Posts

Showing posts from December, 2021

नए वर्ष में छत्तीसगढ़ में दो नई योजनाओं की शुरूआत

बच्चों के पठन और गणितीय कौशल विकास हेतु सौ दिनों का अभियान  शाला त्यागी बच्चों के लिए व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम -स्किल हब इनिशियेटिव  रायपुर/छ.ग./नए वर्ष के पहले दिन छत्तीसगढ़ में दो नई योजनाओं की शुरूआत की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक जनवरी को मयाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी में सुबह 11बजे आयोजित कार्यक्रम में दो नई योजनाएं स्किल हब इनिशिएटिव और सौ दिनों का पठन, गणितीय कौशल विकास का शुभारंभ होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अम्बिकापुर से वर्चअल रूप से जुड़कर दोनों कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे।     स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 19 आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जो पढ़ाई छोड़ चुके हैं उनको व्यवसायिक शिक्षा पर आधारित कौशल केन्द्र में प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर मिलेगा। कौशल विकास के साथ-साथ स्व-रोजगार और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। योजनांतर्गत सर्टिफिकेशन की अवधि छह माह की होगी। स्कूल समय के बाद और अवकाश के समय में बच्चों को दो घंटे की व्यवसायिक शिक्षा दी जाएग...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को अगले पाँच वर्षों के लिए जारी रखने की मांग

Image
श्री बघेल ने कहा नक्सल उन्मूलन में तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बलों पर किये 15 हजार करोड़ के व्यय की प्रतिपूर्ति हो कोल उत्खनन पर छत्तीसगढ़ के हिस्से की 4,140 करोड़ की राशि शीघ्र देने का किया आग्रह बजट पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आर्थिक मुद्दे पर रखे कई प्रस्ताव केंद्रीय करों में छत्तीसगढ़ के हिस्से की लंबित राशि शीघ्र लौटाने का अनुरोध पेट्रोल एवं डीजल पर केंद्रीय उत्पाद कर में कटौती के स्थान पर केंद्र द्वारा अधिरोपित उपकरों में कमी की जाए जिससे राज्यों को राजस्व हानि न हो छत्तीसगढ़ से वर्ष 2021-22 में कम से कम 23 लाख मीटरिक टन उसना चावल  एफसीआई द्वारा केंद्रीय पुल में लेने का लक्ष्य दिया जाए राज्य  में उपलब्ध अतिशेष धान से ऐथेनॉल उत्पादन हेतु शीघ्र अनुमति दी जाए अमरकंटक में संचालित केन्द्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय का एक कैंपस बस्तर की जनजातियों के विशेष अध्ययन हेतु छत्तीसगढ़ में खोला जाए नैक का क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में खोला जाए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वित्त पोषण अनुपात 90ः10 निर्धारित किया जाए रायपुर में इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्रारंभ करने के ...

असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों और घरों को हुई क्षति का करेें त्वरित आंकलन : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश : संग्रहण केन्द्रों में धान को बचाने के लिए कैप कव्हर लगाए जाएं: जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए सभी जिलों में बढ़ाई जाए कोविड टेस्टिंग किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने अस्पतालों में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं रायपुर।छ.ग.।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों और घरों को हुई क्षति का त्वरित आंकलन करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रभावित लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जाए। श्री बघेल ने जिला कलेक्टरों को वर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाने और पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।      मुख्यमंत्री ने ओमिक्रान और कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिला कलेक्टरों को सभी ऐहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाने तथा अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए स...

किसान सम्मेलन के मंच पर किसान भाईयों द्वारा किसान पगड़ी और प्रतीक स्वरूप हल/नांगर देकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अभिनन्दन किया गया...

