Posts

Showing posts from November, 2021

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत अचानक पहुंचे सुपेबेड़ा - ग्रामीणों से की मुलाकात

एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में गरियाबंद गए थे खाद्य मंत्री: एम्बुलेंस की दी सौगात रायपुर/छ.ग./ खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत आज प्रभार जिले गरियाबंद भ्रमण के दौरान अचानक ग्राम सुपेबेड़ा पहुंचे। मंत्री श्री भगत सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारियों से जूझ रहे ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने पेरिटोनियल डायलिसिस करा रहे मरीजों से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। श्री भगत इस मौके पर सुपेबेड़ा के लिए एम्बुलेंस प्रदाय करने की घोषणा की। अब सुपेबेड़ा में मरीजों की सेवा के लिए चौबीसों घंटे एम्बुलेंस मौजूद रहेगा। इससे अचानक बीमारी की समस्या बड़ जाने पर उपचार के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल ले जाया जा सकेंगे। खाद्य मंत्री श्री भगत ने सुपेबेड़ा में जल जीवन मिशन की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर मिशन की योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया सूरजपुर में नवीन कन्या महाविद्यालय का शुभारंभ

Image
सूरजपुर/छ.ग./स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आज जिला मुख्यालय सूरजपुर में नगर के शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला परिसर में कन्या महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ।   महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव व विधायक श्री खेलसाय सिंह ने महाविद्यालय व कन्या शाला की छात्राओं से वन टू वन बातचीत कर कैरियर ,  शिक्षा व समस्याओं को लेकर सवाल किया ,  जिसका बच्चियों ने बड़ी ही तत्परता से जवाब दिया। बच्चियों ने बातचीत में श्री सिंहदेव को बताया कि परिसर में धूल बहुत उड़ती है। जिस पर विधायक खेलसाय सिंह ने विधायक निधि से परिसर में पेवर ब्लाक लगवाने की घोषणा की।   स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने बच्चियों से चर्चा में बताया कि प्रशासनिक कार्यवाही प्रारम्भ है।   भूमि आबंटन के उपरांत शासन जल्द ही कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण की पहल करेगी। वही नवीन भर्तियों से नियमित प्राध्यापक भी प्राप्त होंगे।   उन्होंने कलेक्टर डॉ सिंह से भूमि आबंटन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बेहतर भूमि चयन करने की बात कही। शुभारम्भ समारोह में स्थानीय विधायक व सरगुजा व...

मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र का किया शुभारंभ

Image
तीन लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रायपुर.छ.ग.।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सुरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम केरता स्थित मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ कर किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े भी उपस्थित थे। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सुरजपुर जिले के विकासखण्ड     मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि किसानों के हित में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने गन्ना की दर 355 रूपए प्रति क्वींटल तय की है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए वैकल्पिक कृषि करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि शक्कर कारखाना में गन्ना की आपूर्ति के लिए किसान बड़ी संख्या में अपने खेत में इसका उत्पाद कर लाभ उठा सकते हैं।  प्रतापपुर के ग्राम केरता स्थित मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ...

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने प्रयास निरंतर जारी है- पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव

Image
पंचायत मंत्री ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण अम्बिकापुर/छ.ग.। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत गुमगराकला में 16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्तिरिक्त कक्ष निर्माण तथा 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत की कई निर्माण एवं विकास कार्यो के मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले दिन से ही जनता से किए वादे को पूरा करने का काम किया है और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने लगातार प्रयास निरंतर जारी है। किसानों से लेकर कर्मचारियों एवं युवाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है। लेकिन फिर भी अभी भी कई वादों को पूरा नही किया जा सका है जिसमें मितानिनों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि प्रमुख है। इनके मानदेय में वृद्धि के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा क...

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना दूरस्थ ईलाकों के ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी और कारगर

56 हाट बाजारों में स्वास्थ्य टीम द्वारा 1 लाख 48 हजार 124 लोगों को लाभान्वित किया गया  हाट बाजार में ग्रामीणों को मिल रही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार की त्वरित आधारभूत स्वास्थ्य सेवाएं राजनांदगांव/छ.ग./जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना दूरस्थ ईलाकों के ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी और कारगर साबित हो रही है। हाट बाजार में आने वाले लोगों को अब हाट बाजार में ही क्लिनिक से स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ मिलने से आसानी हो गई हैं। राजनांदगांव जिले के सुदूर वनांचल मानपुर, मोहला, अम्बागढ़ चौकी के दूरस्थ अंचलों में संचालित हाट बाजार में दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी हेतु आए ग्रामीणजनों से योजना का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का उत्साहजनक परिणाम मिलने पर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का विस्तार सम्पूर्ण जिले के 56 हाट बाजार तक किया गया है। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वयन से मुख्यमंत्री की मंशानुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार अंतिम व्यक्ति तक हो रहा है। बीमारियों की प्रारंभिक स्तर से पहचान एवं उपचार हेतु सही परामर्श मिलने से स्वा...

