Posts

मंत्री श्रीमती भेंड़िया गांव कलकसा में वजन त्यौहार में हुईं शामिल : 25 नंद घर का किया लोकार्पण

Image
Machhua kangres samachar रायपुर/छ.ग./महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में 7 से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती  अनिला भेंड़िया आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड स्थित गांव गांव कलकसा में आयोजित वजन त्यौहार में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कलकसा में नंद घर का लोकार्पण करने के साथ जिले के 25 आंगनबाड़ी केंद्रों में नंद घर प्रोजेक्ट की शुरूआत की। नंद घर को बच्चों की रुचि के अनुसार आकर्षक और सुविधायुक्त बनाया गया है। श्रीमती भेंड़िया ने सीएसआर मद से चलाए जा रहे नंद घर प्रोजेक्ट की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती भेड़िया ने कहा कि बच्चों को कुपोषण एवं महिलाओ को एनीमिया से मुक्त कराने के लिए पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना संचालित की जा रही है। महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और किशोरियों को सुपोषित करने अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति अभियान में वजन त्यौहार की अहम भूमिका है। इस साल कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करते 7 से 16 जुलाई तक ...

आज के बच्चे कल के भविष्य इसलिए इन्हें सुपोषित बनाना आवश्यक:मंत्री डॉ डहरिया

Image
Machhua kangres samachar नगरीय प्रशासन मंत्री शामिल हुए वजन त्यौहार कार्यक्रम में रायपुर/छ.ग./नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखंड के ग्राम कुकरा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित वजन त्यौहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहाँ बच्चों का वजन कराया और किशोरी बालिकाओं को सुपोषण किट सहित अन्य सामग्री बांटी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि जिस तरह मजबूत भवन बनाने के लिए मजबूत नीव तैयार की जाती है, उसी तरह देश का बेहतर भविष्य तैयार करने के लिए सबसे पहले स्वस्थ और सुपोषित बच्चे तैयार किया जाना जरूरी है। आज के बच्चे ही कल के भविष्य है, इसलिए इन्हें स्वस्थ और सुपोषित बनाने में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामीणों को वजन त्यौहार के विषय में बताते हुए अपने घर और आसपास के बच्चों का वजन कराने की अपील की। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए वजन करना आवश्यक होता है। वजन कराने से बच्चों के विकास की सही जानकारी मिल पाती है। उन्होंने अभिभावकों से कहा है कि बच्चों के सुपोषण पर विशेष ध्...

गोधन न्याय योजना से जैविक खेती पद्धति को मिल रहा बढ़ावा

Image
Machhua kangres samachar बाजार से कम दर पर उपलब्ध है समितियों में वर्मी और सुपर कम्पोस्ट खाद बिलासपुर/छ.ग./शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी’’ के तहत गोठानों की गतिविधियों में विस्तार करते हुए गोधन न्याय योजना से सुराजी ग्रामों में बने 102 गौठानों में पशुपालकों एवं गोबर विक्रेताओं से गोबर क्रय किया जा रहा है जिसके कारण गांव, गरीब एवं किसानों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ गौ संरक्षण में लाभ मिल रहा है एवं फसलों के अकस्मात चराई से भी निजात मिल रही है। छत्तीसगढ़ शासन की इस योजना से गौपालक प्रोत्साहित हो रहे है। गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में निर्मित वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट खाद की शासन द्वारा निर्धारित विक्रय दर खुले बाजार की अपेक्षा कम है, जिससे कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता युक्त खाद किसानों के लिए उपलब्ध है। जिले के सभी किसान निश्चिंत होकर गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं सुपर कम्पोस्ट खाद क्रय कर खेतों में उपयोग कर सकते है क्योंकि शासन द्वारा संचालित लैब में गुणवत्ता परीक्षण किये जाने के उपरांत ही गौठानों से पैकिंग कर सहकारी समितियों के माध्यम से खाद का...

