Posts

Showing posts from March, 2022

बेहतर कार्यप्रबंधन से घटी राज्य की बेरोजगारी दर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ तीसरे क्रम पर सीएमआईई ने जारी किये आंकड़े: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 1.7 प्रतिशत, जबकि देश में 7.4 प्रतिशत नीतिगत फैसलों औैर बेहतर प्रबंधन ने घटाई राज्य की बेरोजगारी दर रायपुर/छ.ग./सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनॉमी संगठन द्वारा जारी किये गये बेरोजगारी के नवीनतम आंकड़ों ने एक बार फिर विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 1.7 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में तीसरे क्रम पर है। राज्य सरकार के नीतिगत फैसले और बेहतर कार्यप्रबंधन से लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिससे राज्य की बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है। फरवरी 2022 की स्थिति में सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे कम बेरोजगारी दर ओडिशा में एक प्रतिशत है। जबकि सर्वाधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में 32.3 और हरियाणा में 31 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ ने समावेशी विकास का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तीन साल पहले महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के अनुरूप नया मॉडल अपनाया...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली दीदियों को किया सम्मानित

आपके बनाये हुये ब्रीफकेस की चर्चा देशभर में हो रही : मुख्यमंत्री भावुक हुई नोमिन पाल ने कहा " कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री हमें बुलाकर करेंगे सम्मानित" मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीदीयों को भेंट की होली की मिठाई रायपुर/छ.ग./मंगलवार का दिन गोबर से बजट का ब्रीफकेस बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए तब यादगार बन गया जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उन्हें विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया । मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर स्वयं सहायता समूह की दीदियां भावुक हो गईं और कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके काम का सम्मान स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह की दीदीयों नीलम अग्रवाल  , नोमिन पाल, मनीषा पटवा,कांति यादव,लता पुणे को होली के त्योहार से पूर्व मिठाई भी भेंट की । मुख्यमंत्री ने दीदियों से कहा कि आपके द्वारा बनाए गए ब्रीफकेस की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है आपका यह कार्य मौलिक तो है ही साथ ही हमारे गोधन का भी सम्मान है । नोमिन ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोग गोबर से पेंट बनाने की तैयारी कर र...

गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं का किया गया सम्मान

Image
  आपके बनाये हुये ब्रीफकेस की चर्चा देशभर में हो रही : मुख्यमंत्री भावुक हुई नोमिन पाल ने कहा " कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री हमें बुलाकर करेंगे सम्मानित" मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीदीयों को भेंट की होली की मिठाई रायपुर/छ.ग./मंगलवार का दिन गोबर से बजट का ब्रीफकेस बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए तब यादगार बन गया जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उन्हें विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया । मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर स्वयं सहायता समूह की दीदियां भावुक हो गईं और कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके काम का सम्मान स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह की दीदीयों नीलम अग्रवाल  , नोमिन पाल, मनीषा पटवा,कांति यादव,लता पुणे को होली के त्योहार से पूर्व मिठाई भी भेंट की । मुख्यमंत्री ने दीदियों से कहा कि आपके द्वारा बनाए गए ब्रीफकेस की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है आपका यह कार्य मौलिक तो है ही साथ ही हमारे गोधन का भी सम्मान है । गोबर से बजट का ब्रीफकेस बना नोमिन ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोग गोब...

किसान मेला रायपुर : स्प्रे करते ही छह दिन में फल

Image
रायपुर/बदलते समय के साथ कृषि विज्ञान तेजी से आगे बढ़ रहा है। कृषि विवि में लगे फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी व किसान मेला में सामान्य फसल को हाईब्रिड में बदलने की तकनीक ने किसानों को खासा प्रभावित किया हुआ है। यहां प्रदर्शित स्प्रे को फसल में डालते ही फल, सब्जी, धान का आकार छह दिनों में बढ़ जाएगा। किसानों को हाईब्रिड फसल करने के लिए उसी तरह का बीज खरीदना होता है, जो सामान्य की तुलना में महंगा होता है। कई किसान हाईब्रिड और सामान्य दोनों फसलें लगाते हैं। वहीं कृषि वैज्ञानिकों को भी हाईब्रिड बीज तैयार करने के लिए काफी मशक्कत करनी होती है, लेकिन मेले में आया साइजर प्लस स्प्रे फसल को बिना नुकसान पहुंचाए अधिक फायदा पहुंचा सकता है। महाराष्ट्र के सतारा से आई कंपनी के तन्मय सोहन का कहना है, इस प्रोडक्ट को कृषि वैज्ञानिकों ने मधुमक्खी के मल और आठ से अधिक फलों से तैयार किया है। 5 साल से अधिक साल शोध के बाद इसे फसलों में प्रयोग किया गया, जिसमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। परामर्श के बाद अपनाएं किसान मेले में विभिन्न कंपनियां अपने प्रोडक्ट लेकर पहुंची है। हर कंपनी फसल में बढ़ोत्तरी क...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेले का उद्घाटन

