प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
मुख्यमंत्री शामिल हुए वीर मेला में राजाराव पठार में देवगुड़ी विकास, शहीद वीर नारायण सिंह की आदम कद प्रतिमा एवं स्मारक निर्माण, बूढ़ादेव स्थल के विकास के लिए 56 लाख की घोषणा रायपुर/छ.ग./प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। श्री बघेल आज छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास के लिए 11 लाख रूपए, शहीद वीर नारायण सिंह की आदम कद प्रतिमा स्थापना और स्मारक निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, बूढ़ादेव स्थल विकास और मूर्ति स्थापना के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा की। श्री बघेल आज छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद इससे पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बाबा राजाराव, कंकालिन माता, बूढ़ादेव का पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया। आदिव...