सर्वहारा वर्ग की खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध - नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. डहरिया

कोरोना पीड़ित परिवारों को सहायता राशि वितरित नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री  रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गो की खुशहाली के लिए कार्य किए जा रहे हैं। किसान, मजदूरी गांव गरीब के साथ सर्वहारा वर्ग के लिए सरकार द्वारा योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी मितान क्लब, पौनी-पसारी योजना सहित तमाम स्वास्थ्य योजनाएं और शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है इन योजनाओं से समाज के हर वर्ग का हित निहित है। डॉ. डहरिया आज यहां आरंग में मितानिन सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. डहरिया ने इसके पहले ग्राम संडी में मितानिन एवं पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में मितानिनों एवं पंचायत के प्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस अवसर पर संडी ग्राम के 75 लाख से ज्यादा के निर्माण कार्यों की सौगात दी। आरंग में मि...

मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर, 25 नवम्बर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश मंे कहा है कि लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप मंे स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनके विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित किया गया, जिससे सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना बखूबी पूरा हो सका है।

मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं       रायपुर, 25 नवम्बर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश मंे कहा है कि लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप मंे स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनके विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित किया गया, जिससे सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना बखूबी पूरा हो सका है।

एम्आर निषाद एवं कुंवर सिंह निषाद के आतिथ्य में मछुआ दिवस कार्यक्रम हुआ

Image
रायपुर/छ.ग./दिनांक 21 नवंबर 2021 विश्व मछुआ दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय न्यू डोम रायपुर में छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें माननीय कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जी,मछुआ बोर्ड अध्यक्ष माननीय एम.आर.निषाद जी, माननीय संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू जी के साथ संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी सम्मिलित हुए । इस अवसर पर मछुआरा समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नयी रौशनी फैलाएगी, चिराग परियोजना : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया चिराग परियोजना का शुभारंभ

1735 करोड़ रुपए की यह परियोजना राज्य के 14 जिलों के आदिवासी क्षेत्रों में होगी लागू कृषि क्षेत्र में विकास के नये और विकसित तौर-तरीकों को मिलेगा बढ़ावा किसानों की बढ़ेगी आमदनी, पौष्टिक भोजन की उपलब्धता के साथ विकसित  होगी जलवायु आधारित पोषण-उत्पादन प्रणाली प्राकृतिक संसाधनों का होगा बेहतर प्रबंधन धरमू माहरा के नाम पर होगा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक धरमपुरा जगतू माहरा के नाम पर होगा बस्तर हाई स्कूल जगतू माहरा के नाम पर बनेगा भव्य सामुदायिक भवन मुख्यमंत्री ने की घोषणा आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नयी रौशनी फैलाएगी, चिराग परियोजना: श्री भूपेश बघेल रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में चिराग परियोजना का शुभारंभ किया। कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कृषि मड़ई कार्यक्रम में परियोजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विश्व बैंक की सहायता से संचालित होने वाली लगभग 1735 करोड़ रुपए की इस परियोजना को बस्तर के लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली अब तक की सबसे बड़ी परियोजना बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बड़ी योजना का शुभारंभ बस्तर में मा...

देश में स्वच्छता का सिरमौर बना छत्तीसगढ़, हो रही देश में चर्चा : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
स्वच्छता के लिए 6 आर पॉलिसी पर राज्य में हो रहा काम मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के हैट्रिक महोत्सव में नगरीय निकायों, स्वच्छता दीदीयों को किया सम्मानित रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। आप सबके सहयोग और परिश्रम से का ही यह परिणाम है। दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के विभिन्न राज्यों से आए अधिकारी भी छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास के कार्याें की चर्चा कर रहे थे और वह छत्तीसगढ़ में यहां के कामों को देखने और सीखने आना चाहते हैं। यह छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहे कार्याें की प्रसंशा लोकसभा की चार समितियों ने की है। बाहर से जब लोग छत्तीसगढ़ आते है और यहां की स्वच्छता की तारीफ करते हैं, तो गर्व होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के लिए हमने 6-आर पॉलिसी यानी रीथिंक, रियूज, रिसाइकिल, रिपेयर, रिड्यूस, रिफ्यूज पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सबके लिए खुशी की बात है क...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया सीजी कैम्प पोर्टल का उद्घाटन

राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग ऑनलाइन  जन शिकायत के लिए भी बना डैशबोर्ड रायपुर 22 नवम्बर 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक के पूर्व सीजी कैम्प पोर्टल का उद्घाटन किया।  यह पोर्टल राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग का ऑनलाइन एडवांस प्लेटफॉर्म है । इस पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल गोधन न्याय योजना ,मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सीजी ई  डिस्ट्रिक्ट, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,  नरवा, गरूवा ,घुरवा, बाड़ी योजना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।  सीजी कैम्प पोर्टल के माध्यम से प्राथमिकता वाली योजनाओं की किसी भी जिले की विभिन्न समय अवधि की प्रगति , जिलों की प्रगति का तुलनात्मक आंकलन किया जा सकता है। यह एकीकृत डैशबोर्ड में वास्तविक समय पर राज्य की प्रमुख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी । इसके माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी का कार्य होगा। आम जनता की शिकायतों के निराकरण ...

विश्व मत्स्यकीय दिवस : नवीन तकनीक और बाजार प्रतिस्पर्धा के हिसाब से करें मत्स्य पालन : कृषि मंत्री का मत्स्य कृषकों और मछुआरों से आव्हान

Image
प्रदेश स्तरीय मछुआरा सम्मेलन में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे  नवा रायपुर में स्थापित होंगी भक्त गुहा निषादराज की प्रतिमा  मछुआरों के हित में बन रही हैं नवीन मछुआ नीति  रायपुर।छ.ग.। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आज बाजार में प्रतिस्पर्धा का दौर है, परंपरागत मछली पालन के साथ-साथ नवीन तकनीक और बाजार की प्रतिस्पर्धा के हिसाब से मछली पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परंपरागत मछली पालन जीवनयापन के साधन तो बन सकते है, लेकिन वास्तविक आर्थिक सशक्तीकरण आधुनिक तकनीक के साथ मछली पालन करने में बेहतर संभावनाएं हैं। श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के मछुआरों के हित में नयी मछुआ नीति पर  काम कर रही हैं। कृषि मंत्री श्री चौबे आज राजधानी रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय में विश्व मत्स्कीय दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय मछुआरा सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर मत्स्य कृषकों और मछुआरों की मांग पर नवा रायपुर में भक्त श्री गुहा निषादराज की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। मंत्री श्री चौबे ने इ...

छत्तीसगढ़ को मिला देश का सबसे स्वच्छतम राज्य का अवॉर्ड : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रहण किया स्वच्छता अवार्ड

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में दिया गया पुरस्कार सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2021 में भी छत्तीसगढ़ को मिला बेस्ट स्टेट का अवार्ड छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 67 निकायों को मिला स्वच्छता पुरस्कार छत्तीसगढ़ लगातार तीसरी बार स्वच्छता में नम्बर वन, वर्ष 2019 एवं 2020 में भी था अग्रणी राज्य नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में दिया गया पुरस्कार रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथों अवार्ड ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक 67 नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए हैं। कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्य मंत्री कौशल किशोर भी शामिल रहे। राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रहण किया स्वच्छता अवार्ड  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने...

गुरुनानक देव जी ने देश-दुनिया को दिया मानवता की सेवा का संदेश : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री बघेल गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में हुए शामिल श्री बघेल ने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेककर की प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना सिक्ख समाज की सेवा भावना गुरुनानक देव के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक गुरुनानक देव जी ने देश-दुनिया को दिया मानवता की सेवा का संदेश : श्री भूपेश बघेल रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए । उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।  खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व गुरूनानक देव जी का प्राकट्य उत्सव देश दुनिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुरूनानक देव जी का प्राकट्य उत्सव देश दुनिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा की गुरुनानक देव जी ने मानवता की सेवा का संदेश दिया, उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा ...