Image
गोबर से बने सूटकेस में बजट पेश करना मेरे लिए सौभाग्य की बातः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेले का उद्घाटन रायपुर/शहरों में मिलेंगे अब गांवों के उत्पाद, मांग के अनुसार होगा उत्पादन गोबर से बने सूटकेस में बजट पेश करना मेरे लिए सौभाग्य की बातः मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेले का उद्घाटन। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेला का उद्घाटन किया । इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाएं कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने मेले का उद्धाटन करते हुए कहा कि पुरखों के बताए रास्ते पर चलने से कांटे नहीं चुभते हैं, प्रदेश के खनिज भंडार व प्राकृतिक संसाधनों से मिलने वाली राशि का सही वितरण ही पुरखों का सपना था जो वर्तमान में साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कभी किसी भी वर्ग से भेदभाव नहीं किया और छोटे, बड़े सभी किसानों का कर्ज माफ किया। मुख्यमंत्री ने...

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद जी 12 और 13 मार्च को रायपुर में समाज के लोगों से मिलेंगे

Image
रायपुर/छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री एम आर निषाद जी दो दिन रायपुर में रहेंगे 12 और 13 मार्च तक सम्मानीय समाज जन एवं मछुआ समिति के सदस्य, अपनी समस्याओं के साथ मिलना चाहते हैं तो उनके निज निवास कृष्णा वाटिका हर्ष टावर के सामने देवपुरी रायपुर में संपर्क कर सकते हैं. श्री एम आर निषाद

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद जी 12 और 13 मार्च को रायपुर में समाज के लोगों से मिलेंगे

Image
रायपुर/छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री एम आर निषाद जी दो दिन रायपुर में रहेंगे 12 और 13 मार्च तक सम्मानीय समाज जन एवं मछुआ समिति के सदस्य, अपनी समस्याओं के साथ मिलना चाहते हैं तो उनके निज निवास कृष्णा वाटिका हर्ष टावर के सामने देवपुरी रायपुर में संपर्क कर सकते हैं. श्री एम आर निषाद

छ.ग. भूपेश सरकार व महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण की शासकीय योजनाएं

Image
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को किया सम्मानित रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में सुरक्षित मातृत्व के लिए पांच हितग्राहियों को 05-05 हजार रूपए के चेक प्रदान कर कौशल्या मातृत्व योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। योजना से बच्चियों के लालन-पोषण और शिक्षा में मदद मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश की सभी बहन-बेटियों और माताओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में हमेशा महिलाओं का ऊंचा स्थान रहा है। यहां समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर होने के बावजूद आर्थिक भागीदारी के मामले ...

रायपुर में नेशनल बाईक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन, छत्तीसगढ़ में मोटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने पहल

Image
पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव - मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रतियोगिता से युवाओं में होगा नई ऊर्जा का संचार सहासिक बाईक रेसिंग के प्रदर्शन से खेल प्रेमी दर्शक हुए रोमांचित देश में पहली बार रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता तथा फ्री स्टाईल मोटोक्रास का आयोजन राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 एवं फ्री स्टाइल मोटोक्रास प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में 5 मार्च से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 एवं फ्री स्टाइल मोटोक्रास प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इससे पहले उन्होंने स्टेडियम में स्वयं बाईक चलाते हुए प्रवेश कर मंच तक पहुंचे और सभी बाईकर्स तथा खेल प्रेमी दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बाईक राईडर्स के साहसिक और हैरत अंगेज प्रदर्शन से दर्शक रोमांचित हो उठे।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ...