Image
रायपुर।छ.ग.।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम गोडमर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा अनावरण किया।

‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’ थीम पर केन्द्रित है छत्तीसगढ़ शासन का वर्ष 2022 का कैलेंडर

Image
रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ थीम पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ वर्ष 2022 का विमोचन किया। वर्ष 2022 का कैलेण्डर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर केन्द्रित है। जिसमें आकर्षक फोटोग्राफ्स के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनसम्पर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा और संयुक्त सचिव जनसम्पर्क श्री उमेश मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कैलेण्डर में माह जनवरी के पन्ने पर धान के कटोरे छत्तीसगढ़ के किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर साल समर्थन मूल्य पर की जाने वाली धान की खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से विभिन्न फसलों को दी जा रही आर्थिक मदद से खुशहाल किसान का चित्र प्रदर्शित किया गया है। फरवरी माह में छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत रागी फसल को दर्शाया गया है। राज्य शासन द्वारा इस मिशन के तहत मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के साथ उनके प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मार्च माह में सुराजी...

‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में मिला प्रथम स्थान

Image
‘भोपाल में आकर्षण का केन्द्र रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स का स्टॉल’ राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण से मूल्यवर्धन तक के कार्य में 7 हजार से अधिक महिला स्वसहायता समूह सक्रिय भोपाल में आकर्षण का केन्द्र रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स का स्टॉल राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण से मूल्यवर्धन तक के कार्य में 7 हजार से अधिक महिला स्वसहायता समूह सक्रिय रायपुर/छ.ग./‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल को 8वें अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह मेला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 22 से 26 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ का स्टॉल लगाया गया था। मेला में ‘‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के स्टॉल का विशेष आकर्षण रहा। यही वजह है कि अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों के स्टॉल को प्रथम स्थान प्राप्त होने के साथ ही राज्य को एक और विशेष उपलब्धि हासिल हुई है।  अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में छत्तीसगढ़...

मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम. आर. निषाद जी नवीन मछुवा नीति को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले

Image
रायपुर/छ.ग./माननीय एम. आर. निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा द्वारा आज मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर नवीन मछुवा नीति हेतु गठित समिति द्वारा अभिमत  के  साथ मसौदा विभाग को सौंपी जा चुकी है जिसे मछुवारों के हित में तत्काल लागू कर मछुवारोंं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल करने निवेदन किया गया।मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात में राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम तथा देवकुमार निषाद सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन थे।

किसानों को दाम, युवाओं को काम, महिलाओं का सम्मान, संस्कृति की पहचान और आदिवासियों के उत्थान के जरिए गढ़ रहे हैं नवा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
रायपुर।छ.ग.।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को पूर्ण सम्मान और स्थानीय संस्कृति को नई पहचान देकर तथा आदिवासियों का उत्थान कर हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं। ‘ग्राम स्वराज’ के स्वप्नद्रष्टा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना की शुरूआत की गई है। लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए किसानों की कर्जमाफी, अच्छी कीमत पर फसलों की खरीदी, वनोपजों की खरीदी और उनके मूल्य संवर्धन (Value Addition) के लिए प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना जैसे कई काम किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर में ‘आउटलुक ग्रुप’ द्वारा आयोजित ‘स्पीकआउट छत्तीसगढ़-2021’ को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वसहायता समूहों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि जिन समाजों ने महिलाओं की अनदेखी, उपेक्षा और उन्हें घर की चहारदीवारी में बंद करने का प्रयास किया है, उन्हें पराभव...

