विभिन्न ग्राम पंचायतों में कला जत्था के माध्यम से शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी

रायपुर/छ.ग./राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी कला जत्था के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी जा रही हैं। कला जत्था द्वारा नाटक और गीतों के माध्यम से राज्य में हो रहे नवाचार और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जा रहा है। कला जत्था द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।

विभिन्न ग्राम पंचायतों में कला जत्था के माध्यम से शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी
   कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जिले के सभी विकासखंडों के चिन्हांकित किए गए बड़े गांवों और साप्ताहिक हाट-बाजार में कला जत्था की टीम द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामाग्री का वितरण भी किया जा रहा है।
जिले में चित्रोत्पला लोक कला परिषद, उपकार पंथी लोक नृत्य कल्याण सेवा समिति और उद्गम सेवा समिति के कलाकारों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है।
इसी क्रम में जिले में आज अभनपुर विकासखंड के ग्राम केंद्री,झांकी और बेंद्री,आरंग विकासखंड के ग्राम कठिया, टेकारी और बड़गांव तथा तिल्दा विकासखंड के ग्राम बंगोली, रायखेड़ा और मोहरेंगा में कला जत्था द्वारा मनोरंजक ढंग से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका ग्रामीणों ने लुफ्त उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य