किसान मेला रायपुर : स्प्रे करते ही छह दिन में फल

रायपुर/बदलते समय के साथ कृषि विज्ञान तेजी से आगे बढ़ रहा है। कृषि विवि में लगे फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी व किसान मेला में सामान्य फसल को हाईब्रिड में बदलने की तकनीक ने किसानों को खासा प्रभावित किया हुआ है। यहां प्रदर्शित स्प्रे को फसल में डालते ही फल, सब्जी, धान का आकार छह दिनों में बढ़ जाएगा। किसानों को हाईब्रिड फसल करने के लिए उसी तरह का बीज खरीदना होता है, जो सामान्य की तुलना में महंगा होता है। कई किसान हाईब्रिड और सामान्य दोनों फसलें लगाते हैं। वहीं कृषि वैज्ञानिकों को भी हाईब्रिड बीज तैयार करने के लिए काफी मशक्कत करनी होती है, लेकिन मेले में आया साइजर प्लस स्प्रे फसल को बिना नुकसान पहुंचाए अधिक फायदा पहुंचा सकता है। महाराष्ट्र के सतारा से आई कंपनी के तन्मय सोहन का कहना है, इस प्रोडक्ट को कृषि वैज्ञानिकों ने मधुमक्खी के मल और आठ से अधिक फलों से तैयार किया है। 5 साल से अधिक साल शोध के बाद इसे फसलों में प्रयोग किया गया, जिसमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

  • परामर्श के बाद अपनाएं

किसान मेले में विभिन्न कंपनियां अपने प्रोडक्ट लेकर पहुंची है। हर कंपनी फसल में बढ़ोत्तरी का दावा कर रही है, ऐसे में किसान भी असमंजस की स्थिति में है कि कौन सा प्रोडक्ट उपयोगी है। ज्यादातर किसान कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श के बाद ही इसे खरीद रहे है। वैज्ञानिक भी किसानों को विस्तृत जानकारी लेने के बाद फसल में प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।

  • धान की तुलना में सब्जी पर अधिक उपयोग

महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश, गुजरात क्षेत्र में इसका उपयोग किसान करने लगे है। धान के फसल की तुलना सब्जी में इसका उपयोग अधिक हो रहा है। वैज्ञानिक का कहना है, स्प्रे को फसल पर छिड़कने के बाद 6 दिनों में ही फल का आकार बड़ा हो जाता है। इससे स्वाद में फर्क नहीं पड़ता, केवल आकार बदलता हैं अगर इसके बाद किसान फसल में इसका उपयोग नहीं करता तो फलों का आकार भी कम हो जाएगा। किसान जब चाहे, इसे फसल में डाल सकता है। बाजार में बेर, जाम, आम समेत अन्य चीजें हाईब्रिड आने लगी हैं। इस स्प्रे के उपयोग से किसान को दो फसल करने की जरूरत ही नहीं होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य