Posts

छत्तीसगढ़ के धान क्रॉफ्ट प्रोजेक्ट को मिली सराहना

Image
स्कूली छात्र शिव कुमार सहारे ने धान क्रॉफ्ट की दी ऑनलाईन प्रस्तुति रायपुर/छत्तीसगढ़।ग्रामीण कला शिल्प एवं विज्ञान की थीम पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र द्वारा प्रदर्शित किए गए ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ को लोगों ने खासा पसंद किया गया।  बालोद जिले के हायर सेकण्डरी स्कूल बड़गांव के छात्र शिव कुमार सहारे ने धान क्रॉफ्ट में धान की बालियों, पैरा और धान का प्रयोग कर इससे विभिन्न कलात्मक और सजावटी सामग्री तैयार करने का ऑनलाईन प्रदर्शन किया। गांव की सुंदरता ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ विषय पर गांव की कला और नवाचार को प्रस्तुत किया। इस छात्र ने विद्यालय की शिक्षिका कादम्बिनी योगेश पारकर यादव के मार्गदर्शन ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ प्रोजेक्ट तैयार किया। प्रदर्शनी के लिए छत्तीसगढ़ से 4 प्रोजेक्ट चयनित हुए थे, जिसमें रायपुर जिले से तीन और बालोद जिले से बड़गांव हायर सेकण्डरी स्कूल शामिल था। यह प्रदर्शनी 14 एवं 15 दिसम्बर को भारत सरकार के नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन के प्रोजेक्ट रीजनल इंडियन यंग इन्वेंटर्स एंड इनोवेशन चौलेंज 2021 अंतर्गत लगाई गई। ...

कोयले की रायल्टी दर में संशोधन किया जाए: श्री भूपेश बघेल

केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के हितों पर मजबूती से रखा पक्ष कोल ब्लॉक्स की 4169.86 करोड़ रूपए अतिरिक्त लेवी की राशि जल्द दी जाए लौह अयस्क के मामलों में रन आफ माइन्स पर रायल्टी दर घोषित की जाए वर्तमान में लौह अयस्क के प्रतिशत पर आधारित रायल्टी बैण्ड में प्रत्येक 1 प्रतिशत लौह कंटेन्ट पर रायल्टी दर निर्धारित की जाए वर्तमान में लौह अयस्क के प्रतिशत पर आधारित रायल्टी बैण्ड में प्रत्येक 1 प्रतिशत लौह कंटेन्ट पर रायल्टी दर निर्धारित की जाए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ के हिस्से की कोल ब्लाकों पर लगाई गई अतिरिक्त लेवी की राशि 4169.86 करोड़ रूपए छत्तीसगढ़ को जल्द उपलब्ध कराने, कोल रायल्टी की दरों में बढ़ोत्तरी करने और खदानों से लौह अयस्क के आरओएम की रायल्टी दरों को नोटिफाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खदानों में जानब...

राज्य में आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
सभी वर्गाें के सहयोग से कोरोना की तीसरी लहर को देंगे मात गोधन न्याय योजना के तहत जारी की 5.37 करोड़ की राशि गौपालकों को हो चुका 119.41 करोड़ रूपए का भुगतान रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के सहयोग और सावधानी से हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को भी हराएंगे। उन्होंने लोगों से राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करने और सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, टीकाकरण से छूटे लोगों और 15 से 18 वर्ष के किशोरों से उन्होंने अनिवार्य रूप से टीका लगवाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की बीती दोनों लहरों को छत्तीसगढ़ राज्य ने सभी वर्गाें के सहयोग से जिस प्रभावी ढंग निपटने में कामयाबी हासिल की थी, वैसी ही कामयाबी हम तीसरी लहर में भी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बावजूद भी हम राज्य की आर्थिक गतिविधियों को पूरी सावधानी के साथ जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक...

फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए हर विकासखण्ड में आयोजित की जाएं कार्यशाला: श्री भूपेश बघेल

Image
गन्ने और मक्के से एथेनॉल बनाने के लिए एथेनॉल प्लांट की स्थापना के कार्य में लाएं तेजी सभी जिलों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं और बच्चों को दिया जाएगा गर्म भोजन प्रदेश में राशनकार्ड बनाने के लिए चलाया जाए अभियान जल संसाधन विभाग में होगी 400 सब इंजीनियर्स की भर्ती कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा और व्यापम की परीक्षाएं 50 प्रतिशत बैठक क्षमता के साथ आयोजित की जाएं कोविड-19 के कारण प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं ओव्हरलोडिंग वाले वाहनों पर की जाए कार्रवाई मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से प्रदेश में कुपोषण की दर घटकर हुई 31.3 प्रतिशत श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना से प्रदेशवासियों को हुई लगभग 5 करोड़ रूपए की बचत छत्तीसगढ़ से अरवा चावल ही खरीदने के भारत सरकार के फैसले के परिप्रेक्ष्य  में मुख्यमंत्री ने अरवा किस्मों को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर किसानों को इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भू-खण्डों की भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वेब पोर्टल किया लॉन्च

Image
नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर तत्काल ऑनलाईन जारी होगी भवन निर्माण अनुज्ञा आवेदक को ऑनलाईन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर तत्काल ऑनलाईन जारी होगी भवन निर्माण अनुज्ञा रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान नगरीय निकाय क्षेत्र के बाहर एवं निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु वर्तमान प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुये तैयार किया गया पोर्टल लॉन्च किया।   भू-खण्डों पर भवन निर्माण अनुज्ञा की इस सरलीकृत प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमाकर प्रोसेसिंग फीस एवं भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क जमा करना होगा। कम्प्यूटर द्वारा मानचित्र का भूमि नियमों के अनुसार परीक्षण कर तत्काल सैद्धांतिक सहमति जारी की जायेगी तथा आवेदक को कर्मकार शुल्क जमा करने के पश्चात ऑनलाईन स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। ...

समाज के विकास के लिए महिलाओं आगे आना होगा - श्रीमती भेंड़िया

भारत की पहली महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजुबाला पटेल ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती भंेड़िया ने समाज सुधारक और मराठी कवियत्री श्रीमती सावित्री बाई फूले के महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किये गये अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि श्रीमती फूले ने अपने पति जोतिबा फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। श्रीमती भेंड़िया ने समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने महिलाओं से आगे आने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।     कार्यक्रम में जीवन-साथी चुनने लगभग 200 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। साथ ही विधवा, विधुर, तलाकशुदा लोगों को खुशहाल नव जीवन के लिए प्रेरित करने के साथ ग्राम सेलूद निवासी श्री तोरण पटेल और ग्राम बेलरगांव निवासी श्रीमती सुहागा पटेल का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि श्रीमती संध्या माल...

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से की भेंट

रायपुर।छ.ग.।नगरीय प्रशासन, विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से आज यहां रायपुर में उनके शासकीय आवास पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास कार्याें के संबंध में चर्चा की।  डॉ. डहरिया से रायपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्याें के संबंध में चर्चा की। इसी तरह से अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अपनी क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में उनसे चर्चा की। डॉ. डहरिया ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन मंत्री प्रत्येक मंगलवार को अपने शासकीय आवास पर लोगों से भेंट करते हैं।