स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर कोविड प्रबंधन के बारे में देंगे जानकारी

  •  हमर ग्रामसभा की 41वीं कड़ी का प्रसारण 9 मई को
रायपुर/छ.ग./पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम श्हमर ग्रामसभाश् की 9 मई को 41वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। 
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आकाशवाणी रायपुर से हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देंगे। वे कार्यक्रम में कोविड-19 से बचने के उपायों और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताएंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य