Posts

Showing posts from April, 2021

सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Image
केवल ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था से इस वर्ग के टीकाकरण से वंचित होने की संभावना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर की मांग रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है।       मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 28 अप्रैल 2021 से कोविन पोर्टल पर कोविड के विरुद्ध वैक्सिनेशन हेतु इच्छुक 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है। हालाँकि यह जानकारी पोर्टल पर राज्यवार उपलब्ध नहीं है पर प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक देश भर में इस आयु वर्ग के लगभग 1.7 करोड़ नागरिकों द्वारा कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया गया है।          भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार इस आयु वर्ग के टीकाकरण हेतु वैक्सीन डोसेज का क्रय राज्यों द्वारा ही किया जाना है। इसी तारतम्य में राज्य द्वारा वैक्सीन के दोनो उत्...

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कांकेर और महासमुंद में वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण

Image
दो नए लैबों के साथ अब प्रदेश के 9 शासकीय लैबों में कोरोना के आरटीपीसीआर की सुविधा श्री सिंहदेव ने कांकेर में 236 बिस्तरों के नए डेडीकेटेड कोविड अस्पताल का भी किया शुभारंभ रायपुर/छ.ग./लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कांकेर और महासमुंद में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इन दोनों नए लैबों को मिलाकर अब प्रदेश के नौ शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है। इससे रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी। श्री सिंहदेव ने आज कांकेर में 236 बिस्तरों के नए डेडीकेटेड कोविड अस्पताल का भी शुभारंभ किया। लोकार्पण कार्यक्रम में महासमुंद से संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर और कांकेर से श्री शिशुपाल शोरी जिला प्रशासन एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े थे। वहीं रायपुर से स्वास्थ्य मंत्री के साथ विभागीय अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह और गैर-संचारी रोगों के नो...

उद्योगों का सामाजिक सरोकार सराहनीय - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
कोरोना पर नियंत्रण के लिए औद्योगिक परिसर तथा खदान संयंत्र के आसपास के गांवों में चलाएं जनजागरूकता अभियान- मुख्यमंत्री राज्य में कोरोना महामारी से निपटने में औद्योगिक संगठनों द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत उपलब्ध कराएं कोरोना की दवा मुख्यमंत्री श्री बघेल ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव लिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की अपील पर समस्त औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोरोना को हराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में उद्योगों का सामाजिक सरोकार सराहनीय है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा से तथा प्रमुख सचिव उद्योग श्री मनोज पिंगुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना सं...

छ.ग. बघेल सरकार एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की शासकीय योजनाएं

Image
कृषि विभाग की योजनाएं

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में प्रेस और मीडिया की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

Image
कोरोना की दवाइयों के किट ग्रामीण इलाकों में लोगों के घर तक उपलब्ध कराने से संक्रमण रोकने में मिल रही है मदद कोरोना बीमारी के संबंध में फैली भ्रान्तियों और भय को दूर कर लोगों के मनोबल बढ़ाने के  कार्य में सहयोग करे मीडियारू श्री भूपेश बघेल राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में हुई कई गुना वृद्धि छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष के लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगाने की कार्य योजना तैयार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी के मीडिया प्रमुखों से की चर्चा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी के मीडिया प्रमुखों से चर्चा की और उनसे महत्वपूर्ण सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना को हराने में किसी भी तरह से फंड्स की कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य में सबके सहयोग से कोरोना को जल्द से जल्द हराना है। इसमंे समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ प्रेस और मीडिया के योगदान को भी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में प्रेस और मीडिया की भूमिका बहुत अहम है।     ...

