वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित

वन मंत्री तथा विधायक कवर्धा श्री मोहम्मद अकबर ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम में 20 खिलाड़ियों को एक लाख रूपए की राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने इन खिलाड़ियों में से प्रत्येक को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रूपए की राशि प्रदान की।

वन मंत्री श्री अकबर ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विकास और मजबूती के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत और सतत् अभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित किया।
 इस अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सर्वश्री जमील खान, नरेन्द्र देवांगन, चुनवा खान, सुशीला धुर्वे, मोहित माहेश्वरी, उत्तम गोप, संजय लांझी, संतोष यादव, सुनील साहू, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, हिरेश चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, बलदाउ चंद्रवंशी, देवा साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य