कुंवर सिंह निषाद जी ने भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 57 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया
रायपुर/छ.ग./27/05/2021 दिन गुरुवार को विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में सुबह 11:00 बजे बजे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 57 वीं पुण्यतिथि मनाया गया
इस अवसर पर माननीय संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी स्वतंत्र भारत मे पंडित नेहरू जी द्वारा किये सभी कार्यो पर प्रकाश डालते हुए भारत वर्ष में सर्वांगीण विकाश कार्यो में उनकी योगदानों को सम्मानपूर्वक बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए इस अवसर पर अर्जुन्दा बस स्टैंड चौक में शरबत वितरण किया गया.
![]() |
| प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 57 वीं पुण्यतिथि मनाया गया |
कार्यक्रम में श्री संतु राम पटेल जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा, श्री विजयपाल बेलचंदन जी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, श्री ओमप्रकाश देशमुख जी, श्री अनुभव शर्मा जी अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्जुन्दा, श्री सागर साहू जी, श्री सूरज साहू जी, श्री चित्रांशी, श्री आकाश सिन्हा ,श्री छत्रपाल साहू, श्री सन्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया!

Comments