Posts

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती-किसानी के दिन बहुरे

रायपुर/छ.ग./कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और भारतीय जन-जीवन की धुरी। देश को खाद्यान्न सुरक्षा देने के साथ ही आबादी का आधे से अधिक हिस्सा प्रत्यक्ष रूप से जीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। कृषि क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली का अनुकूल प्रभाव अन्य क्षेत्रों और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री प्रोफेसर स्वामीनाथन का मानना है कि भारत के कृषक परिवार से देश की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या जुड़ी है। यह राष्ट्रीय आय का औसतन 17 प्रतिशत हिस्सा  तथा ग्रामीण भारत की 80 प्रतिशत श्रम शक्ति को रोजगार देती है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए कृषि में बदलाव एवं उच्चतर विकास दर जरूरी है, जब कृषि उत्पादन बढ़ता है, तब राज्य की आय बढ़ती है तथा प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि होती है। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने की मंशा से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य में खेती-किसानी और गांवों से लेकर शहरों तक व्यापार व्यवसाय को बढ़ावा मिला है। इस योजना के...

छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखेगी राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में

Image
3 फरवरी को होगा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ बस्तर के डोम में विकास गाथा के साथ धार्मिक परम्पराएं भी देखने को मिलेगी नवा रायपुर में बनने वाले सेवाग्राम पर भी प्रदर्शनी सांसद श्री राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण योजना आगामी 3 फरवरी को शुरू करने जा रही है। ग्रामीण मजदूर वर्ग के लिए लॉन्च की जा रही इस योजना को ‘‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ नाम दिया गया है। इसका शुभारंभ सांसद श्री राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में किया जाएगा। इसके साथ ही ‘‘राजीव मितान क्लब योजना’’ के तहत राशि का आवंटन किया जाएगा। वहीं वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम की आधारशिला रखी जाएगी। इस समारोह के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस पूरे आयोजन के दौरान साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न स्टॉलों के जरिए छत्तीसगढ़ के विकास की झलक देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद ‘‘न्याय रू सब्बो बर-सब्बो डहर’’...

‘न्याय : सब्बो बर-सब्बो डहर’ : अब भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए ‘न्याय’ योजना

रायपुर/छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद ‘न्याय : सब्बो बर-सब्बो डहर’ के ध्येय को लेकर काम शुरू हुआ। राज्य सरकार ने अपनी योजनाओं में भी ‘न्याय’ शब्द को तरजीह दी। ‘न्याय’ के नाम पर योजनाएं भी बनाई गई, उन्हें लागू की जा रही हैं और उनका क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। गांव, गरीब, किसान को फोकस में रखकर काम रही राज्य सरकार सबसे पहले किसानों के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ लेकर आयी, जिसने किसानों को उनकी उपज लागत का उचित मूल्य देने के साथ आर्थिक समृद्धि का काम किया। फिर गोबर खरीदी जैसा अभिनव पहल करते हुए ‘गोधन न्याय योजना’ लागू की गई। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिला। अब इस कड़ी में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ लागू करने की तैयारी है। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था विशेषकर मजदूर वर्ग को संबलता देने में सहायक होगी। 17 दिसंबर 2018 को श्री भूपेश बघेल ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली। शपथ लेते ही पहला निर्णय 18 लाख 82 हजार किसानों पर चढ़ा 9 हजार 270 करोड़ रुपए की कर्जमाफी का किया, साथ ही लगभग सवा तीन सौ करोड़ रुपए का सिंचाई कर भी माफ किया। इसके साथ ही वायदे के अ...

‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ की शुरूआत 3 फरवरी से

Image
हितग्राहियों को पहली किश्त का होगा वितरण  मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक में की तैयारियों की समीक्षा साइंस कॉलेज मैदान में होगा आयोजन पुलिस मेमोरियल छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक और महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ का होगा शिलान्यास राजीव युवा मितान क्लब योजना का होगा शुभारंभ थीम आधारित विकास प्रदर्शनी 3 से 5 फरवरी तक होगी आयोजित रायपुर/छ.ग./मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य शासन की महत्वकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना के शुभारंभ, पुलिस मेमोरियल छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक के शिलान्यास और महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ के शिलान्यास के कार्यक्रम की तैयारियों की वर्चुअल बैठक में समीक्षा की। यह कार्यक्रम 03 फरवरी को राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। तैयारियों के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में समस्त संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थि...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Image
अवैध उत्खनन पर मुख्यमंत्री के सख्त तेवर अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाइ के निर्देश कार्रवाई न होने पर अधिकारियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री ने कहा-कलेक्टर, एसपी की होगी व्यक्तिगत जिम्मेदारी रेत का अवैध उत्खनन रोकने जिले के कलेक्टर, एसपी स्वयं करें मॉनिटरिंग रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए। किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर और एसपी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।  अवैध उत्खनन पर कार्रवाई नही होने पर जिले के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने अवैध उत्खनन रोकने कलेक्टर और एसपी को स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में रेतमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत के उत्खनन और परिवहन को लेकर आ रही खबरों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस सबंध में खनिज विभाग के आला अफसरों को रेत माफियाओं पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं।       ...

​​​​​​​बस्तर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने किया 109 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन जनसम्पर्क विभाग की पत्रिका ’न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल’ का किया विमोचन रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सहित समूचे बस्तर के विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा बस्तर के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। श्री बघेल ने कहा कि हम सब मिलकर जनभावनाओं के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर एक खुशहाल, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण बस्तर का निर्माण कर विकास की गंगा बहायेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान दलपत सागर के समीप समुंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 109 करोड़ रूपए लागत के कुल 29 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने 41 करोड़ 31 लाख रूपए के कुल 21 कार्यों का लोकार्पण एवं 68 करोड़ 10 लाख रूपए के कुल 8 कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्षों के विकास कार्यों पर आधारित जनसम्पर्क विभाग की पत्रिका ’न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल’ का विमोचन भी किया। सभा स्थल में पहुंचने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समुंद ...

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण और शहरी गौपालकों को आजीविका का नया जरिया : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
राज्य में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और उपयोग की नयी क्रांति का जन्म सुराजी गांव योजना बन रही गांवों में नयी अर्थव्यवस्था की बुनियाद गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 122 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी  रायपुर/मुख्यमंत्री  श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में न्याय, नागरिक अधिकारों और जन सशक्तीकरण का काम मिशन मोड में किया है, यही वजह है कि आज प्रदेश में चारों ओर न्याय, विश्वास, विकास और उसमें जन-जन की भागीदारी देखने को मिल रही है। हमने हर समाज, हर वर्ग के लोगों के सपने को पूरा करने की रणनीति अपनाई है। लोगों की जरूरत के मुताबिक योजनाएं बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सुराजी गांव योजना गांवों में नई अर्थव्यवस्था की बुनियाद बनाने में सफल हो रही है। इसके तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के विकास काम बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार की गोधन न्याय योजना ने ग्रामीण तथा शहरी गौपालकों को आजीविका का नया जरिया उपलब्ध कराया है। इस योजना स...