महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट मे यूनिफार्म क्रय करने के लिए 8.88 करोड़ रुपए का प्रावधान

रायपुर/राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि विभाग के बजट में यूनिफॉर्म क्रय करने के लिए 8 करोड़ 88 लाख रुपए का प्रावधान है।

वित्त विभाग द्वारा 31 मार्च 2021 को महिला एवं बाल विकास विभाग को यूनिफॉर्म क्रय करने की सहमति प्रदान की गई है।योजना अंतर्गत 2020-21 में भी प्रावधान था और 2021-22 में भी प्रावधान हैं

ज्ञातव्य है कि वित्तीय अधिकार पुस्तिका भाग-1 के खंड चार के बिंदु क्रमांक 9 में इस हेतु प्रशासकीय विभाग को अधिकार प्रत्यायोजित हैं।  इस तारतम्य में वित्त विभाग ने विभागीय प्रस्ताव के अनुसार भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यूनिफॉर्म क्रय आदेश जारी करने की सहमति दी है । वित्त विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यह व्यय वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट से किया जाए। इस हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में 8 करोड़ 88 लाख रुपए का प्रावधान है।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य