योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा : श्री ताम्रध्वज साहू
- योग के प्रचार-प्रसार से जनमानस को मिलेगा लाभ
- गृह मंत्री ने डायबिटीज रोग निवारक ‘योग‘ वीडियो ब्लॉग का किया शुभारंभ
कार्यक्रम में उपस्थित डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. सत्यजीत साहू ने योग के चिकित्सकीय लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस वीडियो प्रसारण में योग प्रशिक्षिका सुश्री अन्नपूर्णा टिकरिहा के द्वारा योगासनों को सरलता पूर्वक करने के तौर-तरीके बताया गया। कार्यक्रम में माता कर्मा समिति के संस्थापक श्री संतराम साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश के साहू संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सरिता साहू, आचार्य अनिमेशा नंद जी, आचार्य अर्पिता नंद जी सहित श्री दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, श्री सूरज दुबे, गुरू वस्वराज, श्री नारायण प्रसाद परगनिहा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के महासचिव श्री खोमेश साहू, योग शिक्षिका सुश्री वर्षा साहू, डॉ. योगिता टिकरिहा और श्री देवेन्द्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Comments