मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने तीजा-पोरा तिहार की तैयारियों के लिए ली बैठक

रायपुर/छ.ग./मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री निवास में हर साल मनाए जाने वाले तीजा-पोरा तिहार की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हर साल पोला तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की बहनों और माताओं को करू भात के लिए आमंत्रित करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक रूप से तीजा-पोरा तिहार मनाया जाता है, जिसमें प्रदेश भर से महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि शामिल होती हैं।
 

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य