Posts

राम वन गमन पर्यटन परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
मुख्यमंत्री ने कहा देश-विदेश तक पहुंचे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की ख्याति रायपुर,।छ.ग.। श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या की पावन नगरी चंदखुरी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। इसकी ख्याति हम सबके प्रयास से देश-विदेश तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है। चंदखुरी में आयोजित इस महोत्सव के मनोरम एवं भक्तिमय वातावरण को देखकर ऐसा लग रहा है कि कौशल्या माता प्रभु श्री राम को अपने गोद में लिए हुए मायके आई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रत्येक क्षेत्र में समृद्ध है। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को खुशहाल बनाने के प्रयास में सरकार जुटी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ का लोगो बनाने वाले भिलाई के श्री राहुल धुर्वे को दस हजार रूपए की राशि एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान कि...

कृषि का विकास और किसानों का कल्याण छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

कृषि उत्पादों की प्रमाणीकरण की सुविधा अब इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध: कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा गांवों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अब कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित प्रसंस्करण तकनीक का होगा उपयोग गौठानों में गोबर से जैविक खाद के निर्माण, बिजली उत्पादन और वैल्यू एडीशन के कार्य में वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीक का बढ़ रहा उपयोग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगभग 30 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर, कृषि महाविद्यालय रायगढ़, एवं उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर के नवनिर्मित भवन, नॉलेज सेंटर, फाईटोसेनेटरी लैब, तथा जैव विविधता संग्रहालय का लोकार्पण 16 कृषि महाविद्यालयों में निर्मित ई-क्लासरूम का शुभारंभ: 8 फसलों की उन्नत प्रजातियों के बीज की लॉचिंग रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कृषि का विकास और किसानों का कल्याण छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों के विकास और इसे किसानों तक पहुंचाने के कार्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छत्ती...

देश-दुनिया के लिए छत्तीसगढ़ में खुला राम वन गमन मार्ग : छत्तीसगढ़ के जनमन में रचे बसे हैं राम: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
संस्कृति के गढ़ के रूप में बन रही छत्तीसगढ़ की पहचान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चन्दखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण राम वन गमन पर्यटन परिपथ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों और मानस मंडलियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां रायपुर/छ.ग./भगवान राम जिस वन पथ पर चलकर मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाए आज छत्तीसगढ़ में वह वन पथ देश-दुनिया के लिए खुल गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मां कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान श्री राम का छत्तीसगढ़ से बड़ा गहरा नाता है। भगवान श्री राम हम छत्तीसगढ़ियों के जीवन और मन में रचे बसे हैं। सोते-जागते, एक-दूसरे का अभिवादन करते, सुख हो अथवा दुख हर पल हम छत्तीसगढ़िया लोग भगवान श्री राम का सुमिरन करते हैं। हम छत्तीसगढ़िया लोग, भगवान श्री राम क...

शहरी अधोसंरचना एवं सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाओं के लिए शासन प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया

Image
दुर्ग जिले के पाटन नगर पंचायत में स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह 50 करोड़ 25 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण रायपुर/छ.ग./शहरी अधोसंरचना एवं सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शासन प्रतिबद्ध है। सभी नगरीय निकायों में तेजी से विकास के कार्य किये जा रहे हैं जिसका असर दिख रहा है और नगरीय अधोसंरचना की स्थिति तेजी से सुदृढ़ हुई है।  यह बात स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कही। वे दुर्ग जिले के पाटन नगर पंचायत में 50 करोड़ 25 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहरी अधोसंरचना के लिए पेयजल, सड़क, उद्यान आदि विकसित करने नगरीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त राशि खर्च की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा सबको उपलब्ध कराने पाइपलाइन का विस्तार किया गया है। उन क्षेत्रों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। व्यावसायिक परिसरों का निर्माण कर आर्थिक अवसरों की वृद्धि की जा रही है। उद्यान खेल स्टेडियम आदि भी बनाये जा रहे हैं ताकि शहरी आबादी को...

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने नशामुक्ति रथ को झण्डी दिखाकर किया रवाना

Image
रायपुर/छ.ग./प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज बालोद जिला अस्पताल परिसर से नशामुक्ति रथ को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आदि उपस्थित थे। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह रथ गॉव-गॉव भ्रमण कर नशामुक्ति हेतु जनजागरूकता लाएगा।

मंत्री श्रीमती भेंड़िया की पहल पर दिव्यांगजन, बुजुर्गों सहित सभी नागरिकों के लिए मेगा शिविर

विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण  दिव्यांगजन को सहायक उपकरण और हितग्राहियों को सहायता राशि का होगा वितरण रायपुर।छ.ग.।महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की पहल पर बालोद जिले के जिला चिकित्सालय में 5 अक्टूबर को दिव्यांगजन, बुजुर्गों सहित सभी नागरिकों के लिए मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में मंत्री श्रीमती भेंड़िया द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण सहित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, क्षितिज आपार संभावनाएं योजना के तहत शिक्षा प्रोत्साहन राशि, उत्थान सब्सिडी जैसे कई योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। आम नागरिकों के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रायपुर के विशेषज्ञ सर्जन डॉ. सुनील काल्डा प्लास्टिक सर्जरी, कटे-फटे ओष्ट वाले बच्चों और व्यक्तियों का परीक्षण करेंगे। इनके साथ ही रायपुर के मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुलकर्णी, क्रिटिकल ...

क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी: लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

Image
लोक निर्माण मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यो की समीक्षा की रायपुर/छ.ग.।लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय परिसर में विधानसभा क्षेत्र दुर्ग-ग्रामीण के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यांे की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र में व्यवस्थित विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। इस मौके पर क्षेत्र के चहूंमुखी विकास के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिये।  मंत्री श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार पुरखों के बताएं मार्ग पर चलकर निरंतर सभी वर्गो के विकास के लिए काम कर रही है। किसानों, गरीबांे, व्यापारियों सहित सबके लिए बेहतर योजना और रणनीति बनाकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि बीत ढाई वर्षो में दुर्गं-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 900 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विभागों के अधिकतर विकास कार्य पूर्ण हो चुके है तथा प्रगति पर हैं। नवगठित नगर निगम क्षेत्र रिसाली में केवल एक वर्ष में ही 60 करोड़ रूपए की स्वीकृति के साथ विकास कार्य प्रगति पर है। इसमें स्वामी आत्मानं...