मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं

रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 21 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं। यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। वनवास काल के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस तरह श्रीराम ने संयम और सहनशीलता से 14 वर्षों का वनवास पूरा किया और संसाधनों तथा सेना के कम होते हुए भी लंका नरेश रावण पर विजय प्राप्त की। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट के इस समय में उसी तरह हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए उतने ही संयम से लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना को हराना है। श्री बघेल ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।  

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य