाल भेंटकर जताया आभार सक्ती और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के नागरिकों का वर्षाें पुराना सपना हुआ पूरा: डॉ. चरणदास महंत राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का क्रियान्वयन जल्द शुरू होगा: एक सितम्बर से ऑनलाईन और ऑफलाईन फार्म भरने की प्रक्रिया होगी शुरू रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नव घोषित मनेन्द्रगढ़ जिला अब मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सक्ती और मनेन्द्रगढ़ जिले से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को नया जिला बनाए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। मनेन्द्रगढ़वासियों ने मुख्यमंत्री का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया। नागरिकों ने इस अवसर पर उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया। कार्यक्रम में दोनों नव घोषित जिलों से आए नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नये जिले बनाए जाने पर विधानसभा अघ्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सक्ती जिले से आए जनप्रतिनिधिय...

राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की रखी नींव : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली सद्भावना दिवस की शपथ रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। श्री राजीव गा...

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आया नया सबेरा : श्री भूपेश बघेल

Image
किसानों को 1522 करोड़ रूपए की दूसरी किस्त का हुआ भुगतान किसान न्याय योजना की दो किस्तों में अब तक 3047 करोड़ रूपए का भुगतान गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक किसानों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 9.03 करोड़ की राशि जारी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जल्द लागू होगी: लगभग 10 लाख भूमिहीन परिवारों को मिलेगी प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की मदद रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती ’सद्भावना दिवस’ के मौके पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में नया सबेरा लेकर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी का नाम छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए नई आशा का भी पर्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अमल में आ जाएगी। वर्ष 2021-22 के राज्य के बजट में इस योजना को शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए देने...

छत्तीसगढ़ को समृद्ध और खुशहाल बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
हिन्दुस्तान की बात कार्यक्रम में कहा लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़ रायपुर/छ.ग./कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य ने हर सेक्टर में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा लक्ष्य हर वर्ग को खुशहाल और समृद्ध बनाने का है। राज्य के संसाधनों का समुचित दोहन करते हुए सभी के सहयोग से हम छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बना सकते हैं। यह बाते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम ‘‘हिन्दुस्तान की बात‘‘ के दौरान कही। उन्होेंने इस अवसर पर राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढ़ाई साल में अनेक चुनौतियां आयी, जिसका छत्तीसगढ़ ने बड़े ही हौसले के साथ सामना किया। कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास का पहिया गतिमान रहा। राज्य की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। किसानों की कर्जमाफी हो या उन्हें उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने की बात हो, सरकार ने हर क्षेत...

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ग्राम रेंगाडबरी, बंजारी, आतरगाव, आसरा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों को किया प्रेरित बालोद/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम रेंगाडबरी, बंजारी, आतरगाव और ग्राम आसरा में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर ग्रामीणों को शुभकामनाए दी। उन्होंने ग्राम रेंगाडबरी में आयुर्वेदिक औषधालय भवन का लोकार्पण, ग्राम बंजारी में नवीन ग्राम पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण, ग्राम आतरगाॅव में मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन और ग्राम आसरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए रक्षाबंधन पर्व एवं आने वाले त्यौहारो की बधाई दी।     मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर ग्रामीणों को उसका लाभ लेने प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने...

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Image
रायपुर/छ.ग./महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम कोरगुड़ा में 10 लाख रुपए की लागत के मंगल भवन निर्माण कार्य, ग्राम खैरा में सीसी रोड निर्माण कार्य और ग्राम कुम्हालोरी में 10 लाख रुपए लागत के मांगलिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।   महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन श्रीमती भेंड़िया ने भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 से प्रारंभ किया जा रहा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे...

आम जनता से जुड़ी सेवाओं की प्रक्रिया के सरलीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर के सेक्टर 29 में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का किया शुभारंभ नवा रायपुर सहित आस-पास के 41 गांवों को मिलेगी पंजीयन सुविधा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार जन सुविधा की दृष्टि से आम जनता से जुड़ी सेवाओं की प्रक्रिया के सरलीकरण और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवा रायपुर के सेक्टर 29 में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। नवा रायपुर में पंजीयन कार्यालय प्रारंभ होने से नवा रायपुर के 6 गांव, आरंग के 20 और अभनपुर विकासखंड के 15 गांव कुल 41 गांव के लोगों को पंजीयन कार्य की सुविधा मिलेगी। अभी उन्हें पंजीयन के लिए 40 किलोमीटर दूर रायपुर आना पड़ता था। नवा रायपुर में इस कार्यालय के प्रारंभ होने से उनके समय और श्रम की बचत होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में पंजीयन विभाग के बैकलॉग दस्तावेजों की स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन कार्य और डिजिटल ई-स्टाम्प सुविधा का भी शुभारंभ किया। उन्होंने नवा रायपुर स्थिति उप पंजीयक कार्यालय में पंजीयन कर...

श्री कुंवर सिंह निषाद जी का "तुहर विधायक तुहर द्वार" जनसंपर्क दौरा सम्पन्न

Image
रायपुर/छ.ग./16 अगस्त सोमवार को अपने जनसम्पर्क दौरा गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पैरी,फुलक्षर,साकंरी,मोगंरी,सलौनी,माहुद (बी) एवं मटिया (ह) पहुँच कर लोगों से मुलाकात व चर्चा की। दौरे के दौरान विधायक जी ने ग्रामवासियों की समस्या को सुना व स्थल पर सुलझने योग्य समस्याओं का निराकरण करते हुए अन्य समस्याओ के त्वरित निराकरण के लिये मौके पर ही मौजूद पंचायत विभाग, राजस्व विभाग व कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में विधायक जी ने शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नही इस पर भी ग्रामवासियों से चर्चा कर जानकारी लिया साथ ही विधायक जी ने शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर सही तरीके से हो रहा या नही इसका भी समीक्षा ग्राम पंचायत के सदस्यों व अन्य अधिकारियों से किया. विधायक जी ने जनसंपर्क दौरे के दौरान ही ग्राम पंचायत फुलझर के सी सी रोड, ग्राम पंचायत साकंरी सामुदायिक भवन एवं आरसीसी नाली ,ग्राम पंचायत मटिया ह बोर खनन कार्य का भूमिपूजन भी किया एवं इस दौरान कोरोना काल में मृत हुए परिवार के लोगों को स्वेच्छा अनुदा...

मछुवा कल्याण बोर्ड के कार्यालय में अध्यक्ष निषाद जी ने ध्वजारोहण किया

Image
रायपुर/छ.ग./रविवार 15 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में आजादी के  75 वाँ वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड तेलीबांधा रायपुर में मुख्य अतिथि माननीय श्री एम. आर. निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ( कैबिनेट मंत्री का दर्जा ) ने ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। कहा कि देश में एकता और अखण्डता बनाये रखना हम सबकी जवाबदेही है।कार्यक्रम में श्री दिनेश फूटान जी सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, श्री नरेश निषाद जी प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ मछुवा कांग्रेस, श्री झुमुक निषाद जी, श्रीमती अनीता  फूटान जी, श्रीमती लक्ष्मी पेंदरिया जी तथा प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।