बाड़ी विकास योजना स्वसहायता समूह की महिलाओ के लिए बन रहा आमदनी का जरिया

रायपुर/छ.ग./राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत बाड़ी विकास योजना जिले के स्वसहायता समूह की महिलाओ के लिए आमदनी का जरिया बन रहा है। समूह की महिलाएं बाड़ी विकास योजना के अंतर्गत सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन और उसके विक्रय से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही है। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के डौण्डी विकासखंड के ग्राम सल्हाईटोला में बाड़ी विकास योजना के अंतर्गत मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह, गायत्री मां स्वसहायता समूह और संगम स्वसहायता समूह की 32 महिलाओ द्वारा लगभग 02 एकड़ में सामुदायिक बाड़ी का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा बाड़ी में टमाटर, बैगन, लौकी, करेला की सब्जी लगाया गया है। समूहों द्वारा बाड़ी में उत्पादित सब्जियों का स्वयं के उपभोग के अतिरिक्त शेष उत्पादित सब्जियों के विक्रय से अब तक 60 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त की जा चुकी है। उद्यान विभाग द्वारा उक्त स्थल पर टपक सिंचाई की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से देते हुए उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन समय-समय पर दिया जा रहा है। इससे महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भर हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

राज्य मे खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेल गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूह आगे आएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

लोकवाणी की 18वीं कड़ी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ किसानों का, खेती-किसानी का राज्य