Posts

योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा : श्री ताम्रध्वज साहू

Image
योग के प्रचार-प्रसार से जनमानस को मिलेगा लाभ   गृह मंत्री ने डायबिटीज रोग निवारक ‘योग‘ वीडियो ब्लॉग का किया शुभारंभ रायपुर/छ.ग./गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। प्राचीन काल में सहज रूप से योग हमारे जीवन में शामिल था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली ने कई रोगों को जन्म दिया है, जिनमें डायबिटीज प्रमुख है। योग के प्रति जागरूकता से जनमानस को लाभ मिलेगा। श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डायबिटीज रोग निवारक ‘योग‘ के सोशल वीडियो ब्राडकास्ट प्रसारण के लिए वीडियो ब्लॉग का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम में उपस्थित डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. सत्यजीत साहू ने योग के चिकित्सकीय लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस वीडियो प्रसारण में योग प्रशिक्षिका सुश्री अन्नपूर्णा टिकरिहा के द्वारा योगासनों को सरलता पूर्वक करने के तौर-तरीके बताया गया। कार्यक्रम में माता कर्मा समिति के संस्थापक श्री संतराम साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश के साहू संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सरिता साहू, आचार्य अनिमेशा नंद जी, आचार्य अर्प...

बांधों और जलाशयों से किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल

Image
अल्प जल भराव के बाद भी गंगरेल बांध से पानी छोड़ने का निर्णय जल संसाधन मंत्री श्री चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक: तत्काल पानी देने का फैसला रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर जल संसाधन विभाग ने गंगरेल सहित राज्य के सभी बांधों और जलाशयों से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए तत्काल पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से किसान संगठनों के प्रतिनिधि भेंट-मुलाकात कर खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए बांधों और जलाशयों से पानी छोड़ने का आग्रह किए थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में अल्प वर्षा की वजह से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए बांधों एवं जलाशयों से पानी छोड़ने के संबंध में कृषि एवं जल संसााधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को तत्परता से आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।    मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिए जाने के निर्देश के परिपालन में कृषि एव...

विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल आजादी के दीवानों के सपनों को कर रहा साकार: श्री भूपेश बघेल

Image
  रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की जनता को चार नये जिलों और 18 नई तहसीलों की ऐतिहासिक सौगात विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल आजादी के दीवानों के सपनों को कर रहा साकार: श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण मोहला-मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मनेन्द्रगढ़ जिले के गठन की घोषणा भूमि के नामांतरण की प्रक्रिया होगी सरल सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में महिलाओं के लिए मिनीमाता उद्यान महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन समाप्त मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना का नामकरण अब श्री धन्वन्तरी योजना बिजली कंपनियों में 2500 से अधिक कर्मियों की होगी भर्ती डायल 112 की सेवा का विस्तार अब पूरे राज्य में रायपुर, 15 अगस्त 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान प्रदेशवासियों को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में जिलों का पुनर्गठन...

अमरजीत भगत एवं कुंवरसिंह निषाद छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग , कार्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित थे

Image
रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, कार्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर आज 14 अगस्त 2021को आयोजित चर्चा गोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर महंत सर्वेश्वर दास सभाकक्ष, संचालनालय, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, रायपुर (छ.ग.)  में माननीय संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत जी के साथ माननीय संसदीय सचिव एवं लोकप्रिय विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी सम्मिलित हुए । इस अवसर पर आठवीं अनुसूची म छत्तीसगढ़ी, पाठ्यक्रम म छत्तीसगढ़ी, राजकाज म छत्तीसगढ़ी के उपयोग, छत्तीसगढ़ी के संग राज म बउरत भाखा बोली जतने के उदीम आदि विषय पर गोष्ठी आयोजित है ।

कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने परपोड़ी मे नये कॉलेज भवन का किया शिलान्यास : उच्च शिक्षा के लिए अब विद्यार्थियों को दूर नही जाना पडे़गा

Image
रायपुर/छ.ग./कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज बेमेतरा जिले के साजा तहसील की नगर पंचायत परपोड़ी मे 4 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय अवंती बाई लोधी महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य शिलान्यास किया। मंत्री श्री चौबे ने इस मौके पर शासकीय आईटीआई परपोड़ी मे अतिरिक्त भवन के निर्माण की आधारशिला रखी और नवनिर्मित भवन तथा वर्कशॉप का लोकार्पण किया।   मंत्री श्री चौबे ने महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य शुरू होने तथा आईटीआई परपोड़ी के भवन विस्तार कार्य के लिए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इससे परपोड़ी इलाके के युवाओं को अध्ययन के लिए अन्यत्र नहीं जाना होगा। परपोड़ी अंचल के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए साजा, थानखम्हरिया, बेमेतरा, बेरला, धमधा दुर्ग या कवर्धा जाना पड़ता था। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

आधुनिक पद्धति से सब्जी की खेती नेे खोली समृद्धि की राह

Image
किसान परमेश्वर ने एक साल में कमाए 8 लाख रूपए रायपुर/छ.ग./परम्परागत ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीक के विवेकपूर्ण प्रयोग से प्रगति के नये सोपान तय किये जा सकते हैं। यह साबित किया है जंगल और पहाड़ों के बीच बसे उत्तर बस्तर कांकेर के चारामा विकासखण्ड के छोटे से गांव सराधु-नवागांव के किसान श्री परमेश्वर रजक ने। सब्जी की खेती से उन्हें एक वर्ष में आठ लाख रूपये की आमदनी प्राप्त हुई है। श्री रजक परम्परागत सब्जी की खेती को आधुनिक पद्धति से कर लखपति बनने के साथ दूसरे किसानों के लिए प्ररेणा स्त्रोत भी बन गये है। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में दो एकड़ में करेला एवं बरबट्टी की फसल लेकर चार लाख रूपये कमाए हैं और इस वर्ष 22 जुलाई से अब तक चारामा मण्डी में लगभग एक लाख रूपये की सब्जी विक्रय किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने आधुनिक पद्धति से सब्जी की खेती करना शुरू किया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग से अपनी ढ़ाई एकड़ जमीन पर तार फेंसिंग कराने के लिए निःशुल्क तार मदद और ड्रिप सिस्टम के लिए 43 हजार रूपये के अनुदान का लाभ लिया और अब वे दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं। श्री परमेश्वर ने बताया कि एम. कॉम. तक शिक्षित ...

छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन: घटेगा कुपोषण, बढ़ेगा रोजगार

Image
रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ के वनांचल में उगाए जाने वाली कोदो-कुटकी और रागी फसल को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य में मिलेट मिशन की शुरूआत की गई है। जहां इस मिशन से वनांचल में लोगों के पोषण स्तर पर वृद्धि होगी। वहीं इन फसलों के वैल्यु एडिशन से रोजगार भी मिलेगा। किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर कोदो-कुटकी के लिए जहां समर्थन मूल्य घोषित किया गया है, वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इन फसलों को शामिल कर इनके लिए इनपुट सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान इन फसलों की खेती के लिए उत्साहित हैं।  लघु धान्य फसलों में पाए जाने वाले भरपूर पोषक तत्वों को ध्यान में रखते हुए उत्तर बस्तर कांकेर जिले में जिला प्रशासन और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले के किसानों को मिलेट मिशन के तहत उन्नत खेती के लिए जानकारी दी जा रही है। कोदो-कुटकी के उत्पादन और संग्रहण के लिए किसान विकास समिति का गठन किया गया है, जिसमें 300 परिवार जुड़े हैं। लघु धान्य फसलों के वैल्यु एडिशन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर और दुर्गुकोंदल विकासखण्ड के ग्राम गोटुलमुण्डा मे...