राज्य स्तरीय मछुआरा सम्मेलन 21 नवम्बर को रायपुर में, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में विश्व मात्सिकी दिवस के अवसर पर 21 नवम्बर को राज्य स्तरीय मछुआरा सम्मेलन का आयोजन दोपहर 12 बजे से इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के न्यू डोम में आयोजित होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे विशिष्ठ अतिथि होंगे। राज्य स्तरीय मछुआरा सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के उत्कृष्ट मत्स्य पालकों, मछुआ सहकारी समिति एवं मछुआ समूहों के सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में मत्स्य पालकों को ऑटोरिक्शा सह आईस बॉक्स एवं मोटर सायकल सह आईस बॉक्स का वितरण किया जाएगा। 

नगर के विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध रूप से कर रही कार्य : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 8 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन हॉस्पिटल सेक्टर से लगे हुडको मैदान में 3 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर पलिक निगम क्षेत्र में स्थित हुडको में आयोजित कार्यक्रम में 3 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत के 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नगर के विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता की मांगे प्राथमिकता के साथ पूरी की जाएगी। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं विधायक श्री देवेंद्र यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर स्थित भगवान श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि इस संकटकाल में आम जनता, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सामना किया। उन्होंन...

सरकार की दूरदर्शी नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी बेहतर स्थिति में : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने जामुल में आयोजित कार्यक्रम में 07 करोड़ रुपए की लागत  के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन जामुल में खुलेगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीसी रोड निर्माण, 4 वार्डों में विद्युत खंभें, तथा जामुल के 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की घोषणा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद जामुल में 7 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदर्शिता पूर्ण नीतियों की वजह से आज छत्तीसगढ़ में खेती किसानी बेहतर स्थिति में है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, शासकीय स्कूल में डोम के निर्माण, 4 वार्डों में विद्युत खंभें, राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीसी रोड निर्माण तथा जामुल के 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जामुल क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जामुल में जिन कार्यों का भूमिपू...

किसानों और ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास है राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता: मंत्री श्रीमती भेंड़िया

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने 1.19 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण  महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़ियाप्रभारी जिले धमतरी में प्रवास के दौरान कुरूद विकासखंड की ग्राम पंचायत मडे़ली में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया रायपुर/छ.ग./महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज अपने प्रभारी जिले धमतरी में प्रवास के दौरान कुरूद विकासखंड की ग्राम पंचायत मडे़ली में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां एक करोड़ 19 लाख 14 हजार रुपए के 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें सीसी रोड, नाली, हाट बाजार शेड, सामुदायिक शौचालय तथा मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता गरीब, किसान और ग्रामीणों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना जैसी अनेक योजनाओं सेे प्रदेश की दशा...

’पेसा’ को प्रभावी ढंग से लागू करने नियम बनाने तेजी से चल रही है कार्यवाही, जल्द लेगा मूर्त रूप – श्री टी.एस. सिंहदेव

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने ‘पेसा’ नियमों के प्रारूप पर की रायशुमारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं विधायकों ने रखे अपने सुझाव  नियम बनाने तेजी से चल रही है कार्यवाही, जल्द लेगा मूर्त रूप – श्री टी.एस. सिंहदेव रायपुर/छ.ग./पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने ‘पेसा (Panchayatiraj Extension in Scheduled Areas)’ कानून को लागू करने इसके प्रस्तावित नियमों के प्रारूप पर प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों के सांसदों एवं विधायकों से रायशुमारी की और उनसे सुझाव मांगे। उन्होंने सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आज हुई बैठक में कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ‘पेसा’ कानून को अमलीजामा पहनाने नियम बनाने के लिए पिछले डेढ़ वर्ष से आदिवासी विकासखंडों के लोगों, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जनजातियों के कल्याण, पंचायतीराज सशक्तिकरण और वनाधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों से लगातार चर्चा कर सुझाव प्राप्त कर रही है। इन सबसे मिले सुझावों के आधार पर नियमों का प्रारूप तैयार ...