सुपोषण अभियान के लिए महिला समूह कर रहीं अण्डों का उत्पादन

अप्रैल माह में समूह द्वारा 22 हजार से अधिक अण्डों की आपूर्ति की गई कोण्डागांव/छ.ग./मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान राज्य शासन की एक महात्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत् 02 से 06 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को सही मात्रा में पोषणयुक्त आहार प्रदान करने के लिए शासन द्वारा बच्चों को अण्डे खिलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत् जिले में प्रतिमाह 02 से 06 वर्ष तक के 8161 बच्चों को अण्डा उपलब्ध कराया जाना है। जिसके लिए प्रतिमाह 78998 अण्डों की आवश्यकता होती थी एवं इन सभी अण्डों को अन्य राज्यों से आयात कराया जाता था। जिससे कई बार आपूर्ति में कमी हो जाने से अण्डों के वितरण में समस्या आती थी। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुपोषण अभियान के माध्यम से लोगों को रोजगार दिलाने एवं अण्डा उत्पादन में जिले को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कुकाड़गारकापाल में अण्डा उत्पादन ईकाई की स्थापना की गई। इस ईकाई के माध्यम से तीन महिला स्व-सहायता समूहों की 30 महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इस केन्द्र से उत्पादित अण्डों के वितरण एवं संकलन के लिए इस केन्द्र को उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड च...

मंत्री डॉ डहरिया के कार्यों से प्रभावित होकर वंदना ट्रैक्टर ट्राली संचालक ने दिए 50 नग ऑक्सिजन सिलेंडर

Image
मंत्री  ने जताया आभार और कहा कि विपत्ति में सेवा ही सबसे बड़ी सेवा रायपुर/छ.ग./कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी निकायों में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर नगर पालिका परिषद शक्ति के निवासी एवं नगर पालिका अध्यक्ष के पति श्री त्रिलोक चंद जायसवाल (जो कि वंदना ट्राली शक्ति के संचालक भी है ) ने 50 नग ऑक्सिजन आरंग क्षेत्र में संचालित कोविड केयर अस्पताल के लिए प्रदान किया है।      यह कोविड केयर अस्पताल मंत्री डॉ डहरिया के निर्देशन में आरंग में संचालित हो रही है। कोविड-19 केयर सेंटर हेतु 50 नग ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने पर मंत्री द्वारा श्री तिलोक चंद जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए के शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में समाजसेवी, उद्योगपति और सक्षम व्यक्ति लगातार मदद के लिए सामने आ रहे हैं। विपत्ति के समय में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है।      श्री जायसवाल ने जो 50 नग ऑक्सिजन सिलेंडर प्रदान किया है वह निश्चित ही कोरोना से...

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने मेकाहारा के चिकित्सकों से की मुलाकात, चिकित्सकों के कार्यों को सराहा

Image
 रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल( मेडिकल कॉलेज) पहुँचकर यहाँ के अधीक्षक सहित कोविड के उपचार में लगे चिकित्सकों से मुलाकात की और अस्पताल में कोविड उपचार की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने चिकित्सकों के कार्यों की सराहना भी की।        मंत्री डॉ डहरिया ने  डॉ अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनीत जैन, मेडिकल कालेज के डीन डॉ विष्णुदत्त सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों से कोविड वार्ड एवं आईसीयू में उपलब्ध सुविधाओं तथा मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यहाँ अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि कोविड मरीजों के उपचार के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित जरूरी दवाइयां आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री डॉ डहरिया ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई और कहा कि इस संकट के समय में आप लोगों की सेवा किसी भगवान से बढ़कर नहीं है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के प्रयास से निश्चित ही कोविड मरीजों को सही उपचार उपलब्ध होगा। आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि गंभीर मरीजो...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 11 पंचायतों को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया

Image
छत्तीसगढ़ राज्य को मिला राष्ट्रीय स्तर पर ई-पंचायत का द्वितीय पुरस्कार   मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव को प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए दी बधाई रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत छत्तीसगढ़ राज्य की जिला पंचायत कोण्डागांव, जनपद पंचायत तिल्दा एवं गरियाबंद सहित 8 ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों को ऑनलाइन पुरस्कार प्रदान करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर ई-पंचायत का द्वितीय पुरस्कार मिलने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव को भारत सरकार से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र भोपालपट्टनम की ग्राम पंचायत गोटाईगुड़ा को भी नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से नवाजा गया है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री जयसि...

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने दल्लीराजहरा में तैयार किए जा रहे आक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

Image
बालोद/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज दल्लीराजहरा में तैयार किए जा रहे आॅक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ विभिन्न कक्षों तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और शेष निर्माण कार्यों को पूर्ण कराकर कोविड केयर सेंटर को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि तैयार किए जा रहे कोविड केयर सेंटर में सेन्ट्रलाइन पाइप लाइन सिस्टम की स्थापना की जा रही है, जिसे जल्द पूरा कर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर की क्षमता 100 आॅक्सीजन युक्त बिस्तर होगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री शिबु नायर, एस.डी.एम. श्री ऋषिकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक श्री पीयूष सोनी आदि मौजूद थे।

मत्स्य पालन बना आजीविका का आधार, डेढ़ लाख रूपये से अधिक का लाभ

Image
कोरिया/छ.ग./कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत की रानी लक्ष्मीबाई महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान के तहत प्राप्त आजीविका के रूप में मछली पालन का कार्य कर रही है। इस कार्य के तहत अब तक उन्होंने 3 लाख रूपये से अधिक राशि की मत्स्य विक्रय किया है और डेढ़ लाख रू. तक सामूहिक लाभ भी प्राप्त किया है। मछली पालन के कार्य को आजीविका के आधार के रूप मे विकसित कर अपने व अपने परिवारजनों का आर्थिक रूप से मदद कर रही है। साथ ही अपना एक अलग पहचान स्थापित कर रही है। विकासखंड सोनहत के ग्राम घुघरा में बिहान के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई महिला स्व सहायता समूह का गठन दिनांक 17.05.2017 को किया गया। इस समूह में 10 सदस्य है, समूह के सदस्यों के द्वारा अपने जीवन स्तर को सुधार करने की दिशा में आजीविका के संसाधन के रूप मंे मछली पालन को एक जरिया बनाया। इसके परिणाम स्वरूप जुलाई 2019 को रानी लक्ष्मीबाई महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया गया। इस कार्य को प्रारंभ करने के लिये प्रोत्साहन स्वरूप समूह को विकासखण्ड मिशन प्रबंधन इकाई के माध्यम से आरएफ राशि ...

ग्रामीण क्षेत्रों में लक्षण वाले लोगों को कोरोना से बचाव की दवाएं तत्काल उपलब्ध कराएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
राशन दुकानों से मुफ्त में मिलेगा मई और जून माह का एकमुश्त खाद्यान्न मुख्यमंत्री ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों से कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के उपायों के संबंध में की चर्चा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला पंचायत अध्यक्षों से राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की स्थिति, इसके नियंत्रण एवं बचाव के उपायों केे बारे में विस्तार से चर्चा की और उनसे सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पिछली लड़ाई हमने राज्य में सभी लोगों की भागीदारी से जीती थी। वर्तमान लड़ाई भी हम सावधानी और सभी लोगों के सहयोग से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का वर्तमान दौर ज्यादा घातक है, हमें बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के प्रारंभिक लक्षण वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुशंसित दवाओं का सेवन तत्काल शुरू कराए जाने की बात कही, ताकि कोरोना संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के ग्रा...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Image
रायपुर/छ.ग./पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों के प्रतिनिधि शासन की विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। स्थानीय स्वशासन की सक्रिय इकाई के रूप में वे ग्रामीण व्यवस्थाओं के संचालन और विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के मौके पर मैं प्रदेश भर के पंचायतीराज प्रतिनिधियों के सुरक्षित और सेहतमंद जीवन की कामना करता हूं। वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम करें।  श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में पंचायत प्रतिनिधियों की जागरूकता से वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में भी गांवों की अर्थव्यवस्था गतिशील रही। कठिन समय में मनरेगा के माध्यम से लोगों को लगातार रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही देश भर के...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगा मई और जून माह का खाद्यान्न- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
महापौर एवं पार्षद निधि का हो सकेगा कोरोना नियंत्रण एवं उपचार की व्यवस्था में उपयोग कोरोना जांच के बिना किसी को राज्य की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं कलेक्टरों को राज्य के चेकपोस्टों, बस स्टेंडों, रेल्वे स्टेशनों में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की व्यवस्था के निर्देश रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति सिर्फ अस्पतालों को ही होगी कोरोना लक्षण वाले लोगों को तत्काल दिए जाएं दवाओं के किट नगर निगमों को उनकी डिमांड के अनुसार इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की स्थापना की स्वीकृति देने के निर्देश राजनीतिक दलों एवं स्वयंसेवी-समाजसेवी संस्थाओं और दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए सूखा राशन एवं गर्म भोजन की व्यवस्था सुनश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में अव्यवस्था को लेकर जताई नाराजगीरू अस्पताल अधीक्षक को हटाने के निर्देश  रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में कोरोना महामारी के नियंत्रण, उपचार एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के संबंध में महापौर, कलेक्टर एवं निगम आयुक्तों की वर्चुअल बैठक लेकर अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की।...

जल प्रदाय योजना के लिए 12 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर

Image
रायपुर/छ.ग./ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार की पहल पर आवर्धन जल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसके तहत बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विकासखण्ड में रामानुजगंज आवर्धन जल प्रदाय योजना  हेतु 12 करोड़ रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस आशय का आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विकासखण्ड में रामानुजगंज आवर्धन जल प्रदाय योजना के लिए 12 करोड़ 74 लाख 55 हजार रूपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उक्त आदेश में योजना पूर्ण होने के पश्चात संधारण एवं संचालन कार्य का दायित्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पंचायत रामानुजगंज जिला बलरामपुर को सुनिश्चित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं

Image
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 21 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं। यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। वनवास काल के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस तरह श्रीराम ने संयम और सहनशीलता से 14 वर्षों का वनवास पूरा किया और संसाधनों तथा सेना के कम होते हुए भी लंका नरेश रावण पर विजय प्राप्त की। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट के इस समय में उसी तरह हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए उतने ही संयम से लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना को हराना है। श्री बघेल ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों की ली वर्चुअल बैठक - कोरोना संक्रमण से निपटने के दिए आवश्यक निर्देश

Image
बेमेतरा/छ.ग./ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के 10 जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति व उनकी रोकथाम के उपायों और मरीजों के इलाज के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक मे बेमेतरा कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल वर्चुअल बैठक मे सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री तायल ने बताया कि जिला चिकित्सालय स्थित एमसीएच भवन हाॅस्पीटल मे 120 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर की व्यवस्था कर लिया गया है। उन्होने बताया कि नेत्र चिकित्सालय मे 40 नग ऑक्सीजन युक्त बिस्तर की व्यवस्था कर लिया गया है। इसके अलावा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डसरा, नवागढ़, साजा एवं बेरला तथा थानखम्हरिया के सिविल अस्पताल मे 20-20 नग  ऑक्सीजन युक्त बिस्तर की व्यवस्था किया गया है।         मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से एयरपोर्ट के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्डों और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कड़ाई से टेस्टिंग कर उन्हें आवश्यकतानुसार क्वारेंटाइन सेंटर, आइसोलेशन में रखने और अस्पताल भेजने...

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी रायपुर के विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण कर लॉकडाउन का जायजा लिया

Image
रायपुर/छ.ग./गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न चैक-चैराहों का निरीक्षण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होंने चेकिंग पॉइंटों पर तैनात पुलिस जवानों से चर्चा की और लॉकडाउन की स्थिति में उनकी समस्या, छाया, पानी आदि के बारे में भी पूछताछ की। गृह मंत्री ने अतिआवश्यक कार्यों से आने जाने वाले लोगों से उचित करने तथा अनावश्यक रूप से लोग घरों से बाहर नहीं निकलें इस बात का समझाईस देने कहा ताकि कोरोना महामारी संक्रमण को रोका जा सके। गृह मंत्री श्री साहू ने अपने सिविल लाइन स्थिति निवास से निकलकर गांधी उद्यान, शंकर नगर चैक, लोधिपारा, जय स्तंभ चैक होते हुए टाटीबंध चैक का निरिक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल, यातायात डीएसपी श्री सतीश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

