Posts

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से गांधी जी का सुराज का सपना में हो रहा साकार

Image
  कांकेर के पहले ग्रामीण औद्योगिक पार्क, गांधी ग्राम कुलगांव के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा  इंदिरा वन मितान समूह कुलगांव को वन विभाग ने पार्क की स्थापना के लिए दिया था 50 लाख रुपए का चक्रीय लोन, मुख्यमंत्री संकल्पना और निर्माण से इतना खुश हुए कि लोन माफ करने की घोषणा कर दी रायपुर। गांधी जी के सुराज का सपना था आत्मनिर्भर और तेजी से बढ़ती ग्रामीण औद्योगिक ईकाई। कांकेर जिले के पहले ग्रामीण औद्योगिक पार्क, गांधी ग्राम कुलगांव को देखकर महसूस हो रहा है कि हम गांधी जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में सफल हो रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गांधी ग्राम कुलगांव के लोकार्पण के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों को हमने रोजगार ठौर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये थे ताकि बड़ी ग्रामीण आबादी को विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। यह काम कितना उपयोगी हो सकता है और इससे लोगों के लिए किस बड़े पैमाने पर आर्थिक अवसर पैदा किये जा सकते हैं गांधी ग्राम कुलगांव इसका सुंदर उदाहरण है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्र...

लंबित किसानों की समस्या मिनटों में दूर की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने

जलाशय के लिए ली गई थी किसानों की जमीन   2004 से लंबित था किसानों का मुआवजा, योजना भी बंद हो गई पांडारही के किसानों की समस्या पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा दिलाने के दिये निर्देश मुआवजा लंबित था और योजना बंद होने की वजह से इसे दे पाना भी संभव नहीं रहा, किसान निराश थे, मुख्यमंत्री के सामने रखी तकलीफ, मुख्यमंत्री ने तुरंत किया निदान रायपुर/कांकेर जिले के पांडारही के किसानों की दो दशक की समस्या मिनटों में मुख्यमंत्री ने दूर कर दी। कांकेर विधानसभा के कोदागांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पांडारही के किसान घसियाराम ने स्थानीय किसानों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि 2004 में जलाशय के लिए किसानों की जमीन ली गई थी और इसका मुआवजा तय हुआ था। जिस योजना में यह मुआवजा मिलना था वो योजना ही अब बंद हो गई। इसके कारण मुआवजा नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन के बदले जमीन दे देते हैं। किसानों ने कहा कि मुआवजा मिले तो अच्छा होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा प्रकरण बनाने और नियमानुसार जांच कर किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।      मुख...

अस्तित्व बचाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए संजीदगी से सोचें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हर साल हम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। यह दिन मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। निरंतर प्रकृति के बेतरतीब दोहन ने पर्यावरण के साथ-साथ जीवन के लिए भी संकट पैदा कर दिया है। अब समय है कि अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए हम संजीदगी से पर्यावरण को बचाने की दिशा में सोचें और काम करें, अन्यथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा मिलना भी दुष्कर हो जाएगा।     मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘पृथ्वी अनमोल है’ तथा स्लोगन ‘प्रकृति संग संतुलन बनायें’ है। इसका मकसद जीवनशैली और औद्योगिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों का प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का एक सकारात्मक पक्ष पर्यावरण प्रदूषण में गिरावट के रूप में हमने देखा है। अब जरूरत है कि हम आत्म आंकलन करें और पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने में सहयोग दें।     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है क...

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष दे रही 7 हजार रुपयेराजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष दे रही 7 हजार रुपये

Image
रायपुर/छ.ग./गरीब भूमिहीन परिवारों को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लगभग 3 लाख 55 हजार परिवारों का सहारा बन रही है। ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा समय-समय पर अन्य वर्ग भी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों केे कृषि भूमिहीन मजदूर परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रति वर्ष 7 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के नाम से शुरू इस नई अभिनव योजना का शुभारंभ सांसद श्री राहुल गांधी ने 3 फरवरी 2022 को रायपुर में किया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस योजना के अंतर्गत 21 मई को 71 करोड़ 8 लाख 4 हजार रूपए की राशि जारी की गई है।  राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष दे रही 7 हजार  छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूरों के लि...

विभिन्न ग्राम पंचायतों में कला जत्था के माध्यम से शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी

Image
रायपुर/छ.ग./राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी कला जत्था के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी जा रही हैं। कला जत्था द्वारा नाटक और गीतों के माध्यम से राज्य में हो रहे नवाचार और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जा रहा है। कला जत्था द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में कला जत्था के माध्यम से शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी    कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जिले के सभी विकासखंडों के चिन्हांकित किए गए बड़े गांवों और साप्ताहिक हाट-बाजार में कला जत्था की टीम द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामाग्री का वितरण भी किया जा रहा है। जिले में चित्रोत्पला लोक कला परिषद, उपकार पंथी लोक नृत्य कल्याण सेवा समिति और उद्गम सेवा समिति के कलाकारों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसी क्रम में जिले में आज अभनपुर विकासखंड के ग्राम केंद्री,झांकी और बेंद्री,...

अवार्ड प्राप्त फिल्म ‘भूलन द मेज‘ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया टैक्स-फ्री

रायपुर/छत्तीसगढ़ में बनी नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त फिल्म ‘भूलन द मेज‘ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देखी। इस मौके पर उन्होंने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहुत दिनों बाद इतनी शानदार फिल्म देखने को मिली है। यह छत्तीसगढ़ के ग्राम्य जीवन पर आधारित है। इसमें छत्तीसगढ़ के लोगों की सरलता सहजता दिखाई गई है। एक दूसरे को सहयोग करने की जो भावना फिल्म में दिखाई गई है वो छत्तीसगढ़ के लोगों की मूल भावना है। फिल्म का निर्देशन बहुत अच्छा है। फिल्मांकन भी बहुत अच्छा है। मैं सभी कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा करता हूँ और इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूँ। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों के साथ यह फिल्म देखी। मुख्यमंत्री इस मौके पर फिल्म के निर्देशक श्री मनोज वर्मा से और लेखक श्री संजीव बख्शी से भी मिले। उन्होंने कहा कि भूलन कांदा के माध्यम से छत्तीसगढ़िया लोगों के मूल स्वभाव का सिनेमा में जिस तरह दिखाया गया है, वो काबिलेतारीफ है। छत्तीसगढ़ की सुंदर संस्कृति का जो फिल्मांकन हुआ है वो बहुत अच्छा हुआ है। लोक गीतों को जो जगह दी ग...

1 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी

रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 01 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की है। विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल सुरक्षा दिवस वह अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। आज के बच्चे कल भविष्य गढ़ेंगे। बच्चों के साथ उनके बाल मन को समझते हुए संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाना चाहिए। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। श्री बघेल ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की।