मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में जल संसाधन विभाग ने शुरू की कार्रवाई- राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से भरे जा रहे 112 ग्रामीण तालाब
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीणों को निस्तार की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई बांधों एवं जलाशयों के कमाण्ड एरिया के गांव के तालाबों को भरे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा मुंगेली जिले के 88 गांवों में स्थित 112 तालाबों में जल भराव के लिए राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से नहरों में पानी छोड़ा गया है। यह सभी 88 गांव राजीव गांधी जलाशय के कमांड क्षेत्र अंतर्गत आते हैं। राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से विकासखण्ड लोरमी के ग्राम अखरार सरिसताल, सराईपतेरा, धनियाडोली, चचेडी, डोगरीगढ़, धानाघाट, डोगरियां, लखासार, नवागांव के एक-एक तालाब में जल भराव किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम सुकली के दो, लालपुर के एक, पेयजनिया के दो, नवालपुर के दो, रबेली के एक, सेमरापारा के एक, कोतरी के दो, झझपुरी के दो, विचारपुर के दो, मजगांव के एक, रानी गांव के एक, सारधा के दो, मोहतरा तेली के एक, झाफल के एक, लक्षनपुर के दो, औराबंाधा, धोबघट्टी, पीपरखुटा के एक-एक, ग्राम पदमपुर के दो, जरहागांव, सेमरताल, बट...