आने वाला समय बायो उत्पादों का : गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

गृहमंत्री ने बायो फ्यूल शॉप का किया उदघाटन रायपुर/छ.ग./गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह चौक में पिठालिया प्लाजा में एसएमपी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड अंतर्गत एनर्जी बायो फ्यूल शॉप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में बायो उत्पाद एवं फ्यूल की महत्ता बढ़ने तथा इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि आने वाला समय बायो उत्पादों का है। उन्होंने संस्थान को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। गृहमंत्री श्री साहू ने यहां आधुनिक जिम का भी अवलोकन किया और कहा कि सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है। इस अवसर पर अध्यक्ष छग गृह निर्माण मण्डल श्री कुलदीप जुनेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठान के संचालकगण उपस्थित थे।

धान विक्रय के लिए किसान पहले दिन से ही अपने बारदाने में ला सकेंगे धान: कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे

रायपुर/छ.ग./कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि राज्य में एक दिसंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी के पहले दिन से ही किसान भाई अपने बारदाने में धान विक्रय के लिए ला सकेंगे। किसानों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह निर्णय लिया है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी तरह की व्यवस्थाएं कर रही है। राज्य में इस साल 105 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी अनुमानित है, जिसके एवज में किसानों के खाते में लगभग 27 हजार करोड़ रूपए अंतरित किए जाएंगे। किसानों को पहले दिन से ही राशि का भुगतान किया जाएगा। धान विक्रय के लिए किसान पहले दिन से ही अपने बारदाने में ला सकेंगे धान   कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री चौबे आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में दीपावली मिलन एवं कृषक सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 2.85 करोड़ रूपए की लागत वाले कोलियारी जलाशय एवं नहर लाईनिंग कार्य का भूमिपूजन किया और उत्कृष्ट कृषकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया...

आदिवासी कश्यप,कहार, निषाद,भोई समन्वय समिति व मछली पालन विभाग द्वारा आयोजित भ्रमण में शामिल हुए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद

Image
उत्तराखण्ड के देहरादून मे 12 से 15 नवंबर तक 4 दिवसीय भ्रमण से आज वापस आये हरिद्वार,मैसूरी तथा ऋषिकेश भ्रमण कर दर्शन लाभ लिए छत्तीसगढ़/देहरादून: आदिवासी कश्यप,कहार,निषाद,भोई समन्वय समिति द्वारा मछुवारों के हितों एवं बोर्ड के उद्देश्यों से संबंधित मछुवारा प्रतिनिधि सम्मेलन में एम.आर. निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त ने छत्तीसगढ़ मछुवा समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ शामिल हुए।मछली पालन विभाग द्वारा आयोजित भ्रमण में मछली पालन से संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की दिशा में कार्य योजना तैयार किये।                                                                                                              कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की।समन्वय समिति म...

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समानता के अवसर से बढ़ेगी लैंगिक समानता : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
​​पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और ऑक्सफैम इंडिया द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में शामिल हुए मुख्यमंत्री रयपुर।छ.ग.।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं ऑक्सफैम इंडिया द्वारा लैंगिक समानता के लिए आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों के साथ समानता के अवसर मिलने पर लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से बढ़ा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में जनजाति संस्कृति का गहरा प्रभाव रहा है। जनजाति संस्कृतियों में महिला और पुरुष की लैंगिक समानता पर अधिक जोर होता है। इस तरह से छत्तीसगढ़ के समाज में महिलाओं और पुरुषों की बराबरी का सुंदर भाव आया है। इसके बावजूद भी सूक्ष्म अवलोकन किया जाए तो कहीं न कहीं थोड़ी कमी जरूर नजर आती है, जिसे दूर किए जाने की जरूरत है, जैसे टोनही प्रथा को ही लें, समाज में कुछ महिलाओं को टोनही कह कर प्रताड़ित किया जाता है , वहीं महिलाओं का काम करने वाले पुरुषों की भी आलोचना की जाती है। इस तरह के लिंग भेद आधारित व्यवस्था को भी बदलने की जरूरत ह...

आजीविका के साधनों की मजबूती और जनता के हाथ में आर्थिक ताकत छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल का आधार: श्री भूपेश बघेल

गांवों की खुशहाली छत्तीसगढ़ मॉडल का पैमाना मुख्यमंत्री मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 23वीं कड़ी में आम जनता से हुए रू-ब-रू ’उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल’ विषय पर की चर्चा रायपुर।छ.ग.।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपनी मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 23वीं कड़ी में ’’उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा की। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर प्रसारित इस कड़ी की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। पंडित नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते हैं। वे देश की नई पीढ़ी को अपने विश्वास की छत्रछाया में पनपते देखना चाहते थे। पंडित नेहरू को नई पीढ़ी पर अटूट भरोसा था।       मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चाहूंगा कि आप लोग पंडित नेहरू की जीवनी और उनके कार्यों के बारे में पढ़ें, जानें और उन्हें अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें। पंडित नेहरू ने नये ...