Posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में जल संसाधन विभाग ने शुरू की कार्रवाई- राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से भरे जा रहे 112 ग्रामीण तालाब

Image
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीणों को निस्तार की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई बांधों एवं जलाशयों के कमाण्ड एरिया के गांव के तालाबों को भरे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा मुंगेली जिले के 88 गांवों में स्थित 112 तालाबों में जल भराव के लिए राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से नहरों में पानी छोड़ा गया है। यह सभी 88 गांव राजीव गांधी जलाशय के कमांड क्षेत्र अंतर्गत आते हैं।      राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से विकासखण्ड लोरमी के ग्राम अखरार सरिसताल, सराईपतेरा, धनियाडोली, चचेडी, डोगरीगढ़, धानाघाट, डोगरियां, लखासार, नवागांव के एक-एक तालाब में जल भराव किया जा रहा है। इसी तरह ग्राम सुकली के दो, लालपुर के एक, पेयजनिया के दो, नवालपुर के दो, रबेली के एक, सेमरापारा के एक, कोतरी के दो, झझपुरी के दो, विचारपुर के दो, मजगांव के एक, रानी गांव के एक, सारधा के दो, मोहतरा तेली के एक, झाफल के एक, लक्षनपुर के दो, औराबंाधा, धोबघट्टी, पीपरखुटा के एक-एक, ग्राम पदमपुर के दो, जरहागांव, सेमरताल, बट...

छत्तीसगढ़ का बजट न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाने वाला - श्री भूपेश बघेल

Image
छत्तीसगढ़ के नये बजट में सभी वर्ग के लोगों का हित शामिल जन-जन का विकास हमारा मुख्य ध्येय राजीव गांधी किसान न्याय योजना के नए बजट में 5 हजार 703 करोड़ रूपए का प्रावधान भूमिहीन श्रमिकों को नियमित आय से जोड़ने नवीन न्याय योजना कौशल्या मातृत्व योजना का लाभ 24 हजार प्रसूता बहनों को मिलेगा गोधन न्याय योजना में हितग्राहियों को 90 करोड़ रुपए का भुगतान गौठान योजना के लिए बजट में 175 करोड़ रूपए का प्रावधान स्व-सहायता समूहों ने वर्मी खाद उत्पादन तथा बिक्री, गोबर दीया निर्माण आदि कार्यों से अर्जित की लगभग 950 करोड़ रूपए की आय  किसानों को 5 हजार 900 करोड़ रूपए के ब्याज मुक्त ऋण वितरण का लक्ष्य  कोरोना से निजात पाने सबको पूरी गंभीरता से करने होंगे सुरक्षा के उपाय  किसानों को रियायती तथा निःशुल्क बिजली देने 2500 करोड़ रूपए का प्रावधान 35 हजार लंबित सिंचाई पम्पों को बिजली कनेक्शन देने करीब 350 करोड़ रूपए का प्रावधान तेलघानी विकास बोर्ड, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड तथा रजककार विकास बोर्ड के माध्यम से उठाए जाएंगे परंपरागत कर्मकारों के कल्या ण के कदम  रायपुर/छ.ग./मुख्यमं...

कुंवर सिंह निषाद जी ने कोरोना का टिका लगाने हेतु जनता से अपील किया

Image
रायपुर/छ.ग./माननीय संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी बंगला में खुल रहे covid सेंटर का निरीक्षण किए एवं टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किए। इस अवसर पर माननीय संसदीय सचिव जी सभी नागरिकों से अपील किए कि कोविड टेस्ट अवश्य करायें और पात्र नागरिक कोविड टीका जरूर लगवायें। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, श्री कोदूराम दिल्लीवार जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, श्री बरसन निषाद जी, श्री सुनील गोलछा जी, श्री केशव शर्मा जी, श्रीमती दुर्गा ठाकुर जी, श्री मुरली निषाद जी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे हैं ।

कोविड-19 के रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेन्टाइन सेंटर होंगे स्थापित : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

Image
रायपुर। छत्तीसगढ़।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर राज्य में कोविड-19 की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेन्टाइन सेंटर की स्थापना की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आज कोविड-19 की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारेन्टाइन सेंटर की स्थापना के सम्बंध में दिशानिर्देश जारी किये गए हैं। सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी  कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस सम्बंध में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।  दिशानिर्देश में उल्लेख है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड 19) से  बचाव, रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु विभिन्न आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। कोरोना वायरस के महामारी से बचाव हेतु समुदाय स्तर पर सक्रिय निगरानी कर मरीज की त्वरित पहचान व उपचार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोके जाने हेतु बाहर से गांवों में आने वाले व्यक्तियों के लिये पूर्व में स्थापित क्वारेंटाईन सेंटरों की भांति इस समय भी क्वारेंटाईन सेंटर स्थापित किया जाना है। यह क्वारेंटाईन सेंटर संबंधित जिले के ग्राम पंचायत में गांव के बा...

