''तुंहर सरकार तुंहर द्वार अब पहुंचही जरूरी कागजात आपके द्वार''- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक जून को करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
परिवहन विभाग द्वारा घर पहुंचाकर दी जाएगी ड्रायविंग लायसेंस और आरसी सहित 22 परिवहन सेवाएं आवेदकों और वाहन स्वामियों की सहायता के लिए हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल परिवहन विभाग द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार अब पहुंचही जरूरी कागजात आपके द्वार’ नाम से शुरू की जा रही नई सुविधा का एक जून को दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस नयी सुविधा के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को समस्त प्रकार के स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र से संबंधित 22 परिवहन सेवाएं स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदकों एवं वाहन स्वामियों के घर के पते पर पहुंचाया जाएगा। आवेदकों को सेवाएं प्राप्त करने के लिए www.parivahan.gov.in पर आवेदन करना होगा। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण https://m.facebook.com/ChhattisgarhCMO/ पर किया जाएगा। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा शुरू की जा रही इस नई सुविधा में लाइसेंस की 10 और वाहन से सबंधित 12 सेवाएं घर पहुंचाकर दी जाएगी। नये वाहनों...