शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बेहतर आर्थिक संतुलन के साथ समग्र विकास हमारा लक्ष्य : श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री बघेल राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बेहतर आर्थिक संतुलन के साथ समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। बीते ढाई वर्षाें के दौरान छत्तीसगढ़ अपनी नई आर्थिक संरचना के साथ लगातार प्रगति कर रहा है। राज्य में नए आर्थिक स्त्रोतों की पहचान करने के साथ पुराने और परंपरागत आर्थिक स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से चतुर्थ छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा 29 जुलाई को अधिसूचना जारी कर चतुर्थ राज्य वित्त आयोग का गठन करते हुए श्री सरजियस मिंज को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री सरजियम मिंज ने आज मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक श्री गुलाब कमरो, विधाय...