परंपरागत मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप दिया महिलाओं ने

Image
रोजगार के साथ ही कुपोषण को मात देने का काम, आंगनबाड़ियों में अंडों की आपूर्ति मनरेगा, डीएमएफ और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से सामुदायिक मुर्गीपालन कमाए 25 लाख रूपए  मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप देकर अपने पैरों पर खड़ी रायपुर/छ.ग./आदिवासी अंचल की महिलाएं घर पर किए जाने वाले परंपरागत मुर्गीपालन को व्यावसायिक रूप देकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। अलग-अलग स्वसहायता समूहों की ये महिलाएं स्वरोजगार के साथ ही कुपोषण को मात देने का भी काम कर रही हैं। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम), डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) और 14वें वित्त आयोग के अभिसरण से सुदूर वनांचल बीजापुर जिले की 43 समूहों की महिलाएं सामुदायिक मुर्गीपालन कर अंडा उत्पादन कर रही हैं। स्थानीय जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान हेतु आंगनबाड़ियों के लिए इन अंडों की खरीदी कर रही है। समूह की महिलाएं स्थानीय बाजारों में भी इन अंडों को बेचती हैं। विभिन्न स्वसहायता समूहों द्वारा जिले के 43 सामुदायिक मुर्गीपालन केन्द्रों में तीन लाख 77 हजार अण्डों का उत्पादन क...

किसान श्री बालचंद साहू ने मत्स्य पालन कर अपने आर्थिक स्तर को सुधारने में सफलता पाई

Image
गरियाबंद/छ.ग./जिले के विकासखंड़ फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम कुम्ही के किसान श्री बालचंद साहू ने मत्स्य पालन कर अपने आर्थिक स्तर को सुधारने में सफलता पाई है। श्री बालचंद पहले अपने पुस्तैनी 18 एकड़ जमीन में धान फसल की पैदावारी ले रहा था, जिसमें लागत के मुताबिक आमदनी नहीं हो रही थी। ऐसी स्थिति में बालचंद ने खेती के अलावा अतिरिक्त आमदनी हेतु मत्स्य पालन का विकल्प चुना और मछली पालन गतिविधियों का अवलोकन कर इससे प्रोत्साहित होकर उन्होंने अपने 01 हेक्टेयर जमीन में तालाब का निर्माण करवाया और मत्स्य विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया। मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया।     उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन विभाग द्वारा वर्ष 2019.20 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत, स्वयं की भूमि पर स्वयं के व्यय से 01 हेक्टेयर जलक्षेत्र निर्माण पर योजनानुसार 40 प्रतिशत की दर से अनुदान राशि 2ण्80 लाख रूपये भी प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने मत्स्य पालन गतिविधियों का विस्तार किया और सालभर के भीतर ही अक्टूबर 2020 में उन्होंने 50 टन मत्स्य उत्पादन कर बाजारों में बिक्री कर अच्छ...

पशुपालन, डेयरी एवं मछलीपालन करने वाले किसानों को किसान के्रडिट कार्ड उपलब्ध करवाने हेतु 15 नवम्बर से 15 फरवरी 2022 तक देशव्यापी एएचडीएफसी केसीसी अभियान

रायपुर/छ.ग./इस विशेष अभियान के तहत सभी पात्र पशुपालक किसानों को पशुओं के देखभाल के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा एवं किसान के्रडिट कार्ड उपलब्ध कराये जाएंगे। केसीसी के लिए 1.60 लाख रूपए तक कोई कोलेटरल (जमीन के दस्तावेज या प्रसंस्करण इकाइयों के साथ टाई-अप) की आवश्यकता नहीं है। पशुपालक, मुर्गीपालक किसान (व्यक्ति व समूह, स्व सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह) जिनके स्वयं के या किराये, लीज पर लिया गया शेड हो वह केसीसी के लिए पात्रता रखता है। एक उन्नत दुधारू गाय हेतु अधिकतम ऋण 25 हजार 750 रू, एक दुधारू भैंस हेतु अधिकतम ऋण 31 हजार 250 रू., बकरी, भेड़, हेतु अधिकतम ऋण 28 हजार 908 रू. एक सूकर इकाई (2़1) हेतु अधिकतम ऋण 39 हजार 480, एक पोल्ट्री इकाई (100) के लिए अधिकतम ऋण 10 हजार रूपए और मछलीपालन के लिए डेढ़ लाख प्रति हेक्टेयर ऋण लिया जा सकता है। पशुपालन हेतु केसीसी के लिए आवश्यक दस्तावेज 2 फोटो, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक प्रथम पेज की छायाप्रति, शेड संबंधी भूमि संबंधित दस्तावेज आवश्यक है। इसी प्रकार मत्स्य पालन हेतु केसीसी के लिए 3 फोटो, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक प्रथम पेज की छायाप्रति, तालाब का न...

अर्थव्यवस्था बचाने के लिए जनता की जेब में पैसा डालना होगा - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Image
“कृषि उत्पादन का बढ़ना देश की ताकत होनी चाहिए, समस्या नहीं” “समस्या के समाधान के लिए साथ बैठकर चर्चा करना जरूरी” “हमने उद्योगपतियों से चर्चा के बाद औद्योगिक नीति 2019-24 बनाई” “किसानों की बात, उद्यमियों के साथ” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल किसान नेता श्री शिवकुमार शर्मा और श्री राकेश टिकैत ने किसान हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सराहना की रायपुर।छ.ग.।हमारा देश और प्रदेश कृषि प्रधान है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है। व्यापार और उद्योग की अर्थव्यवस्था भी कहीं-न-कहीं किसानों से जुड़ी होती है। उद्योग का पहिया तब घूमेगा जब व्यापारी उनसे सामान खरीदेंगे और व्यापारी का सामान तब बिकेगा जब जनता की जेब में पैसा होगा। अर्थव्यवस्था बचाने के लिए जनता की जेब में पैसा डालना होगा। यह बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘हरिभूमि’ मीडिया समूह के आयोजन “किसानों की बात, उद्यमियों के साथ” के मंच से कहीं। किसानों और उद्योगपतियों की ओर से कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल के सा...

जनता के हर सुख दुःख में सरकार हमेशा साथ खड़ी है - प्रभारी मंत्री श्रीमती भेंड़िया

Image
नगरी के ग्राम सेमरा में किया 11.45 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री और धमतरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज नगरी विकासखंड के ग्राम सेमरा में कुल 11.45 लाख रुपए की लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें शीतला मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन पांच लाख रुपए और नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण 6.45 लाख रुपए शामिल है।  ग्राम सेमरा के शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गांव, परिवार, समाज और प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेशवासियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है और आमजनता के हर सुख-दुःख में सरकार साथ है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ग्रामीणों की मांग पर संस्कृति विभाग से दस लाख रुपए की राशि की अनुशंसा करने की बात कही। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो काम वर्षो तक लंबित...

बाबा गुरू घासीदास जी ने सामाजिक कुरीतियों को किया मिटाने का काम : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

Image
नगरीय प्रशासन मंत्री बाबा गुरू घासीदास सार्वजनिक जयंती समारोह में हुए शामिल  रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी द्वारा मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने मानव जाति के उत्थान के लिए उपदेश दिए हैं, उनके बताये हुए मार्ग में चलकर हम जीवन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। बाबा गुरू घासीदास जी ने तत्कालीन समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों, प्रथाओं, छुआछूत, जातिप्रथा आदि सामाजिक बुराईयों को दूर करने का प्रेरणास्पद काम किया। मंत्री डॉ. डहरिया राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में बाबा गुरू घासीदास जी के 265वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।  मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने समता रूपी समाज के निर्माण और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। डॉ. डहरिया ने कहा कि वर्तमान समय में जीवन की लड़ाई तलवार से नहीं कलम से लड़ी जाएगी, जो शिक्षा से संपन्न होगा। हम सबको बाबा गुरू घासीदास जी के बताए ’मनखे-मनखे एके बरोबर’ के संदेश को जीवन...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 18 दिसम्बर को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर लालपुर धाम में आयोजित गुरु पर्व मेला में शामिल हुए...

Image
रायपुर/ छ.ग./ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 18 दिसम्बर को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर लालपुर धाम में आयोजित गुरु पर्व मेले में शामिल हुए। गुरु पर्व मेला में उन्होंने लालपुर धाम में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम  गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा की । कहा-बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश आज भी हैं प्रासंगिक राज्य सरकार उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कर रही है कार्य मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का किया उल्लेख। लोगों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का किया आह्वान कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में थे उपस्थित.

मनखे-मनखे एक समान के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैतखाम में टेका मत्था: लोगों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद साधु, संतों और महापुरुषों के बताए मार्ग में चल रही छत्तीसगढ़ सरकार संत बाबा गुरु घासीदास की जयंती की प्रदेशवासियों को दी बधाई मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुस्तकालय और कम्प्यूटर के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 18 दिसम्बर को बाबा गुरू घासीदास की जयंती के एक दिन पूर्व राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित सार्वजनिक गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मानव जाति के उत्थान में संत बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है। हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए। साधु-संतों और महापुरूषों के बताए रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार के आज 3 साल पूरे हो रहे हैं। बाबा गुरुघासीदास जी का आशीर्वाद है कि उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  उनके ही आशीर्वाद से सभी लोगों के कल्याण और छत्तीसगढ़ क...

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा में किया गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी

Image
समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ बालोद/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के पुराना जनपद पंचायत काम्पलेक्स में गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दुग्ध उत्पादक पशुपालको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति की नई शाखा नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शुरू होने से आसपास के दुग्ध उत्पादक पशुपालको को लाभ मिलेगा।  उन्हें दूध का सही दाम मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों सहित समाज के सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू, पूर्व विधायक श्री डोमेंद्र भेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा, एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, तहसीलदार श्री आर.आर. दुबे,...

लौट रहा गौरव और आत्म सम्मान, देश में बढ़ रही छत्तीसगढ़ की पहचान, छत्तीसगढ़ के छत्तीस माह : बनने लगी है विकास की नई राह

Image
रायपुर/छ.ग./यह समय का पहिया, कब और कैसे आगे बढ़ जाता है, पता ही नहीं चलता। तीन साल हो गए। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल को। पता ही नहीं चला। कोरोना की वजह से दहशत और लॉकडाउन में अनेक चुनौतियां आई। जिस तरह से समय का पहिया आगे बढ़ता गया, ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ में विकास का पहिया चुनौतियों के बीच कभी थमा नहीं। प्रत्येक मुश्किलों और बाधाओं में भी छत्तीसगढ़ की सरकार जनता के लिये, जनता के साथ खड़ी रही। अपनी योजनाओं और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से सम्मान हासिल करने के साथ छत्तीसगढ़ देश में अपनी एक अलग पहचान भी बनाता जा रहा है। छत्तीसगढ़ देश में अपनी एक अलग पहचान भी बनाता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में राहतों का सिलसिला प्रारंभ हुआ। किसान जो हमारे प्रदेश की शान हैं, उनके हित में फैसले लिये गए।  वर्षों से लंबित 17 लाख 82 हजार किसानों का 8 हजार 755 करोड़ रू. का कृषि ऋण, 244 करोड़ रू. का सिंचाई कर माफ किया। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1700 से अधिक आदिवासी किसानों की 4200 एकड़ जमीन वापिस कर दी। तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 2500 रू. प्रति मानक बोरा से ...

​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बुनकरों के हित में बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के माध्यम से होगी गणवेश खरीदी राज्य में कार्यरत बुनकर समितियों को मिलेगा लाभ शिक्षण सत्र 2022-23 में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के स्कूली छात्रों को किया जाएगा निःशुल्क गणवेश वितरण रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के हजारों बुनकर परिवारों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए स्कूली छात्रों के गणवेश वस्त्रों का क्रय छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित के माध्यम से करने को कहा है। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण फैसले से हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ से जुड़े हजारों बुनकरों को नियमित रोजगार मिलेगा और उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए गणवेश वस्त्रों के क्रय के संबंध में छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।  स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक-माध्यमिक विद्यार्थियों को निःशुल्क और हाई स्कूल-हायर सेकण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कम...

दौड़ा छत्तीसगढ़, रायपुर में ’रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन

Image
हजारों की संख्या में शामिल हुए हर आयु वर्ग के धावक मुख्यमंत्री ने रन फॉर सीजी प्राइड को झंडी दिखाई नवा छत्तीसगढ़ समता और आर्थिक समानता का मॉडल : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर/छ.ग./राजधानी रायपुर में आज सुबह आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के लिए आयोजित इस दौड़ में हर आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुबह 7 बजे गांधी उद्यान चौक से झंडी दिखाकर रन फॉर सीजी प्राइड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांधी उद्यान का पूरा क्षेत्र लोगों के हुजूम से खचाखच भरा हुआ था। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे स्कूली बच्चों से लेकर प्रदेशभर से आए युवा धावकों का समूह इस दौरान भारत माता की जय, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का उद्घोष करने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रन फॉर सीजी प्राइड के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जैसे ही मंच पर पहुंचे वहां मौजूद जनसमूह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके प्रति उत्तर में मुख्यमंत्री ने युवाओं में ...

देशभर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार

Image
16 नवम्बर से 12 दिसम्बर के बीच देशभर में बने डिजिटल हेल्थ आईडी में अकेले छत्तीसगढ़ की भागीदारी 35 प्रतिशत केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ को किया पुरस्कृत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश में 16 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे 2021 के दौरान छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 53 हजार 067 डिजिटल हेल्थ आईडी बनाए गए। देशभर में इस दौरान बनाए गए कुल एक लाख 52 हजार 942 आईडी में अकेले छत्तीसगढ़ की भागीदारी 35 प्रतिशत है। ये सभी आईडी राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम को बधाई दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज नई दिल्ली में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया। स्वास्थ्य व...

छत्तीसगढ़ मॉडल, समावेशी विकास का ऐसा मॉडल, जिसके मूल में सद्भाव, करुणा तथा सबकी भागीदारी : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
लोकवाणी (आपकी बात-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ) की 24वीं कड़ी प्रसारित छत्तीसगढ़ ने स्थापित किए विकास और न्याय के नये प्रतिमान देश और दुनिया की चर्चा में है विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल तीन सालों में छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में एक नई ताजगी और ऊर्जा का हुआ संचार प्रशासन के क्षेत्र में 72 नई तहसीलों, 7 अनुभागों तथा 5 जिलों के गठन की पहल कमजोर तबकों की जेब में डाली गई 80 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि छत्तीसगढ़ को तीन साल में स्वच्छता के लिए लगातार तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 24वीं कड़ी में ‘‘नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष’’ विषय पर  बात-चीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इन तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य को अपनी वास्तविक छत्तीसगढ़िया पहचान दिलाते हुए, विकास और न्याय के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं।  इसमें हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो सपने देखे थे, वो हमने पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मेरी तीन साल की सबसे बड़ी सफलता तो यही है कि आप लोग अपन...

छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की पूरे देश में चर्चा : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
  मुख्यमंत्री शामिल हुए एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में आदिवासियों, किसानों सहित सभी वर्गाें का राज्य सरकार पर बढ़ा भरोसा रायपुर।छ.ग.।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमने जनता से किए वादे पूरे किए हैं। आदिवासियों, किसानों सहित सभी वर्गाें का राज्य सरकार पर अटूट भरोसा है। हम गांवों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पुरखों के समृद्ध और शांतिपूर्ण छत्तीसगढ़ के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। आज विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में एबीपी न्यूज द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन की शुरूआत में मौन रखकर देश के पहले सीडीएस शहीद जनरल श्री बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत और शहीद अन्य जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा राजनीति में जब आया तो यह सोचकर आया था कि मुझे जनता की सेवा करना है। जनता की हक की लड़ाई लड़ना है, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का मौका जनता ने दिया है, यह मेरा सौभाग्य है। सरकार पर जनता ने विश्...