मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने विधायक निधि से 50 लाख की राशि देने की घोषणा की- आरंग विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के रोकथाम के लिए राशि का किया जा सकेगा उपयोग
- रायपुर कलेक्टर से चर्चा कर विधायक निधि का प्रभावी इस्तेमाल के दिए निर्देश
रायपुर/छ.ग./ कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से रोकथाम के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के लिए विधायक निधि से 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर श्री एस भारतीदासन से चर्चा कर विधायक निधि की राशि का इस्तेमाल आरंग क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री डॉ डहरिया की इस पहल से रायपुर जिला अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार सहित कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा है कि आरंग में करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत है और बहुत से कार्य कराए जा चुके हैं। अब जबकि कोरोना संक्रमण का दौर है ऐसे में उनका दायित्व बनता है कि अपने क्षेत्र के लोगों के हित में बड़ा कदम उठाए। मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा है कि विधायक निधि का उपयोग कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रभावी होगा। उन्होंने आरंग के लोगों को कोरोना से बचने सावधानी बरतने और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हमेशा मास्क पहनने और टीका लगवाने की अपील भी की है। गौरतलब है कि मंत्री डॉ डहरिया ने
अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा भी की है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और यथासम्भव मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग राशि जमा करके अपना योगदान दें।

Comments