हर गरीब को छै हजार रूपए प्रति माह मिलेगा-राहुल गांधी

वायनाड/केरल/ में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार कहा कि यूडीएफ की सरकार बनने पर ‘न्यूनतम आय योजना’(न्याय) के तहत राज्य के हर गरीब व्यक्ति को ‘निश्चित रूप से’ हर महीने छह हजार रूपए मिलेंगे। मान्यथावाद्य वेल्लमुंडा में आयोजित यूडीएफ की बैठके में गांधी ने कहा, ‘यूडएफ कुछ क्रांतिकारी प्रस्ताव कर रहा है। किसी भी भारतीय राज्य में पहले कभी ऐसा प्रयास नहीं किया गया है। तिरूनेल्ली में भवगवान महाविष्णु के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सभा स्थल पर पहुंचे गांधी ने कहा कि न्याय का विचार बहुत सामान्य है। लोकसभा में वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘विचार यह है कि हम केरल के सबसे गरीब लोगों के हाथों में पैसा सीधे देने जा रहे हैं। छोटी रकम नहीं। केरल के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से छह जहार रूपए महीना यानी साल के 72,000 रूपए उसके खाते में मिलेंगे। गांधी ने अपनी जनसभाओं में न्याय येाजना पर तवज्जो बढ़ा दी है। जाहिर तौर पर वह सत्तारूढ़ वाम सरकार का मुकाबला करने के लिए ऐसा कर रहे है। जो अहम चुनाव जितने के लिए पिछले पांच वर्षों में लागू की गई कल्याणकारी येाजनाओं को मुद्दा बना रही है। बीते पांच सालों, पी. विजयन नीत एलडीएफ बढ़ोत्तरी की है।

कांग्रेस शासित सभी राज्यों में करेंगे लागू
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान लाए गए न्याय के विचार के बारे गांधी ने कहा था कि यह व्यापक परिवर्तनकारी है और गरीबी पर अंतिम प्रहार की शुरूआत करेगी। पिछले हफ्ते कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा था कि वह इस योनजा को केरल में ‘परखना’ चाहते हैं, क्योंकि अगर यह यहां कामयाब हो गई तो वह इसे देश के कांग्रेस शासित सभी राज्यों में लागू करना चाहते हैं। 

इससे पहले राहुल वायनाड में तिरूनेल्ली मंदिर गए
इससे पहले सुबह में, गाधी वायनाड में तिरूनेल्ली मंदिर गए जिसका उनके साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है। उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अस्थियों के कलश को 1919 में जिस पापनाशिनी में विसर्जित किया गया था, वह भगवापन महाविष्णु के प्रसिद्ध मंदिर से संबंधित है। कांग्रेस महासविच के सी वेणुगोपाल के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘आज तड़के वायनाड के तिरूनेल्ली मंदिर गए। इस स्थान का शांत वातावरण लंबे समय तक सुकून देता है।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य