आने वाला समय बायो उत्पादों का : गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

  • गृहमंत्री ने बायो फ्यूल शॉप का किया उदघाटन
रायपुर/छ.ग./गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह चौक में पिठालिया प्लाजा में एसएमपी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड अंतर्गत एनर्जी बायो फ्यूल शॉप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में बायो उत्पाद एवं फ्यूल की महत्ता बढ़ने तथा इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि आने वाला समय बायो उत्पादों का है। उन्होंने संस्थान को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। गृहमंत्री श्री साहू ने यहां आधुनिक जिम का भी अवलोकन किया और कहा कि सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है। इस अवसर पर अध्यक्ष छग गृह निर्माण मण्डल श्री कुलदीप जुनेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठान के संचालकगण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य