मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘महासमुंद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी’ पुस्तक का किया विमोचन

Machhua kangres samachar

रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में शिक्षक श्री विजय शर्मा द्वारा संकलित ‘महासमुंद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लेखन और संकलन के लिए शिक्षक श्री शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसका विमोचन करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया है। पुस्तक के प्रकाशन से सेनानियों के देशप्रेम, संघर्ष और बलिदान की गाथाओं से जिले के साथ-साथ प्रदेश तथा देश के लोग परिचित होंगे। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विनोद सेवन चन्द्राकर, श्री दाऊलाल चन्द्राकर, श्री नारायण नामदेव, श्री विश्वनाथ पाणिग्राही आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य