मैदान की खेल भावना जीवनपर्यन्त काम आती है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
खेल के साथ पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करें बच्चे: मंत्री डॉ. टेकाम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रायपुर/छ.ग./मैदान की खेल भावना जीवनपर्यन्त काम आती है। वास्तविक जीवन में भी कई बार जीत-हार के पल आते हैं, लेकिन मैदान में सीखी गई खेल भावना जीवन में भी लागू करने पर आप कभी निराश नहीं होंगे और आगे बढ़ने का उत्साह बना रहेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बतौर मुख्य अतिथि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर भावी पीढ़ी को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। राजधानी रायपुर में 12 से 13 नवंबर तक दो दिवसीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा व दुर्ग से 1260 स्कूली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संचालन के लिए दो सौ खेल प्रशिक्षक व अधिकारी सम्मिलित हुए। राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ...