मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने ग्राम रेंगाडबरी, बंजारी, आतरगाव, आसरा में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

  • शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों को किया प्रेरित
बालोद/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम रेंगाडबरी, बंजारी, आतरगाव और ग्राम आसरा में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर ग्रामीणों को शुभकामनाए दी। उन्होंने ग्राम रेंगाडबरी में आयुर्वेदिक औषधालय भवन का लोकार्पण, ग्राम बंजारी में नवीन ग्राम पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण, ग्राम आतरगाॅव में मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन और ग्राम आसरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए रक्षाबंधन पर्व एवं आने वाले त्यौहारो की बधाई दी।

 
 
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर ग्रामीणों को उसका लाभ लेने प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि शासन द्वारा वनांचल क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने 52 प्रकार के लघु वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। तेंदूपता का दर चार हजार रुपए प्रति मानक बोरा किया गया है।  
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीण महिलाओ को स्व सहायता समूह से जुड़कर विभिन्न आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा की इससे आमदनी में वृद्धि होगी तथा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेंडिया सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा, श्री जतीन भेंडिया, एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, तहसीलदार श्री रामरतन दुबे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दीपक ठाकुर आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य