पिकनीक स्पॉट के तर्ज पर विकसित होगा टीपाखोल जलाशय

Image
सैलानियों को बोटिंग सहित अन्य वाटर एडवेंचर्स की मिलेगी सुविधा रायगढ़/छ.ग./शहर से 10 किलोमीटर दूर जिंदल वर्मी कंपोस्ट प्लांट से आगे पहाड़ों के बीच टीपाखोल जलाशय को सैलानियों और जिलेवासियों के लिए पिकनीक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। कलेक्टर श्री भीम सिंह व जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल ने टीपाखोल जलाशय का निरीक्षण कर जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने टीपाखोल जलाशय के निरीक्षण के दौरान इसके भौगोलिक परिदृश्य की प्रशंसा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शहर के नजदीक और चारों तरफ  से पहाड़ों से घिरा हुआ यह जलाशय लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ। इसलिए इसे विकसित कर सैलानियों और जिले वासियों के लिए प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण एक अच्छा पिकनिक स्पॉट बनाया जा सकता है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जलाशय की पूर्ण जानकारी ली। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि टीपाखोल जलाशय का निर्माण 1975 में कराया गया था। 35 हेक्टेयर में बने इस जलाशय के लेफ्ट बैराज केनाल (एलबीसी) से खैरपुर और कृष्णापुर क्षेत्र की सिंचाई होती है, वहीं राइट बैराज केन...

कुंवर सिंह निषाद जी ने देवरी बंगला में बने नए कोविड सेंटर एवं जिला हॉस्पिटल बालोद का निरिक्षण किया

Image
रायपुर/छ.ग./कुंवर सिंह निषाद जी ने देवरी बंगला में बने नए कोविड सेंटर एवं जिला हॉस्पिटल बालोद का निरिक्षण किया .

मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम. आर. निषाद ने मां छिंदवाली श्री महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चन

Image
रायपुर।13 अप्रैल हिन्दू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र पर्व का शुभारंभ हुआ।माननीय एम. आर. निषाद जी अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन ने जगदलपुर स्थित मां छिंदवाली श्री महाकाली मंदिर में सपत्निक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश के लिये सुख समृद्धि की कामना की।इस मंदिर का निर्माण दिनांक_29/04/1998 को हुआ है। तब से संरक्षक के रूप में  श्री निषाद जी द्वारा विशेष पर्व के आयोजनों में महती योगदान देते रहे हैं।

कोरोना महामारी से निपटने सामाजिक संगठनों का सहयोग जरूरी- श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने कोरोना प्रबंधन में मिल रहे सहयोग के लिए समाज प्रमुखों को दिया धन्यवाद कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रति लोगों को करें जागरूक  कोविड-19 की रोकथाम के लिए सामाजिक संगठन सहयोग के लिए सहर्ष तैयार मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से विभिन्न सामाजिक संगठनों से की चर्चा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से उत्पन्न स्थिति पर विभिन्न समाज के प्रमुखों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा की। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार के पास संसाधन सीमित हैं। सरकार के साथ समाज के जुड़ने से संसाधन कई गुना बढ़ जाता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सभी समाज के लोगों का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने वर्तमान में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।     मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना महामार...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

Image
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को 14 अप्रैल को उनकी जयंती पर नमन किया है।  श्री बघेल ने कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान तैयार करने में केन्द्रीय भूमिका निभाते हुए सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य की नींव रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए अभियान चलाया। दलितों के साथ उन्होंने मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की  वकालत की और उनके उत्थान के लिए संविधान में अनेक प्रावधान किए। राज्य सरकार बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल कर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं पर अमल कर रही है। राज्य सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वनवासियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और महिला स्व सहायता समूह को स्वावलंबी बनाने की योजनाओं पर अमल कर न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बाबा...

मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने विधायक निधि से 50 लाख की राशि देने की घोषणा की- आरंग विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के रोकथाम के लिए राशि का किया जा सकेगा उपयोग

Image
रायपुर कलेक्टर से चर्चा कर विधायक निधि का प्रभावी इस्तेमाल के दिए निर्देश रायपुर/छ.ग./ कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से रोकथाम के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के लिए विधायक निधि से 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर श्री एस भारतीदासन से चर्चा कर विधायक निधि की राशि का इस्तेमाल आरंग क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री डॉ डहरिया की इस पहल से रायपुर जिला अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार सहित कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा है कि आरंग में करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत है और बहुत से कार्य कराए जा चुके हैं। अब जबकि कोरोना संक्रमण का दौर है ऐसे में उनका दायित्व बनता है कि अपने क्षेत्र के लोगों के हित में बड़ा कदम उठाए। मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा है कि विधायक निधि का उपयोग कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रभावी होगा। उन्होंने आरंग के लोगों को कोरोना से बचने सावधानी बरतने और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन ...