Posts

Showing posts from October, 2021

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई

युवा छत्तीसगढ़ की ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल कर  इसे मॉडल राज्य बनाएंगे: भूपेश बघेल रायपुर, 31 अक्टूबर 2021  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपने निर्माण का 21 वां वर्ष पूर्ण कर 22 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हमारा युवा छत्तीसगढ़ ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। इस ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करते हुए हमें छत्तीसगढ़ राज्य को एक मॉडल राज्य बनाना है।  श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ का संकल्प लेकर मजूबत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार और  संसाधनों को संरक्षित और सवंर्धित करने के साथ ही सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं। वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता बोनस और वनोपजों का वाजिब दाम दिलाकर राज्य सरकार ने जल, जंगल, जमीन का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाया है। विकास प्रदेश के हर कोने और हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए नई प्रशासनिक ईकाइयों का गठन किया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजब...

श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी दूर-दृष्टि और पक्के इरादों से भारत के विकास को दी नई दिशा : मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती इंदिरा गांधी के भारत के विकास में दिए अतुल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्रीमती गांधी ने दूर-दृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती गांधी बचपन से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनायी। प्रधानमंत्री के ...

हम सब मिलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं : कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर/छ.ग./कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज अपरान्ह साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्योत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रदर्शन के लिए लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने विभागों द्वारा जन सामान्य की जानकारी के लिए विभागीय योजनाओं की प्रभावी प्रस्तुति एवं प्रचार सामग्री की सराहना की और इसके लिए राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन छत्तीसगढ़ राज्य के विकास की सुखद अनुभूति है। हम सब मिलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़बो के सपने को साकार करने की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि मंत्री श्री चौबे ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेती किसानी को समृद्ध बनाने और राज्य की जलवायु के आधार पर कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में चाय और कॉफी की जशपुर एवं बस्तर जिले में खेती क...

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर बना आम नागरिकों की पसंद : लोगों ने कहा: सरकार आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए है फिक्रमंद

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर बना आम नागरिकों की पसंद-1 रायपुर/छ.ग./छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर ने कम समय में ही आम लोगों में लोकप्रिय हो गए हैं। ये स्टोर आम नागरिकों के लिए सस्ती दरों में गुणवत्तापूर्ण दवाईयां प्राप्त करने के सुलभ साधन बनते जा रहे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी देखने आए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर श्री शैलेन्द्र खण्डेलवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से आम आदमी दवाई की गुणवत्ता के प्रति निश्चिंत है। क्योंकि इन दवाईयों को सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही इस मेडिकल स्टोर को लाभ कमाने के उद्देश्य से शुरू नहीं किया गया है। जिससे कम दरों पर सब्सिडी के साथ नागरिकों को दवाईयां आसानी से मिल रही है। इससे पता चलता है कि सरकार हमारे स्वास्थ्य के लिए फिक्रमंद है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों को यहां मिल रही होम और ट्रेवल किट ब...

मुख्यमंत्री ने ढेकी का चावल, मुनगा पावडर और शहद खरीदा : प्रदर्शनी में सहज भाव से लोगों से मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ली सेल्फी

Image
फेटा, कलगी और वीरन माला भेंटकर बैगा नर्तक दल ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का फीडबैक भी लिया सस्ती जेनेरिक दवाईयां मिलने से लोग अब 2-3 महीने की  दवाईयां एक साथ खरीद रहे हैं रायपुर/छ.ग./प्रदर्शनी में सहज भाव से लोगों से मिले मुख्यमंत्री, सेल्फी भी ली इस दौरान मुख्यमंत्री सहजभाव से लोगों से मिलते और उनका हालचाल भी पूछते रहेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान आयोजित जनजातीय समुदायों की जीवन शैली और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कियामुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान आयोजित जनजातीय समुदायों की जीवन शैली और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कियामुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान आयोजित जनजातीय समुदायों की जीवन शैली और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कियामुख्य...

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने ठोड़का और तुरही के साथ की जुगलबंदी श्री सोरेन और श्री बघेल ने आदिवासी जीवन शैली और विकास योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदर्शनी में बनाये गए गौठान के मॉडल पर  श्री सोरेन के साथ ली सेल्फ श्री सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुर्रा का चखा स्वाद आजीविका गुड़ी में किया तेलघानी मशीन का अवलोकन रायपुर।छ.ग.।राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान दो आदवासी बाहुल्य राज्यों छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने भी पारंपरिक वाद्य ठोड़का और तुरही बजाकर जुगलबंदी की-1 राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान दो आदवासी बाहुल्य राज्यों छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने भी पारंपरिक वाद्य ठोड़का और तुरही बजाकर जुगलबंदी की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान दो आदवासी बाहुल्य राज्यों छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने भी पारंपरिक वाद्य ठोड़का और तुरही बजाकर जुगलबंदी की। झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने जब ठोड़का बजाना शुरू किया तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तुरही बजाकर उनका साथ दिया। यह दिलचस्प नजारा जनसंपर्क विभाग द्वारा लग...

​​​​​​​जनसुविधा के कार्याें के लिए राशि की कोई कमी नहीं : मंत्री डॉ. डहरिया

​​बुनियादी सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता  तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र में 2.30 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण रारपुर। छत्तीसगढ़।मंत्री डॉ डहरिया ने तिल्दा-नेवरा में जिन विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत करीब 2 करोड़ 30 लाख 23 हजार रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्योें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने तिल्दा नेवरावासियों को इस मौके पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में जनसामान्य को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कोरोना काल के बावजूद भी राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास एवं निर्माण के कार्य अनवरत रूप से जारी रहे हैं। आने वाले दिनों में विकास के कामों में और तेजी आएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में विकास एवं निर्माण के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आएगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री डॉ. डहरिया क...

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद और निःशुल्क नाड़ी परीक्षण तथा वैद्य परामर्श से बढ़ी रौनक

Image
 ​​​​​​​ छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला : छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद और निःशुल्क नाड़ी परीक्षण तथा वैद्य परामर्श से बढ़ी रौनक विभिन्न बीमारियों के इलाज में पारंगत वैद्यराज द्वारा दी जा रही सेवाएं रायपुर/छ.ग./राजधानी के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला की रौनक दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।  राजधानी के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला की रौनक दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में यह मेला राज्य लघु वनोपज संघ के तत्वाधान में 02 नवम्बर तक आयोजित है।  मेला में छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 130 से अधिक उत्पाद 15 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है। प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला ने बताया कि मेला में प्रतिदिन संध्या 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी दी जा रही है। मेला में कोदो-कुटकी, रागी, तिखुर के व्यंजन व पकवान तथा गढ़कलेवा आदि फूड जोन के अलावा बच्चों के लिए निःशुल्क छूला की व्यवस्था है। साथ...

दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से नहीं लिया जाएगा कोई भी कर या शुल्क : श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जारी किए निर्देश आम जनता से स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार सामग्री खरीदने की अपील रायपुर/छ.ग.।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से कोई भी कर या शुल्क नहीं लेने और उन्हें पूर्ण सहयोग और समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। ज्ञातव्य है कि इन लोगों द्वारा दीपावली के मौके के लिए विशेष रुप से तैयार की गई सामग्रियों की बिक्री के लिए स्टॉल, दुकानें लगाई जाती हैं। कुम्हार द्वारा दीये, दीप, मूर्तियों, स्व-सहायता समूहों और छोटे कारीगरों द्वारा अनेक सजावटी सामग्री सहित अपने तैयार उत्पादों की बिक्री की जाती है। इन लोगों पर कोई आर्थिक बोझा न पड़े और वे लोग सुविधाजनक रूप से सामग्रियों का विक्रय कर सकें, इसलिए मुख्यमंत्री ने इन लोगों को पूर्ण सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज लखनऊ प्रवास पर रवाना होने के पहले ये आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसी कड़ी में आम जनता से भी यह अपील की है कि वे दीपावली के मौके पर स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार सामग्र...

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी में 2 नवंबर तक आयोजित 10 दिवसीय छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला का किया शुभारंभ

Image
मुख्यमंत्री ने मेला में इलेक्ट्रिक चाक से दीया बनाकर परम्परागत व्यवसायियों को किया प्रोत्साहित दीवाली मेला में खरीदा गया हर उत्पाद किसी आदिवासी परिवार का करेगा जीवन रोशन मुख्यमंत्री ने वनोपज ‘तिखुर’ से बनी मिठाईयों का चखा स्वाद रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 10 दिवसीय छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला का शुभारंभ किया। राजधानी के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों में छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 130 से अधिक उत्पाद 15 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, महापौर नगरपालिक निगम श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री भरत साय उपस्थित थे। राजधानी के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों में छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 130 से अधिक उत्पाद 15 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, महापौर नगरपालिक निगम श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्...

मछुआ सहकारी समितियों को योजना बताएं - छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद

Image
जांजगीर/छ.ग./मछली पालन विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, सदस्य दिनेश फूटान उपस्थित रहे। श्री निषाद ने प्रत्येक मछुआ सहकारी समिति एवं उनके सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। संगोष्ठी में बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद को गावों से आए हुए मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं एवं सुझाव से भी अवगत कराया। बैठक में मछली पालन विभाग सहायक संचालक ने विभागीय योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद बोर्ड अध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करने एवं राशि को नियमानुसार व्यय कर हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि मछली पालन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जनपद पंचायत अधिकारी इस कार्य में विशेष रूचि लेते हुए मछली पालन से जुडी समितियों के लिए पट्टा का वितरण करें। उन्होंने कहा कि प्...

प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हो : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
नशे के कारोबार को रोकने के लिए करें कड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस आयोजित कोविड महामारी में सरकार, प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किया सोशल मीडिया में अफ़वाह फैलाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई हत्या के प्रकरणों में 2011 की तुलना में 32 प्रतिशत तथा हत्या के प्रयास में 37 प्रतिशत की आई कमी चिट फंड कम्पनी के शेष फ़रार डायरेक्टर और पदाधिकारियों को तत्काल करें गिरफ्तार, उनकी सम्पत्ति करें कुर्क लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के होंगे तबादले: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश साम्प्रदायिक और धर्मान्तरण जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस सतर्कता और सजगता के साथ करे त्वरित कार्रवाई रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेंस में दो टूक कहा कि- प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हों। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश में नशे के कारोबार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से आ रहे नशीले...

मछुवा सम्मेंलन का हुआ आयोजन - मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने की मछली पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा, हितग्राहियों को बांटे गये जाल,आइस बॉक्स सहित अन्य सामग्री,

बलौदाबाजार/छ.ग./मछली पालन विभाग द्वारा आज जिला पंचायत सभागार में मछुवा सम्मेंलन का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा एवं बोर्ड के दो अन्य सदस्य दिनेश फूटान  एवं आर एन आदित्य उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में पंजीकृत मछुवा सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर अतिथियों के हाथों जिलें के विभिन्न विकासखंडों के 6 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक स्वरूप मछली जाल, आईस बॉक्स एवं मच्छर जाली का वितरण किया गया। इस दौरान मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद ने अपनें संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी के सपनों के अनरूप मछली पालन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। जिससे लोगों को अधिक से अधिक रोज़गार एवं स्वरोजगार का जरिया बन रहा है। प्रत्येक मछुवा सहकारी समिति एवं उनके सदस्यों को शासन द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए है। इस  गावों से आए हुए मछुवा सहकारी समिति के सदस्यों ने अपनी...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में यहां न्यू सर्किट हाउस के ऑडिटोरियम में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई

Image
अभिनव परियोजनाओं के कारण आज छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में नागरिकों को योजनाओं से मिले प्रत्यक्ष लाभ से होगा परफार्मेंस का आँकलन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस रायपुर/छ.ग./अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाउस के ऑडिटोरियम में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा कि ने ग्रास रूट पर मूलभूत प्रशासन पर अधिकतम ध्यान केंद्रित किया जाए। मंत्रालय से लिए गए निर्णय को धरातल पर पहुँचाने का बीड़ा ज़िला प्रशासन पर है। इसकी समीक्षा आँकड़ों से नहीं, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इन योजनाओं से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाउस के ऑडिटोरियम में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा कि ने ग्रास रूट पर मूलभूत प्रशासन पर अधिकतम ध्यान केंद्रित किया जाए। मंत्रालय से लिए गए निर्णय को धरातल पर पहुँचाने का बीड़ा ज़िला प्रशासन पर है। इसकी समीक्षा आँकड़ों से नहीं, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इन योजनाओं से पहुँचे प्रत्यक्ष लाभ से परफार्मेंस का आँकलन क...

महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब लोगों की पहुंच में लाने का प्रयास : श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का किया शुभारंभ : योजना के अंतर्गत 84 मेडिकल स्टोर हुए शुरू इन मेडिकल स्टोरों में एमआरपी से 50 से 71 प्रतिशत सस्ती मिलेगी गुणवत्तापूर्ण दवाईयां डॉक्टरों और फार्मासिस्टों से जेनेरिक दवाईयों को लोकप्रिय बनाने की अपील यूनिवर्सल हेल्थ कव्हरेज के लक्ष्य के साथ दुर्गम स्थानों में भी पहूँचाई जा रही हैं, स्वास्थ्य सेवाएं मेडिकल स्टोर योजना का किया शुभारंभ: रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहंुच में लाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। इसके लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इसी कड़ी में आज श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया गया है। इन मेडिकल स्टोर्स में जेनेरिक दवाइयां 50 से 71 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यलय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 84 दुकानों ...

देश और दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं गांधी जी के विचार, हमें स्वयं में ढूंढना है गांधी- मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने किया गांधीवादी विचारकों का सम्मान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी आज भी  रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान दौर में भी देश और दुनिया के नवनिर्माण के लिए उनके विचार को आत्मसात करना हम सबके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा-हम सब के अंदर जो गांधीवादी विचार हैं, उन्हें जागृत करने की आवश्यकता है। गांधी को हमें स्वयं में ढूंढना है। इससे पूरे समाज के स्वरूप को सही दिशा में बदला जा सकता है। प्रासंगिक हैं। वर्तमान दौर में भी देश और दुनिया के नवनिर्माण के लिए उनके विचार को आत्मसात करना हम सबके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा-हम सब के अंदर जो गांधीवादी विचार हैं, उन्हें जागृत करने की आवश्यकता है। गांधी को हमें स्वयं में ढूंढना है। इससे पूरे समाज के स्वरूप को सही दिशा में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम यहां नवीन विश्राम गृह रायपुर में आयोजित गांधी जी के मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों के अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज को जोड़ने और श्रम को सम्मा...

आईएएनएस- सी वोटर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया देश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री

Image
सर्वे में सभी मुख्यमंत्रियों के बीच श्री बघेल को मिली सर्वोच्च रेटिंग कल्याणकारी योजनाओं के कारण मिली लोकप्रियता सतत् विकास के लक्ष्यों में लैंगिक समानता के क्षेत्र में भी शीर्ष प्रदर्शन एजेंसी ने कहा- निर्णय लेने की क्षमता और सीईओ जैसी कार्यशैली वाले मुख्यमंत्री लोगों को पसंद रायपुर/छ.ग./आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। श्री बघेल को सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग प्राप्त हुई है। आईएएनएस ने अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं,  जिनमें निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना शामिल है, जिन्होंने कोविड -19 के लिए माता-पिता / अभिभावकों को खो दिया है। महतारी दुलार योजना के तहत ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार,  सतत् विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ भारत म...

बस्तर की जनजातीय संस्कृति को सहेजने और संवारने में 'बादल एकेडमी' की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंगवेज (बादल) का किया लोकार्पण बस्तर के लोक नृत्य, स्थानीय बोलियां, साहित्य एवं शिल्पकला के संरक्षण और संवर्द्धन को मिलेगा बढ़ावा लगभग 5.71 करोड़ रुपए की लागत से की गई है एकेडमी की स्थापना देश दुनिया बस्तर की संस्कृति से हो सकेगी परिचित अधिकारियों-कर्मचारियों को बस्तर की स्थानीय बोली और भाषा का दिया जाएगा प्रशिक्षण रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के समीप आसना ग्राम में बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लेंग्वेज (बादल) के नवनिर्मित परिसर का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय संस्कृति के केन्द्र के रुप में प्रसिद्ध बस्तर के लोक नृत्य, स्थानीय बोलियां, साहित्य एवं शिल्पकला के संरक्षण और संवर्द्धन में आज शुरू हुई  बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेज (बादल) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस केन्द्र की स्थापना 5 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से की गई है। बादल एकेडमी के जरिए बस्तर की विभिन्न जनजातीय संस्कृतियों को एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक हस्तान्तरण करना, बाकी देश-दुन...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में चाय और काफी की खेती को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड के गठन का लिया निर्णय

Image
कृषि मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टी कॉफी बोर्ड का किया जाएगा गठन रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में चाय और काफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड का गठन किये जाने का निर्णय लिया है। उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी, कृषि/उद्यानिकी एवं वन विभाग के एक-एक अधिकारी सहित दो विशेष सदस्य भी शामिल किये जायेंगे।  चाय और काफी की खेती मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय कृषको एवं प्रसंस्करणकर्ता लोगो को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिये और राज्य में चाय-कॉफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 3 वर्षों में कम से कम दस-दस हजार एकड़ में चाय एवं काफी की खेती करने का लक्ष्य अर्जित किया जायेगा। चाय एवं काफी की खेती करने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं कृषि विभाग की अन्य सुविधाएं दी जायेगी। बस्तर जिले में कॉफी की खेती एवं उन...

सैनिकों के सम्मान से आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी देशभक्ति की प्रेरणा: गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

Image
स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री श्री साहू रायपुर/छ.ग./भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा नागरिकों में गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा निकाली गई है। इसी तारतम्य में सैनिकों की स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचने पर राजधानी स्थित साइंस कॉलेज ऑडोटोरियम में उनका सम्मान किया गया। इस युद्ध में छत्तीसगढ़ के भी 100 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। गृह मंत्री श्री साहू ने सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पाक युद्ध 1971 में भाग लेने वाले सैनिकों के सम्मान के लिए स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का छत्तीसगढ़ पहुंचना गौरव की बात है। इससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। साथ ही देश की रक्षा के लिए तत्पर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारत-पाक युद्ध 1971 में पाकिस्तान पर पूर्ण विजय  होने की 50वीं वर्षग...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब अपने बचपन के दोस्त को हेलीकॉप्टर में बिठाया और साथ में ले गए रायपुर

Image
नया खाई के मौके पर पैतृक गांव कुरूदडीह पहुंचे थे मुख्यमंत्री अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचे।  यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की रायपुर/छ.ग./नयाखाई के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचे।  यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। अपने बचपन के दोस्त श्री नारायण निषाद से भी मिले पिछली बार चर्चा के दौरान नारायण ने मुख्यमंत्री से यूं ही कह दिया था कि कभी जब हेलीकॉप्टर में आप गांव में आए तो मुझे भी दिखाएं। मुख्यमंत्री ने आज कहा की आज मैं हेलीकॉप्टर से आया हूं मेरे साथ रायपुर चलो। उनके मित्र को चश्मा भी लग गया है। मुख्यमंत्री ने देखते ही उन्हें कहा कि तुम्हें चश्मा कब लग गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं से भी चर्चा की।

विगत ढाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े : मंत्री डॉ. डहरिया

Image
रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि विगत ढाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े हैं। कोरोना काल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर रही है। किसानों के खाते में पैसे डाले जाने से राज्य में व्यवसायों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पिछले वर्षों में अन्य राज्यों की तुलना में विकास की राह पर सबसे आगे हैं। डॉ डहरिया ने महासमुंद जिले के सरायपाली में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।  इस दौरान छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक श्री देवेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अमृत पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नोविना जगत, गीता बंजारे सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य ...

मंत्री श्रीमती भेंड़िया योजनाओं की प्रगति जानने पहुंची

Image
ग्रामीणों के बीच: कई गांवों में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन शासन की योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों को किया प्रेरित रायपुर/छ.ग./महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों को विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की सौगात दी और शासन की जनकल्यणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जुड़कर विभिन्न आयमूलक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे आमदनी में वृद्धि होगी और पारिवारिक स्थिति में भी सुधार होगा। श्रीमती भेंड़िया ने ग्राम मर्रामखेड़ा में स्कूल अहाता निर्माण, ग्राम केशोपुर, सिंघोला, खल्लारी,कामता और कुसुमटोला में प्राथमिक शाला भवन, ग्राम आड़ेझर में प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, ढोर्रीठेमा में सामुदायिक भवन, ग्राम बोरगॉव में सी.सी.रोड व अहाता निर्माण सहित ग्राम पुसावड़ और पटेली में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। इसके स...

मत्स्य बीज उत्पादन से स्वावलंबन की नई राह

रायपुर/छ.ग./ छत्तीसगढ़ सरकार मत्स्य कृषकों एवं मछुआरों को मछली पालन की नवीनतम तकनीकी एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ तालाब निर्माण से लेकर मत्स्य पालन के लिए दी जा रही मदद ने इसे लाभकारी व्यवसाय बना दिया है। मत्स्य बीज उत्पादन एवं मत्स्य पालन को अपनाकर लोग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने लगे है। बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम करही निवासी किशोर राठी मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर साजा-बेमेतरा क्षेत्र में सफल मत्स्य बीज उत्पादक कृषक के रूप में अपनी पहचान कायम की है। हाल ही में श्री राठी ने 12 लाख रूपए का मत्स्य बीज विक्रय कर 7.50 लाख रूपए का मुनाफा अर्जित किया है। मत्स्य कृषक श्री राठी का कहना है कि क्षेत्र के किसान तालाब निर्माण कराकर मत्स्य पालन करने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे है। इससे मत्स्य बीज की मांग बढ़ गई है। इसको देखते हुए उन्होंने मत्स्य बीज संवर्धन का कार्य प्रारंभ किया। नील क्रान्ति योजना अंतर्गत स्वयं की भूमि में 09 संवर्धन पोखर का निर्माण कराया। इसके लिए मछली पालन विभाग से 6 लाख 74 हजार 800 रूपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई। माह जुलाई-अगस्त में स्पॉन संवर्धन कर 50 लाख ...

गोबर से बिजली बनाकर छत्तीसगढ़ के गांव बनेंगे बिजली के उत्पादन में आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
गौठानों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में धान कूटने, तेल पेरने की मशीनें लगेंगी: लोहारी और जूता बनाने के उद्यम भी होंगे प्रारंभ गौठानों में रोजगारमूलक गतिविधियां प्रारंभ करने में ली जाएगी केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मदद गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री द्वारा पशुपालकों-संग्राहकों, महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों को कुल 7.36 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों और संग्राहकों को 1.87 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण लाभांश की राशि के रूप में महिला स्व-सहायता समूहों को 2.14 तथा गौठान समितियों को 3.35 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण अब तक गोबर खरीदी के एवज में कुल 104.41 लाख रूपए की राशि का किया गया भुगतान गोबर से बिजली बनाकर छत्तीसगढ़ के गांव बनेंगे बिजली के उत्पादन में आत्मनिर्भर: श्री भूपेश बघेल रायपुर/छ.ग.।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना के अनुसार अब छत्तीसगढ़ के गांव आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जल्द ही गोबर से बिजली उत्पादन कर अब छत्तीसगढ़ के गांव बिजली के मामले में भी आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि...

स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से तैयार हुआ विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल: श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी की 22वीं कड़ी में आज जनता से हुए रू-ब-रू स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह‘ पर की बात असम की तरह जशपुर जिले में दिखने लगे हैं चाय के बागान महिला स्व-सहायता समूहों ने ई-कॉमर्स पर बेची 22 हजार 480 राखियां कुपोषित बच्चों की संख्या में 32 प्रतिशत की कमी अबूझमाड़ को बूझने की दिशा में राज्य सरकार ने की ठोस पहल: पहली बार मिलने लगा अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से हम विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल को और ज्यादा विस्तार देंगे। इससे छत्तीसगढ़ का हर क्षेत्र समृद्ध और खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री आज प्रसारित मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी में जनता से ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह‘ विषय पर बातचीत कर रहे थे। इस विषय पर यह लोकवाणी की दूसरी कड़ी है। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आज आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ...