राष्ट्रीय कार्यशाला में श्रीमती भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ के नए जिलों और रायपुर में एक और सखी सेंटर प्रारंभ करने का किया अनुरोध

  • सुदूर अंचलों में नेटवर्क समस्या को देखते हुए पोषण ट्रैकर एप में
  • ऑफ लाइन एंट्री का दिया सुझाव
रायपुर/छ.ग./महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज नर्मदा जिले के केवड़िया में केंद्रीय महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुईं। वहां केंद्रीय बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से चर्चा के दौरान श्रीमती भेंड़िया ने शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया तथा अन्य संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने नए गठित जिलों सहित रायपुर में एक और सखी सेंटर की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप में नेटवर्क समस्या के कारण डाटा एंट्री करते समय ऑफलाइन मोड पर भी डाटा एंट्री किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस कार्यशाला में पोषण-दो, वात्सल्य और मिशन शक्ति केन्द्रीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के पहले श्रीमती भेंड़िया ने केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने वहां स्थित विश्व शांति वन में तेंदू का पौधा लगाया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य