छत्तीसगढ़ में चल रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता

Image
बच्चों के कुपोषण स्तर में लगातार आ रही गिरावट प्रदेश में एक लाख 70 हजार बच्चे हुए कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ में कुपोषण की दर राष्ट्रीय औसत से भी कम छत्तीसगढ़ में कुपोषण अन्य राज्यों से कम सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है। प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2016 से 2022 तक आयोजित वजन त्यौहार के आंकड़ों के अनुसार कुपोषण की दर में लगातार कमी आई है। इसके चलते बच्चों कुपोषण की दर 30.13 प्रतिशत से घटकर अब मात्र 19.86 प्रतिशत रह गई है। राज्य में कुपोषण दर में लगभग 10.27 प्रतिशत की कमी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के चलते एक लाख 70 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं।   मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत भोजन वितरण  उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन त्यौहार के द्वारा अवधि विशेष में सभी बच्चों का वजन लिया जाकर पोषण स्तर ज्ञात किया जाता है। विभाग द्वारा जुलाई 2021 में लगभग 22 लाख बच्चों का 10 दिन के भीतर वजन लिय...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली बड़ी सफलता

Image
भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीसगढ़ में दी 07 खेलो इंडिया सेंटर की मंजूरी राज्य सरकार के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी आर्चरी और हॉकी के लिए दो-दो केन्द्रों, वॉलीबाल, मलखम्ब और फुटबाल के लिए एक-एक केन्द्र की मंजूरी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों से मिलेगा प्रशिक्षण भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीसगढ़ में दी 07 खेलो इंडिया सेंटर की मंजूरी रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्कीम के तहत सात खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है। ये सातों केन्द्र अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आर्चरी और हॉकी के लिए दो-दो केन्द्रों, वॉलीबाल, मलखम्ब और फुटबाल के लिए एक-एक केन्द्र की मंजूरी दी गई है। इन केन्द्रों में संबंधित खेलों के छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों के द्वा...

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

Image
राजधानी रायपुर में सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी पर नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित हुआ देश के 20 से ज्यादा राज्य बने प्रतिभागी भारत सरकार के अधिकारी हुए शामिल राजधानी रायपुर में सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी पर नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित हुआ रायपुर/छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया है। इससे छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ बनाने में सफलता मिली है। डॉ. डहरिया आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी होटल में आयोजित सोशल इंटरप्राइजेस फार गारबेज फ्री सिटी नेशनल कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। भारत सरकार के आवास एवं नगरीय मामले मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में देश के 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि स्वच्छता मॉडल की जब हमने शुरूआत की तो राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य बहुत धीमी गति से हो रहे थे। हमारी कोशिश रही है राज्य की स्वच्छता की पुरानी पंरपरा को जीवित करते हुए आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए हमने नरवा गरवा घुरवा बा...

महिलाएं अब घरेलू कार्य के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी से अपनी सहभागिता बढ़ा रहीं हैं:गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह

Image
स्व सहायता समूह ने आयमूलक गतिविधियों से कमाए 2 लाख 84 हजार रुपए पहले स्वयं प्रशिक्षण लिया, अब दूसरों को दे रहीं प्रशिक्षण   ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह रायपुर/ग्रामीण महिलाएं अब घरेलू कार्य के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी से अपनी सहभागिता बढ़ा रहीं हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में संचालित आय मूलक गतिविधियों में ग्रामीण महिलाएं आर्थिक सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं। इस तरह अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी, उनका भरण पोषण और अपने जीवन स्तर में सुधार लाने में सक्षम हो रही हैं। विकासखंड खरसिया की ग्राम पंचायत लोढ़ाझर इस सफलता का साक्षी बन रहा है, यहां बिहान के अंतर्गत 2018 में गठित कान्हा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भविष्य को देखते हुए पहले स्वयं एवं समूह के सदस्यों के आर्थिक सहयोग के लिए एक निश्चित राशि समूह के खाते में डालना प्रारंभ किया, ताकि बचत राशि का उपयोग कर समूह की आय में वृद्धि और रोजगार गतिविधियां की जा सके। इस बीच मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल से छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना की शुरुआत हुई, जिसमें ग्र...

छत्तीसगढ़ अपनी नवाचार योजनाओं के माध्यम से पूरे देश को रास्ता दिखा रहा है - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
छत्तीसगढ़ के नवाचारी योजनाओं से आ रहा बदलाव ग्राम कौही में 57.55 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपनी नवाचार योजनाओं के माध्यम से पूरे देश को रास्ता दिखा रहा है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गतिशील करने के लिए लागू की गई ये योजनाएं बड़ा बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में आवारा मवेशियों की समस्या बड़े पैमाने पर है और वहां भी छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को लागू करने पर विचार किया जा रहा है। किसानों के फसलों के उचित मूल्य देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जो फैसला लिया है। उसने पूरे देश में किसानों के मन में फसल के उचित दाम को लेकर आकांक्षा जगाई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम कौही में जल संसाधन विभाग की 52 करोड़ रूपए की लागत की विकास योजनाओं और क्रेडा की 5 करोड़ 55 लाख रूपए लागत की विकास योजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। ग्राम कौही में 57.55 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लोगो...