छत्तीसगढ़ में मिशन मोड में कोदो, कुटकी, रागी के उत्पादन को दिया जाएगा बढ़ावा- श्री भूपेश बघेल

Image
Machhua kangres samachar मिलेट्स के संग्रहण, प्रसंस्करण और वेल्यू एडिशन से मिलेगा किसानों, महिला समूहों और युवाओं को रोजगार गांवों में प्रसंस्करण की छोटी-छोटी इकाईयां स्थापित की जाएंगी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद से उत्पादन बढ़ाने लिया जाएगा तकनीकी सहयोग लघु वनोपजों के संग्रहण और प्रसंस्करण से महिला समूहों को पिछले दो वर्षों में हुई 501 करोड़ रूपए की अतिरिक्त आय रायपुर/छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश-विदेश में कोदो, कुटकी, रागी जैसे मिलेट की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश में मिशन मोड में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बड़े क्षेत्र में मिलेट का उत्पादन होता है। मिलेट्स के संग्रहण, प्रसंस्करण और वेल्यू एडिशन से किसानों, महिला समूहों और युवाओं के लिए रोजगार के साथ अच्छी आय के साधन विकसित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वन विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोदो, कुटकी और रागी के क्षेत्र तथा उत्पादन में वृद्धि कर प्रसंस्करण के माध्यम से विभिन्न उत...

पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल: सिरपुर को हेरिटेज स्थल के रूप में बुद्धिष्ट थीम में विकसित करने कांसेप्ट प्लान तैयार

Image
Machhua kangres samachar तीन चरणों में 63 करोड़ रूपए की लागत से होगा विकास रायपुर/छ.ग./पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्व के पर्यटन स्थल सिरपुर को हेरिटेज स्थल के रूप में बुद्धिष्ट थीम में विकसित करने कांसेप्ट प्लान तैयार किया गया है। इसका विकास तीन चरणों में 62 करोड़ 96 लाख रूपए से करने की योजना हैै। पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू योजना के मुताबिक पहले चरण में 32 करोड़ 94 लाख रूपए चर्ख किए जाएंगे। पहले चरण में तीन भव्य स्वागत द्वार, साईनेजेस सहित पार्किंग, एडमिन बिल्डिंग (टिकट काउंटर, रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, प्रबंधक एवं स्टाफ कक्ष), लैण्डस्केपिंग, 15 गजिबो-पगोड़ा तथा छोटे पुल का निर्माण, शौचाल, बुद्धिष्ट थीम पार्क, रायकेरा तालाब के चारों ओर पत्थरों से पिंचिंग एवं फुटपाथ, सायकल ट्रेक एवं सायकल स्टैण्ड, 15 फूड स्टॉल और ओपन एयर थियेटर निर्मित किए जाएंगे। द्वितीय चरण में 17 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से वाकिंग ट्रेल्स एवं रेस्टिंग प्लेस, टायलेट ब्लाक एवं पार्किंग एरिया और तृतीय चरण में 12 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से ओवर ऑल साइ...

आंगनबाड़ी, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का बने सशक्त केन्द्र:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Image
Machhua kangres samachar राज्य की दस हजार आंगनबाड़ियों को मॉडल बनाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से एक लाख 40 हजार बच्चे हुए कुपोषण से मुक्त रायपुर/छ.ग./मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वस्थ और सुपोषित हो, इसके लिए जरूरी है कि हमारी आंगनबाड़ियां महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के सशक्त केन्द्र के रूप में विकसित हो। उन्होंने प्रथम चरण में राज्य के दस हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की योजना का क्रियान्वयन जिला प्रशासन के सहयोग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक समाज कल्याण श्री पी. दयानंद, संचालक ...

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं- श्री रविंद्र चौबे

Image
Machhua kangres samachar प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक मृतक शासकीय सेवकों के वारिसों के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण लंबित ना रहें रायपुर जिले में है खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण रायपुर/छ.ग./खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से रायपुर जिले में 109 करोड़ के 734 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा 129 कार्य प्रगतिरत हैं। न्यास के तहत वर्ष 2016 से अब तक जिले में 124 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। यह जानकारी आज प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में आज डीएमएफ के शासी परिषद की बैठक में दी गई।  बैठक में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के लगभग 5 करोड के 10 स्वीकृत कार्यों का भी अनुमोदन किया गया। श्री चौबे ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से पारदर्शिता पूर्ण करें, जिससे विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 या अन्य कारणों से मृतक शासकीय सेवकों के वारिसों को शासन के नियमानुसार अतिशीघ्र नियुक्ति प्रदान करें। अनुकंपा नियुक्ति के संबंधित प्रकरणों को लंबित नही रखा जाएं। बैठक में नगर...