मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा में किया गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी

  • समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ
बालोद/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के पुराना जनपद पंचायत काम्पलेक्स में गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दुग्ध उत्पादक पशुपालको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति की नई शाखा नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शुरू होने से आसपास के दुग्ध उत्पादक पशुपालको को लाभ मिलेगा। 


उन्हें दूध का सही दाम मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों सहित समाज के सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू, पूर्व विधायक श्री डोमेंद्र भेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा, एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, तहसीलदार श्री आर.आर. दुबे, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे। पशुधन विकास विभाग के डा.टी.डी.देवांगन ने बताया कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद में कुल 348 सदस्य है। उन्होंने बताया कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति बालोद द्वारा नई शाखा डौंडीलोहारा का संचालन किया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य