Skip to main content

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत अचानक पहुंचे सुपेबेड़ा - ग्रामीणों से की मुलाकात

  • एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में गरियाबंद गए थे खाद्य मंत्री: एम्बुलेंस की दी सौगात

रायपुर/छ.ग./खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत आज प्रभार जिले गरियाबंद भ्रमण के दौरान अचानक ग्राम सुपेबेड़ा पहुंचे। मंत्री श्री भगत सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारियों से जूझ रहे ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने पेरिटोनियल डायलिसिस करा रहे मरीजों से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। श्री भगत इस मौके पर सुपेबेड़ा के लिए एम्बुलेंस प्रदाय करने की घोषणा की। अब सुपेबेड़ा में मरीजों की सेवा के लिए चौबीसों घंटे एम्बुलेंस मौजूद रहेगा। इससे अचानक बीमारी की समस्या बड़ जाने पर उपचार के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल ले जाया जा सकेंगे।

खाद्य मंत्री श्री भगत ने सुपेबेड़ा में जल जीवन मिशन की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर मिशन की योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य