श्री एम आर निषाद जी मछुआरों की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मिले

Image
रायपुर।छ.ग.।छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय एम आर निषाद ने बिलासपुर के ग्राम राजाकापा निवासी मृतक छोटूराम कैवर्त द्वारा पटवारी से प्रताड़ित होने के पश्चात की गई आत्महत्या की प्रकरण को लेकर दंडात्मक कार्यवाही करने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा की और कहा कि परिवार की स्थिति को देखते हुए शासन के नियम के तहत जो भी सहायता प्राप्त हो सकती है तत्काल प्रदान कराने हेतु निवेदन किया साथ ही पलारी विकासखंड के ग्राम गिर्रा में दबंगों द्वारा मछुआरों के ऊपर की जा रही शोषण के संदर्भ में में भी चर्चा की गई और मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि ऐसा ही संपूर्ण छत्तीसगढ़ में निस्तारी के नाम पर मछुआरों के साथ छल किया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री से मांग की गई है की नवीन मछली नीति में छत्तीसगढ़ में निस्तारित प्रथा को समाप्त की जाए और सभी तालाबों को मछुआरों को ही मछली पालन हेतु आबटन किया जाए ग्राम पंचायत द्वारा निस्तारित घोषित कर दोहन किया जा रहा है उसके विरूद्ध कोई जाता है तो उसके खिलाफ पंचायत में हुक्का पानी बंद कर दिया जाता है इनके साथ ही मछुआरों से संबंधित अनेक सम...

गृह मंत्री की अनुशंसा पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 18 कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत

गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में आज 18 कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। रायपुर/छ.ग./गृहमंत्री की अनुसंशा पर छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण मद से ग्राम बोरीगारका में सामुदायिक भवन और दमोदा में समरसता भवन के लिए दस-दस लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह ग्राम तिरगा में सामुदायिक भवन (जय बजरंग मानस मंडली), डूमरडीह कुमारपारा में सामुदायिक भवन, ग्राम अछोटी में कुर्मी सामुदायिक भवन, चिंगरी में वार्ड 1 व 2 में मंगल भवन, कोलिहापुरी साहू पारा में सामुदायिक भवन, महमरा में महिला मंडल भवन, जजगिरी धीवर पारा में सामुदायिक भवन, रिसामा साहू पारा में सामुदायिक भवन, थनोद साहू पारा में सामुदायिक भवन, भरदा में सामुदायिक भवन, कुथरेल में सामुदायिक भवन, मचांदुर आदिवासी पारा में सामुदायिक भवन, पीसेगांव में सामुदायिक भवन और ग्राम नगपुरा में आदिवासी ध्रुव पारा, निषाद पारा एवं कुर्मी पारा में सामुदायिक भवन के लिए पांच-पांच लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

हर गरीब को छै हजार रूपए प्रति माह मिलेगा-राहुल गांधी

Image
वायनाड/केरल/ में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार कहा कि यूडीएफ की सरकार बनने पर ‘न्यूनतम आय योजना’(न्याय) के तहत राज्य के हर गरीब व्यक्ति को ‘निश्चित रूप से’ हर महीने छह हजार रूपए मिलेंगे। मान्यथावाद्य वेल्लमुंडा में आयोजित यूडीएफ की बैठके में गांधी ने कहा, ‘यूडएफ कुछ क्रांतिकारी प्रस्ताव कर रहा है। किसी भी भारतीय राज्य में पहले कभी ऐसा प्रयास नहीं किया गया है। तिरूनेल्ली में भवगवान महाविष्णु के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सभा स्थल पर पहुंचे गांधी ने कहा कि न्याय का विचार बहुत सामान्य है। लोकसभा में वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘विचार यह है कि हम केरल के सबसे गरीब लोगों के हाथों में पैसा सीधे देने जा रहे हैं। छोटी रकम नहीं। केरल के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से छह जहार रूपए महीना यानी साल के 72,000 रूपए उसके खाते में मिलेंगे। गांधी ने अपनी जनसभाओं में न्याय येाजना पर तवज्जो बढ़ा दी है। जाहिर तौर पर वह सत्तारूढ़ वाम सरकार का मुकाबला करने के लिए ऐसा कर रहे है। जो अहम ...